
UK-फ्रांस के आसमान में आफत, दिन में दिखाई दिया आग उगलता उल्कापिंड
AajTak
यूनाइटेड किंगडम और फ्रांस के कुछ हिस्सों में अंतरिक्ष से चमकता हुआ एक उल्कापिंड गुजरा. दिन में आसमान से निकले इस उल्कापिंड की वजह से इतनी तेज आवाज हुई कि लोगों को लगा दर्जनों फाइटर जेट एकसाथ तेजी से उड़े हों. इस उल्कापिंड की वजह से साउथवेस्ट इंग्लैंड, वेल्स और उत्तरी फ्रांस के इलाकों में तेज आवाज (Sonic Boom) सुनाई दी. दिन के समय उल्कापिंड का दिखना बेहद दुर्लभ होता है. जानिए, क्यों...
यूनाइटेड किंगडम और फ्रांस के कुछ हिस्सों में अंतरिक्ष से चमकता हुआ एक उल्कापिंड गुजरा. दिन में आसमान से निकले इस उल्कापिंड की वजह से इतनी तेज आवाज हुई कि लोगों को लगा दर्जनों फाइटर जेट एकसाथ तेजी से उड़े हों. इस उल्कापिंड की वजह से साउथवेस्ट इंग्लैंड, वेल्स और उत्तरी फ्रांस के इलाकों में तेज आवाज (Sonic Boom) सुनाई दी. दिन के समय उल्कापिंड का दिखना बेहद दुर्लभ होता है. क्योंकि ये रोशनी में दिखता नहीं. लेकिन इंग्लैंड और फ्रांस के लोगों ने इस उल्कापिंड को देखा, क्योंकि ये आग उगल रहा था. (फोटोःगेटी) ये बात है पिछले शनिवार की दोपहर 2.50 बजे की. अचानक साउथवेस्ट इंग्लैंड, वेल्स और उत्तरी फ्रांस के इलाकों में तेज धमाका और थोड़ी देर तीव्र आवाज सुनाई दी. लोग बाहर निकले तो उन्होंने देखा कि आसमान में एक आग उगलता हुआ उल्कापिंड जा रहा है. पहले तो लोगों को लगा कि ये फाइटर जेट की नीची उड़ान का नतीजा है. लेकिन बाद में रक्षा मंत्रालय ने घोषणा की कि उनका कोई फाइटर जेट नहीं उड़ा था. (फोटोःगेटी) A LOUD SONIC BOOM was heard Saturday across south-west England due to the hypersonic atmospheric entry of a large meteorite, listen to this audio clip from @EastFleetFarm ☄️pic.twitter.com/shKUZtcXOG
इराक की राजधानी बगदाद में ताजा हमला हुआ है. इराकी सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, आज सुबह बगदाद में तीन हमले हुए हैं. एक हमला अमेरिकी दूतावास पर किया गया है. अमेरिकी दूतावास को ड्रोन और रॉकेट से निशाना बनाया है. बगदाद के ग्रीन ज़ोन में स्थित अमेरिकी दूतावास को निशाना बनाया गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक रॉकेट और कई ड्रोन दूतावास पर दागे गए. लेकिन समय रहते अमेरिकी एयर डिफेंस सिस्टम C-RAM सक्रिय हो गया और कई ड्रोन को हवा में ही मार गिराया गया.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. इधर अफगानिस्तान के आरोपों पर पाकिस्तान ने इनकार किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के प्रवक्ता मोशर्रफ जैदी ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया और कहा कि काबुल में किसी अस्पताल को निशाना नहीं बनाया गया.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रही जंग का आज 18वां दिन है. जहां एक तरफ अमेरिका ईरान के सैन्य ठीकानों को तबाह करने में जुटा है तो वहीं इजरायल ईरान और खाड़ी देशों पर मिसाइलें बरसा रहा है. इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खर्ग द्वीप पर हमले और भारी क्षति का दावा किया है. जंग से जुड़े ताजा 10 अपडेट जानिए.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. तालिबान ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए इसे मानवता के खिलाफ अपराध बताया है और कहा कि पाकिस्तान ने अफगानिस्तान की हवाई सीमा का उल्लंघन किया है. वहीं पाकिस्तान सरकार ने इन आरोपों को निराधार बताते हुए खारिज कर दिया.









