
US ने पाकिस्तान को बताया चिंता वाला देश, PAK बोला- भारत का नाम क्यों नहीं?
AajTak
अमेरिका ने हाल ही में धार्मिक स्वतंत्रता के गंभीर उल्लंघन को लेकर दस देशों की लिस्ट जारी की थी. अमेरिका ने चीन और पाकिस्तान समेत 10 देशों को विशेष चिंता वाले देशों के रूप में नामित किया था. पाकिस्तान ने अब अमेरिका की इस लिस्ट को लेकर प्रतिक्रिया दी है. पाकिस्तान ने इसे खारिज करते हुए कहा है कि ये मनमाना आकलन है.
अमेरिका ने हाल ही में धार्मिक स्वतंत्रता के गंभीर उल्लंघन को लेकर दस देशों की लिस्ट जारी की थी. अमेरिका ने चीन और पाकिस्तान समेत 10 देशों को विशेष चिंता वाले देशों के रूप में नामित किया था. पाकिस्तान ने अब अमेरिका की इस लिस्ट को लेकर प्रतिक्रिया दी है. पाकिस्तान ने इसे खारिज करते हुए कहा है कि ये मनमाना आकलन है. बता दें कि पिछले कुछ समय से अमेरिका और पाकिस्तान के रिश्तों में खटास देखने को मिली है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.

पिछले 25 दिनों से पूरी दुनिया इस सवाल का जवाब ढूंढ रही है कि सऊदी अरब, यूएई, कतर, कुवैत, बहरीन और ओमान जैसे देश इस युद्ध में ईरान के खिलाफ शामिल होंगे या नहीं होंगे. लेकिन अब ऐसा लगता है कि इस सवाल का जवाब बहुत जल्द पूरी दुनिया को मिलने वाला है और खाड़ी के ये मुस्लिम देश ईरान के खिलाफ Full Scale War शुरू कर सकते हैं. देखें.

इज़रायल ने एक अली लारिजानी को मारा तो ईरान दूसरा 'लारिजानी' लेकर आ गया. इस बार ईरान ने जिस नेता को नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल का सचिव बनाया है, वो पिछले सभी नेताओं में सबसे ज्यादा कट्टर माना जा रहा है. इनका नाम है मोहम्मद बाघेर जोलघदर, जिन्हें ईरान की सिक्योरिटी डीप स्टेट का आदमी माना जाता है. देखें वीडियो.

युद्ध का आज 25वां दिन है. कल अमेरिकी राष्ट्रपति की तरफ से ये संकेत मिले थे कि वो सीजफायर के लिए तैयार हैं. लेकिन ईरान ने इनकार कर दिया है. बल्कि अब तो ईरान के हौसले और ज्यादा बुलंद हो गए हैं. ईरान ने बीती रात से लेकर आज दिन भर इजरायल पर नये हमलों की बाढ़ ला दी है. ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलें इजरायल में भारी तबाही मचा रही हैं. ईरान रुक नहीं रहा है. इजरायल को बड़ा नुकसान पहुंचा रहा है.









