
Ukraine Russia War: कैंसर जैसी घातक बीमारी से जूझ रहे पुतिन? यूक्रेन से जंग में किसी भी हद तक जाएंगे
AajTak
Ukraine Russia War: क्या यूक्रेन के साथ जारी जंग को जीतने के लिए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन किसी भी हद तक जा सकते हैं? उन्हें जाननेवालों से लेकर दुनिया के पांच देशों की टॉप खुफिया एजेंसियों के संगठन यानी 'फाइव आइज' की एक रिपोर्ट कुछ ऐसा ही कहती है. इन एजेंसियों ने अपनी रिसर्च में पाया है कि शायद पुतिन कैंसर जैसी किसी घातक बीमारी से पीड़ित हैं.
क्या रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन मानसिक असंतुलन की वजह से किसी भी हद तक जा सकते हैं? शायद व्लादिमिर पुतिन कैंसर जैसी किसी घातक बीमारी का शिकार हैं, जिसके लिए वो लंबे समय से स्टेरॉयड ट्रिटमेंट ले रहे हैं... और ये स्टेरॉयड ट्रिटमेंट यानी इस इलाज का ही असर है, जिसने उनका दिमागी संतुलन बिगाड़ दिया है... पुतिन को लेकर दुनिया की पांच देशों की खुफिया एजेंसियों यानी फाइव आइज ने जो नया खुलासा किया है, वो कुछ ऐसा ही है... कभी पुतिन के साथ जासूसी की ट्रेनिंग ले चुकी एक लेडी सीक्रेट एजेंट यानी पूर्व महिला जासूस ने भी उन्हें लेकर जो बात कही है, वो फाइव आइज के इन तथ्यों की पुष्टि करती है... इन दिनों अमेरिका में रह रही इस पूर्व महिला जासूस ने कहा है कि पुतिन वाकई में यूक्रेन पर कब्जा करने और उसे सबक सिखाने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं.
लोगों से मिलने-जुलने से बनाई दूरी
फाइव आइतज की रिपोर्ट पर यकीन करें तो खुद पुतिन की जिंदगी खतरे में है... और तजुर्बा बताता है जिसे अपनी ज़िंदगी पर मंडरा रहे खतरे का अहसास हो, कई बार ऐसे लोग बड़े ही खौफनाक और विनाशकारी फैसले लेने से भी बाज नहीं आते हैं. फाइव आइज के एक सीनियर खुफिया अधिकारी ने क्रेमलिन के सूत्रों का हवाला देते हुए रिपोर्ट पर मुहर लगाई है. उन्होंने कहा है कि ये पुतिन की बीमारी और उससे पैदा हुई उनके फिजिकल और मेंटल कॉम्पलिकेशन यानी जटिलताओं का ही असर है कि पुतिन ने यूक्रेन पर हमला करने जैसा घातक फैसला कर लिया. ये अकेला मामला नहीं है, हाल के कुछ सालों में पुतिन के ओवरऑल बिहेवियर और उनकी बॉडी लैंग्वेज पर पैनी निगाह रखनेवाले जासूसों ने खुलासा किया है कि 69 साल के रूसी राष्ट्रपति पुतिन का व्यवहार तेजी से अजीबोगरीब और अप्रत्याशित होता जा रहा है. वो कभी भी कुछ भी कर सकते हैं. और उनकी बीमारी के ये साइड एफेक्ट सिर्फ उनके फैसलों पर ही नहीं दिख रहा, बल्कि उनके चेहरे और जिस्म के दूसरे हिस्सों पर भी नजर आ रहा है. हाल के कुछ दिनों में पुतिन ने लोगों से मिलने-जुलने से भी दूरी बना ली है.
करीबी भी पुतिन को समझाने में रहे नाकाम
इंग्लैंड के एक न्यूज पेपर 'डेली मेल' ने भी पुतिन की सेहत को लेकर फाइव आइज के इस रिसर्च पर एक रिपोर्ट छापी है, जिसमें बताया गया है कि पुतिन को लेकर इन पांच देशों की खुफिया एजेंसियों ने ह्यमून इंटेलिजेंस के जरिए ये चौंकानेवाली जानकारियां इकट्ठा की हैं, जिसमें पिछले पांच सालों में पुतिन के व्यवहार और उन फैसलों का ब्यौरा शामिल है, जिसमें उनके बदले हुए रवैये की झलक मिलती है. पुतिन का अपना व्यवहार तो खैर बदला ही है, उनके इर्द-गिर्द रहनेवाले लोग भी उन्हें उनके फैसलों के सही-सही अंजाम को लेकर उन्हें समझाने में नाकाम रहे हैं और यूक्रेन पर हमला करने का उनका फैसला इस बात का सबूत है.
रूसी खुफिया एजेंसी के चीफ को नजरबंद किया

पिछले 25 दिनों से पूरी दुनिया इस सवाल का जवाब ढूंढ रही है कि सऊदी अरब, यूएई, कतर, कुवैत, बहरीन और ओमान जैसे देश इस युद्ध में ईरान के खिलाफ शामिल होंगे या नहीं होंगे. लेकिन अब ऐसा लगता है कि इस सवाल का जवाब बहुत जल्द पूरी दुनिया को मिलने वाला है और खाड़ी के ये मुस्लिम देश ईरान के खिलाफ Full Scale War शुरू कर सकते हैं. देखें.

इज़रायल ने एक अली लारिजानी को मारा तो ईरान दूसरा 'लारिजानी' लेकर आ गया. इस बार ईरान ने जिस नेता को नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल का सचिव बनाया है, वो पिछले सभी नेताओं में सबसे ज्यादा कट्टर माना जा रहा है. इनका नाम है मोहम्मद बाघेर जोलघदर, जिन्हें ईरान की सिक्योरिटी डीप स्टेट का आदमी माना जाता है. देखें वीडियो.

युद्ध का आज 25वां दिन है. कल अमेरिकी राष्ट्रपति की तरफ से ये संकेत मिले थे कि वो सीजफायर के लिए तैयार हैं. लेकिन ईरान ने इनकार कर दिया है. बल्कि अब तो ईरान के हौसले और ज्यादा बुलंद हो गए हैं. ईरान ने बीती रात से लेकर आज दिन भर इजरायल पर नये हमलों की बाढ़ ला दी है. ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलें इजरायल में भारी तबाही मचा रही हैं. ईरान रुक नहीं रहा है. इजरायल को बड़ा नुकसान पहुंचा रहा है.

आज का दंगल ईरान की जंग से भारत की बिगड़ती सेहत को लेकर है. ईरान में 25 दिन से जंग चल रही है. और पीएम मोदी ने कहा है कि इस जंग के कारण भारत पर दूरगामी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है. पीएम मोदी ने कोविड महामारी की तरह मिल जुलकर इस चुनौती का सामना करने की अपील की है और देशवासियों को सभी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने का भरोसा भी दिया है. पश्चिम एशिया में जंग के हालात से उभरी चुनौतियों को लेकर सरकार ने कल सर्वदलीय बैठक भी बुलाई है.

हिज्बुल्लाह ने इजरायली सेना पर जबरदस्त रॉकेट हमला किया है. हिजबुल्लाह प्रवक्ता ने कहा है कि हमने दुश्मन पर कई रॉकेट दागे हैं. उन्होंने कहा कि आज सुबह ये हमला लेबनान की सुरक्षा के लिए किया गया. इजरायल ने भी माना है कि हाइफा में कई रॉकेट दागे गए, लेकिन इजरायल का दावा है कि हमने ज्यादातर हमलों को नाकाम कर दिया. देखें वीडियो.

तेल अवीव में मची तबाही का ड्रोन फुटेज सामने आया है. इसमें देखा जा सकता है कि मंगलवार की सुबह जब दुनिया की नजरें ट्रंप के '5-दिन के युद्ध विराम' के दावों पर टिकी थीं, ठीक उसी वक्त ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलों ने तेल अवीव की सुरक्षा दीवार को चकनाचूर कर दिया. ताजा ड्रोन फुटेज ने इस हमले की भयावहता की गवाह दे दी है. देखें वीडियो.







