
Valentine Day पर Google ने बनाया मजेदार Doodle, क्विज खेलकर पहचानें अपना केमिकल बॉन्ड
AajTak
गूगल ने साइंस के ट्विस्ट के साथ वैलेंटाइन डूडल को बनाया है. डूडल पर क्लिक करते ही आपके सामने क्विज खेलने और खुद का केमिकल चुनने के ऑप्शन होंगे.
प्यार करने वाले लोगों के लिए आज बेहद ही खास दिन है. आज यानी 14 फरवरी को दुनियाभर में लोग वैलेंटाइन डे के रूप में मनाते हैं. इस दिन प्यार करने वाले लोग एक दूसरे से अपने प्यार का इजहार करते हैं. अपने पार्टनर को गिफ्ट्स देते हैं. उनके दिन को खास बनाने के लिए हर मुमकिन कोशिश करते हैं. इस अवसर पर सर्च इंजन Google ने भी खास Doodle बनाकर शेयर किया है.
वैलेंटाइन डे के गूगल डूडल में क्या है खास? गूगल ने साइंस के ट्विस्ट के साथ वैलेंटाइन डूडल को बनाया है. डूडल पर क्लिक करते ही आपके सामने क्विज खेलने और खुद का केमिकल बॉन्ड चुनने के ऑप्शन होंगे. इस डूडल के जरिए आपको पता चलेगा कि आप केमेस्ट्री के कौन से केमिकल हैं और आपका किस केमिकल के साथ बॉन्ड बन सकता है. आप भी इस क्विज को गूगल डूडल पर क्लिक करके खेल सकते हैं.
क्या है वैलेंटाइन डे का इतिहास? माना जाता है कि वैलेंटाइंस डे की शुरुआत प्राचीन रोम में हुई थी, जब 13 फरवरी से 15 फरवरी तक लुपर्केलिया का पर्व मनाया जाता था. इन दिनों पुरुषों द्वारा एक बकरी और एक कुत्ते की बलि दी जाती थी और फिर महिलाओं को इन बलि किए गए जानवरों की खाल से पीटा जाता था. ऐसा माना जाता था कि इससे महिलाओं की जनन क्षमता बेहतर होती है.
इस महोत्सव के दौरान मैच-मेकिंग लॉटरी भी निकाली जाती थी. पुरुष एक जार से महिलाओं के नाम निकालते थे और जिसका नाम जार से निकलता था उस महिला के साथ कपल बन जाते थे. लुपर्केलिया का पर्व तीसरी शताब्दी ईस्वी में वेलेंटाइन डे के रूप में बदल गया.
ये भी है कहानी सम्राट क्लॉडियस द्वितीय ने संत वेलेंटाइन को फांसी देने का आदेश दिया था. संत वैलेंटाइन एक पादरी थे जिन्होंने इसाई जोड़ों को शादी करने में मदद की थी. सम्राट क्लॉडियस द्वितीय पुरुषों के विवाह के खिलाफ था और आदेश दिया कि संत वैलेंटाइन का सिर कलम कर दिया जाना चाहिए. उन्हें 14 फरवरी को फांसी दी गई. यह भी कहा जाता है कि जब सेंट वैलेंटाइन जेल में थे, उन्होंने जेलर की अंधी बेटी की देखभाल की और उसे एक कार्ड भी लिखा, जिस पर लिखा था, 'फ्रॉम योर वैलेंटाइन'.

आज दस तक में ईरान के उस सीक्रेट हथियार को डिकोड करेंगे, जिससे IRGC ने दुनिया के सबसे एडवांस और ताकतवर लड़ाकू विमान F-35 को गिराया है।आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान का वो कौन सा हथियार है, जिसने एफ-35 जैसे फाइटर का शिकार किया है।क्या ये वही सीक्रेट हथियार है, जिसकी इस्तेमाल की धमकी चंद दिन पहले ईरान ने दी थी, क्या है ईरान के सीक्रेट हथियार का सच? देखें दस्तक.

ईरान वॉर ने पूरी दुनिया को प्रभावित किया है. दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाला देश भारत भी इस असर से अछूता नहीं है. भारत में इस जंग का कई मोर्चों पर असर पड़ा है. भारत में लोगों की सुबह सुबह की जरूरत चाय 5 रुपये तक महंगी हो गई है. इसकी वजह सिलेंडर की किल्लत है. इसके अलावा खाद, प्लास्टिक इंडस्ट्री पर भी सीधा असर पड़ा है.

दिल्ली के पालम अग्निकांड पर आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और आरोप लगाया कि सिस्टम ने जानबूझकर लोगों को नहीं बचाया और मरने के लिए छोड़ दिया. उन्होंने कहा कि हम बीजेपी की गीदड़भभकियों से डरने वाले नहीं हैं. इस दौरान सौरभ भारद्वाज ने अर्थी और कफन भी मंगवाया. देखें वीडियो.

वाराणसी में गंगा नदी में नाव पर इफ्तार करने के मामले में 14 मुस्लिम युवकों की गिरफ्तारी पर सियासी विवाद बढ़ गया है. एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पुलिस कार्रवाई को भेदभावपूर्ण बताते हुए सवाल उठाए हैं. वायरल वीडियो के आधार पर केस दर्ज हुआ था. पुलिस ने धार्मिक भावनाएं आहत करने सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग का असर अब देश में गहराने लगा है. गैस संकट देश में बढ़ने की आशंका है. देश में गैस की किल्लत देखी जा रही है. युद्ध की वजह से महंगाई बढ़ने की आशंका बढ़ गई है. मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच भारत में प्रीमियम पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी की गई है. प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2 से 2.30 रुपये का इजाफा किया गया है. नॉर्मल पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

धुरंधर पार्ट 2 की.. जो सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और लगातार नये रिकॉर्ड बना रही है.. लेकिन इसके साथ ही इस फिल्म में एक नया विवाद शुरू हो गया है.. धुरंधर पार्ट 1 में पाकिस्तान की साजिशों का पर्दाफाश हुआ था.. धुरंधर 2 में कुछ ऐसा है कि देश के विपक्ष को ये फिल्म पसंद नहीं आ रही है.. आरोप लग रहा है कि सरकार का एजेंडा सेट करने के लिए ये फिल्म बनी है.. हकीकत क्या है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.






