
UN की बैठक के लिए न्यूयॉर्क आने की बजाये Video संदेश भेजें नेता, अमेरिका ने की अपील
AajTak
संयुक्त राष्ट्र ने महासभा के 76वें सत्र में आम बहस में हिस्सा लेने वाले वक्ताओं की पहली सूची जारी की है. जिसके अनुसार भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 25 सितंबर को वहां व्यक्तिगत रूप से मौजूद रहकर महासभा के वार्षिक सत्र को संबोधित कर सकते हैं.
अगले महीने संयुक्त राष्ट्र महासभा का वार्षिक सत्र होने वाला है. अमेरिका ने कोविड-19 के डेल्टा स्वरूप के बढ़ते मामलों को देखते हुए चिंता व्यक्त की है और विश्व के सभी नेताओं से न्यूयॉर्क आने के बजाए वीडियो से अपना बयान देने का आग्रह किया है. अमेरिका ने वैश्विक नेताओं से कहा है कि वे महासभा के वार्षिक सत्र में हिस्सा लेने के लिए न्यूयॉर्क की यात्रा करने के बजाए वीडियो के जरिए ही अपना संबोधन कर सकते हैं. जिससे कि कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोका जा सके.
इराक की राजधानी बगदाद में ताजा हमला हुआ है. इराकी सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, आज सुबह बगदाद में तीन हमले हुए हैं. एक हमला अमेरिकी दूतावास पर किया गया है. अमेरिकी दूतावास को ड्रोन और रॉकेट से निशाना बनाया है. बगदाद के ग्रीन ज़ोन में स्थित अमेरिकी दूतावास को निशाना बनाया गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक रॉकेट और कई ड्रोन दूतावास पर दागे गए. लेकिन समय रहते अमेरिकी एयर डिफेंस सिस्टम C-RAM सक्रिय हो गया और कई ड्रोन को हवा में ही मार गिराया गया.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. इधर अफगानिस्तान के आरोपों पर पाकिस्तान ने इनकार किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के प्रवक्ता मोशर्रफ जैदी ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया और कहा कि काबुल में किसी अस्पताल को निशाना नहीं बनाया गया.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रही जंग का आज 18वां दिन है. जहां एक तरफ अमेरिका ईरान के सैन्य ठीकानों को तबाह करने में जुटा है तो वहीं इजरायल ईरान और खाड़ी देशों पर मिसाइलें बरसा रहा है. इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खर्ग द्वीप पर हमले और भारी क्षति का दावा किया है. जंग से जुड़े ताजा 10 अपडेट जानिए.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. तालिबान ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए इसे मानवता के खिलाफ अपराध बताया है और कहा कि पाकिस्तान ने अफगानिस्तान की हवाई सीमा का उल्लंघन किया है. वहीं पाकिस्तान सरकार ने इन आरोपों को निराधार बताते हुए खारिज कर दिया.









