
Udhayanidhi Stalin: सामाजिक न्याय वाली फिल्मों के हीरो धार्मिक वैमनस्य पर क्यों उतर आए?
AajTak
उदयनिधि स्टालिन के सनातन धर्म को खत्म करने के बयान को लेकर जमकर सियासत हो रही है. भाजपा के साथ कई हिंदू संगठन इसका कड़ा विरोध कर रहे हैं. सिनेमा से सियासत में आए उदयनिधि की ज्यादातर फिल्मों में सामाजिक न्याय की वकालत की गई है. यहां तक कि उनके अधिकतर किरदारों के नाम हिंदू देवी-देवताओं पर हैं. ऐसे में वो धार्मिक वैमनस्य पर क्यों उतर आए ये समझना जरूरी है.
हिंदी बेल्ट में साउथ के सिनेमा के बाद सियासत की वजह से सनसनी मची हुई है. तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि ने सनातन धर्म को खत्म करने का बयान देकर बवाल मचा दिया है. उदयनिधि ने सनातन धर्म की तुलना डेंगू, मलेरिया और कोरोना जैसी बीमारियों से कर दी है. उन्होंने चेन्नई में आयोजित सनातन उन्मूलन कार्यक्रम में कहा था, ''मच्छर, डेंगू, फीवर, मलेरिया और कोरोना ये कुछ ऐसी चीजें हैं, जिनका केवल विरोध नहीं किया जा सकता, बल्कि उन्हें खत्म करना जरूरी होता है.'' उनका ये बयान उनकी कथनी और करनी में अंतर को दर्शाता है. क्योंकि उनका परिवार हमेशा सामाजिक न्याय की बात करता रहा है. ये विषय उदयनिधि की फिल्मों में भी देखने को मिलता है.
द्रविड़ आंदोलन के जरिए तमिलनाडु की राजनीति में सक्रिय हुए एम करुणानिधि के पोते उदयनिधि अपने दादा की तरह ही सिनेमा से सियासत में आए हैं. उनकी आखिरी रिलीज फिल्म 'मामनन' (29 जून 2023) है, जिसमें उन्होंने सामाजिक न्याय की जमकर वकालत की है. उदयनिधि इस फिल्म के प्रोड्यूसर और एक्टर दोनों हैं. इसमें उन्होंने एक दलित विधायक के बेटे का किरदार निभाया है, जो समाज के जाति व्यस्था के खिलाफ होता है. दलित होने की वजह से उसे कई बार मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना का शिकार होना पड़ता है. इस वजह से वो अगणी जातियों के खिलाफ हो जाता है. अपने हक और हुकूक की लड़ाई लड़ता है. इस फिल्म में राजनीति में जातिगत मतभेद और ऊंच-नीच को भी दिखाया गया है.
केवल 'मामनन' ही नहीं इससे पहले रिलीज हुई कई अन्य फिल्मों में उदयनिधि ने सामाजिक न्याय की ही बात की है. इसमें 'मनीथन', 'कलागा थलाइवन' और 'नेन्जुकु नीधि' जैसी फिल्मों का नाम प्रमुख है. आई. अहमद के निर्देशन में बनी तमिल फिल्म 'मनीथन' बॉलीवुड की 'जॉली एलएलबी' की रीमेक है. 'जॉली एलएलबी' की कहानी साल 1999 के संजीव नंदा हिट-एंड-रन केस और प्रियदर्शनी मट्टू केस से प्रेरित है. इस फिल्म में धन पिशाचों के खिलाफ और मजदूरों के हक की लड़ाई को दिखाया गया है. इसी तरह अरुणराज कामराज की फिल्म 'नेन्जुकु नीधि' बॉलीवुड की 'आर्टिकल 15' की रीमेक है. इसमें भी धर्म और जाति के आधार पर भेदभाव के खिलाफ लड़ाई को दिखाया गया है. इस तरह उदयनिधि की फिल्मों के सुर से समझा सकता है कि उन्होंने हमेशा सामाजिक न्याय की बात की है, लेकिन अब धार्मिक वैमनस्य पर उतर आए हैं, इसके पीछे की वजहों को भी समझा जा सकता है.
इसके साथ ही ये जानना भी दिलचस्प है कि उदयनिधि की ज्यादातर फिल्मों में उनके किरदारों के नाम हिंदू देवी-देवताओं से संबंधित हैं. 2012 में उनकी पहली फिल्म 'ओरु कल ओरु कन्नडी' रिलीज हुई थी. इसमें उदयनिधि के किरदार का नाम सरवनन था. भगवान कार्तिकेय को मुरुगन या सरवनन के नाम से भी जाना जाता है, जो कि एक हिंदू देवता हैं. इनके अधिकतर भक्त तमिल हिंदू हैं. इनकी पूजा तमिलनाडु में सबसे ज्यादा होती है. 2014 में रिलीज हुई फिल्म 'इधु कथिरवेलन कधल' में उदयनिधि के किरदार का नाम कथिरवेलन था. ये भगवान शनमुख का एक नाम है, जिनके 6 चेहरे और 12 हाथ होते हैं. साल 2017 में रिलीज फिल्म 'पोधुवगा एम्मनसु थंगम' में उनके किरदार का नाम 'गणेश' था. श्री गणेश की पूजा तो हिंदू धर्म के अनुयाई सबसे पहले करते हैं. इस तरह अपने सिनेमाई करियर में 17 फिल्में करने वाले उदयनिधि के ज्यादातर किरदार हिंदू धर्म से ही जुड़े हुए हैं.
उदयनिधि स्टालिन के किरदारों के हिंदू नाम...

आज दस तक में ईरान के उस सीक्रेट हथियार को डिकोड करेंगे, जिससे IRGC ने दुनिया के सबसे एडवांस और ताकतवर लड़ाकू विमान F-35 को गिराया है।आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान का वो कौन सा हथियार है, जिसने एफ-35 जैसे फाइटर का शिकार किया है।क्या ये वही सीक्रेट हथियार है, जिसकी इस्तेमाल की धमकी चंद दिन पहले ईरान ने दी थी, क्या है ईरान के सीक्रेट हथियार का सच? देखें दस्तक.

ईरान वॉर ने पूरी दुनिया को प्रभावित किया है. दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाला देश भारत भी इस असर से अछूता नहीं है. भारत में इस जंग का कई मोर्चों पर असर पड़ा है. भारत में लोगों की सुबह सुबह की जरूरत चाय 5 रुपये तक महंगी हो गई है. इसकी वजह सिलेंडर की किल्लत है. इसके अलावा खाद, प्लास्टिक इंडस्ट्री पर भी सीधा असर पड़ा है.

दिल्ली के पालम अग्निकांड पर आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और आरोप लगाया कि सिस्टम ने जानबूझकर लोगों को नहीं बचाया और मरने के लिए छोड़ दिया. उन्होंने कहा कि हम बीजेपी की गीदड़भभकियों से डरने वाले नहीं हैं. इस दौरान सौरभ भारद्वाज ने अर्थी और कफन भी मंगवाया. देखें वीडियो.

वाराणसी में गंगा नदी में नाव पर इफ्तार करने के मामले में 14 मुस्लिम युवकों की गिरफ्तारी पर सियासी विवाद बढ़ गया है. एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पुलिस कार्रवाई को भेदभावपूर्ण बताते हुए सवाल उठाए हैं. वायरल वीडियो के आधार पर केस दर्ज हुआ था. पुलिस ने धार्मिक भावनाएं आहत करने सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग का असर अब देश में गहराने लगा है. गैस संकट देश में बढ़ने की आशंका है. देश में गैस की किल्लत देखी जा रही है. युद्ध की वजह से महंगाई बढ़ने की आशंका बढ़ गई है. मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच भारत में प्रीमियम पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी की गई है. प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2 से 2.30 रुपये का इजाफा किया गया है. नॉर्मल पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

धुरंधर पार्ट 2 की.. जो सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और लगातार नये रिकॉर्ड बना रही है.. लेकिन इसके साथ ही इस फिल्म में एक नया विवाद शुरू हो गया है.. धुरंधर पार्ट 1 में पाकिस्तान की साजिशों का पर्दाफाश हुआ था.. धुरंधर 2 में कुछ ऐसा है कि देश के विपक्ष को ये फिल्म पसंद नहीं आ रही है.. आरोप लग रहा है कि सरकार का एजेंडा सेट करने के लिए ये फिल्म बनी है.. हकीकत क्या है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.






