
'US चीन की मदद करना चाहता है, नुकसान नहीं', टैरिफ विवाद के बीच नरम पड़े राष्ट्रपति ट्रंप के तेवर!
AajTak
चीन के रेयर अर्थ मिनरल्स को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप खफा हैं. चीन ने 12 तरह के रेयर अर्थ मिनरल्स के निर्यात पर रोक लगा दी है, जिससे बौखलाकर ट्रंप ने चीनी सामान पर 100 फीसद टैरिफ का ऐलान कर दिया. इस बीच ट्रंप ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है, जिसमें उनके तेवर नरम नजर आ रहे हैं.
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका और चीन के बीच बढ़ते व्यापारिक तनाव को कम करने की कोशिश करते हुए कहा कि व्हाइट हाउस बीजिंग की मदद करना चाहता है, उसे नुकसान नहीं पहुंचाना चाहता. ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब दोनों देशों के बीच टैरिफ को लेकर फिर से टकराव बढ़ गया है और वैश्विक अर्थव्यवस्था में पूर्ण व्यापार युद्ध की आशंका ने सिर उठाना शुरू कर दिया है.
दरअसल, चीन के रेयर अर्थ मिनरल्स को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप खफा हैं. ये रेयर अर्थ मिनरल्स चीन और अमेरिका के बीच अब नए ट्रेड वॉर की वजह बन गए हैं. चीन ने 12 तरह के रेयर अर्थ मिनरल्स के निर्यात पर रोक लगा दी है, जिससे बौखलाकर ट्रंप ने चीनी सामान पर 100 फीसद टैरिफ का ऐलान कर दिया.
ट्रंप ने तीखी बयानबाजी के बाद अब सुलह का लहजा अपनाते हुए सोशल मीडिया पर लिखा है. अपने सोशल मीडिया पोस्ट में अमेरिकी राष्ट्रपति ने लिखा, "चीन की चिंता मत करो, सब ठीक हो जाएगा! अत्यंत सम्मानीय राष्ट्रपति शी जिनपिंग का हाल ही में एक बुरा दौर आया है. वह अपने देश के लिए मंदी नहीं चाहते, और न ही मैं. अमेरिका चीन की मदद करना चाहता है, उसे नुकसान नहीं पहुंचाना चाहता."
व्हाइट हाउस से मिले मिले-जुले संकेत
ट्रंप की इस पोस्ट से कुछ घंटे पहले उप-राष्ट्रपति जेडी वांस (JD Vance) ने बीजिंग को चेतावनी दी थी कि वह विवेकपूर्ण रास्ता चुने. इसके साथ ही वांस ने कहा कि मौजूदा विवाद में अमेरिका के पास अधिक प्रभावशाली स्थिति है.
वेंस ने कहा, "यह एक नाज़ुक दौर होगा, और यह काफी हद तक इस बात पर निर्भर करेगा कि चीन कैसी प्रतिक्रिया देता है." "अगर वे बेहद आक्रामक तरीके से जवाब देते हैं, तो मैं आपको गारंटी देता हूँ कि अमेरिकी राष्ट्रपति के पास कहीं ज़्यादा प्रभाव होगा. हालाँकि, अगर वे समझदारी से काम लेने को तैयार हैं, तो अमेरिका भी समझदारी से काम लेगा."

इराक की राजधानी बगदाद में ताजा हमला हुआ है. इराकी सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, आज सुबह बगदाद में तीन हमले हुए हैं. एक हमला अमेरिकी दूतावास पर किया गया है. अमेरिकी दूतावास को ड्रोन और रॉकेट से निशाना बनाया है. बगदाद के ग्रीन ज़ोन में स्थित अमेरिकी दूतावास को निशाना बनाया गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक रॉकेट और कई ड्रोन दूतावास पर दागे गए. लेकिन समय रहते अमेरिकी एयर डिफेंस सिस्टम C-RAM सक्रिय हो गया और कई ड्रोन को हवा में ही मार गिराया गया.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. इधर अफगानिस्तान के आरोपों पर पाकिस्तान ने इनकार किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के प्रवक्ता मोशर्रफ जैदी ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया और कहा कि काबुल में किसी अस्पताल को निशाना नहीं बनाया गया.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रही जंग का आज 18वां दिन है. जहां एक तरफ अमेरिका ईरान के सैन्य ठीकानों को तबाह करने में जुटा है तो वहीं इजरायल ईरान और खाड़ी देशों पर मिसाइलें बरसा रहा है. इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खर्ग द्वीप पर हमले और भारी क्षति का दावा किया है. जंग से जुड़े ताजा 10 अपडेट जानिए.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. तालिबान ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए इसे मानवता के खिलाफ अपराध बताया है और कहा कि पाकिस्तान ने अफगानिस्तान की हवाई सीमा का उल्लंघन किया है. वहीं पाकिस्तान सरकार ने इन आरोपों को निराधार बताते हुए खारिज कर दिया.









