
WhatsApp पर जॉइन किया 'सुसाइड ग्रुप', युवती समेत 4 ने कर ली आत्महत्या
Zee News
ब्रिटन में एक युवती वाट्सऐप ग्रुप जॉइन करती है और आत्महत्या के तरीकों पर चर्चा कर अपनी जान दे देती है. पुलिस को महिला के अलावा 3 और लोगों की लाशें मिली हैं वे भी इसी ग्रुप के सदस्य थे.
नई दिल्ली: ब्रिटेन के पोर्ट्सलैंड में जंगल में एक युवती की लाश मिली. युवती की पहचान 20 वर्षीय एमी स्प्रिंगर (Amy Springer) के तौर पर की गई. पुलिस ने जब मामले की जांच की तो हैरान करने वाला खुलासा हुआ. युवती ने जान देने से पहले एक वाट्सऐप ग्रुप जॉइन किया था और इसी ग्रुप पर सुसाइड के 'अच्छे तरीकों' पर चर्चा की थी.
पुलिस को युवती के आलावा तीन और लोगों की लाश मिलने की जानकारी मिली. जांच की तो पता चला कि उन तीनों ने भी आत्महत्या की थी और ये तीन लोग भी उसी वाट्सऐप ग्रुप के सदस्य थे. एमी स्प्रिंगर (Amy Springer) के साथ इन्होंने भी वाट्सऐप ग्रुप पर सुसाइड के तरीकों पर चर्चा की थी. वाइट्सऐप पर चर्चा के बाद 4 लोगों की आत्महत्या के केस ने पुलिस को भी हैरान कर दिया है.

Shia Mosque Suicide Bombing: यह घटना शुक्रवार, 6 फरवरी को हुई. अज्ञात हमलावर ने मस्जिद के गेट पर रोके जाने के बाद खुद को विस्फोट से उड़ा लिया. धमाका इतना जोरदार था कि मस्जिद के अंदर शीशे टूट गए. वहीं चारों ओर मलबा फैल गया. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में मस्जिद के फर्श पर खून से लथपथ शव दिखाई दिए.

M1A2T Abrams Battle Tanks: ताइवान अमेरिका से कुल 108 M1A2T टैंक खरीद रहा है. इस डील की कीमत करीब 40.5 अरब ताइवानी डॉलर बताई जा रही है. ये टैंक उन पुराने बख्तरबंद वाहनों की जगह लेंगे. जो पिछले 20 साल से ज्यादा समय से सेवा में हैं. इनका मकसद उत्तरी ताइवान की ग्राउंड डिफेंस क्षमता को मजबूत करना है. पहली खेप के 38 टैंक दिसंबर 2024 में ताइपे पोर्ट पहुंचे थे.

F-15K fighter jet: दक्षिण कोरिया की वायुसेना के F-15K फाइटर जेट्स को 4+ जेनरेशन स्तर तक आधुनिक बनाया जाएगा. बोइंग इन विमानों में नया एवियोनिक्स और मिशन सिस्टम आर्किटेक्चर लगाएगा. इसके तहत नया रडार, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम, आधुनिक कम्युनिकेशन सिस्टम, मिशन कंप्यूटर और नए कॉकपिट डिस्प्ले शामिल होंगे. इससे इन विमानों की सर्विस लाइफ भी बढ़ जाएगी.



