
Two Much Teaser: काजोल-ट्विंकल के शो का टीजर रिलीज, फैन्स बोले- 'कॉफी विद करण का बाप'
AajTak
काजोल और ट्विंकल खन्ना एक नया चैट शो 'टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल' लेकर आ रही हैं, जिसमें वे सेलिब्रिटीज के साथ मस्ती और सवाल-जवाब करेंगी. ये शो 25 सितंबर को अमेजन प्राइम वीडियो पर शुरू होगा और हर गुरुवार नया एपिसोड आएगा. इसका टीजर आ गया है, जो वादा करता है कि ये पुराने चैट शो से होगा.
बॉलीवुड की गिगल क्वीन काजोल और अपने सैवेज होस्ट ट्विंकल खन्ना मिलकर एक मजेदार चैट शो ला रही हैं. इस शो का नाम है 'टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल'. शो में आप कई सेलिब्रिटीज को शिरकत करते देखेंगे. इन सभी के साथ काजोल और ट्विंकल सवाल-जवाब करने के साथ-साथ मस्ती भी करती नजर आएंगी. शो टीजर रिलीज हो गया है और इसे देखकर ही पता चल रहा है कि 'टू मच' शो सही में जबरदस्त होने वाला है.
रिलीज हुआ टू मच का टीजर
'टू मच' के साथ दोनों ही एक्ट्रेस पुराने चैट शो के स्टाइल वाले फॉर्मूला को फेंकने के साथ पहले से बेहतर शो का वादा कर रही हैं. टीजर की शुरुआत काजोल के ड्रामेटिक अंदाज से होती है. वो कहती है- क्या आप सेलिब्रिटी न्यूज से थक गए हैं? फिर ट्विंकल आती हैं और कहती हैं- ढीले और बेमजा चैट शो से आप तंग आ गए हैं, तो पेश है एक नया और बेहतर सेलिब्रिटी चैट शो. काजोल और ट्विंकल के मुताबिक, इस शो में सितारों को परेशान करने वाले ऑक्वर्ड सवालों की शक्ति से लेकर ताजगी और मनोरंजन भरा होने वाला है.
बेसब्र हैं फैंस
टीजर में दोनों एक्ट्रेस का अंदाज बेहद ड्रामेटिक है, जिसे देखना मजेदार है. जाहिर है कि काजोल और ट्विंकल का ये शो मस्ती-मजे के साथ-साथ कई दिलचस्प चीजों से भरा होने वाला है. टीजर देखकर फैंस भी शो के लिए उत्साहित हो गए हैं. काजोल के फैंस के बीच खूब बेसब्री है. एक फैन ने टीजर पर कमेंट किया, 'ओह माय गॉड, मैं इस शो को देखने के लिए सिर्फ काजोल की वजह से उत्साहित हूं. मैं अपनी खुशी कंट्रोल नहीं कर सकती.' दूसरे ने लिखा, 'कॉफी विद करण का बाप.' एक और ने लिखा, 'व्यंग की दो क्वीन साथ आ रही हैं. ये शो जबरदस्त होगा.' एक अन्य ने लिखा, 'अगर शो पर अक्षय कुमार आए तो जरूर कहेंगे कि बच्चे की जान लोगी क्या.'
कब स्ट्रीम होगा चैट शो?

नुसरत फतेह अली खान की एक कव्वाली इन दिनों सोशल मीडिया पर घूम रही है, थियेटर्स में गूंज रही है. धुरंधर-2 में आए गाने 'दिल पर जख़्म खाते हैं' की चर्चा हर जगह है. फिल्म में आए रिमेक के बीच कहीं लोग असली कव्वाली और इसे लिखने वाले को ना भूल जाएं, ऐसे में हम आपके लिए इस कव्वाली से जुड़ा किस्सा लेकर आए हैं.

फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने अपनी रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर तूफान उठाया हुआ है. इसकी आंधी के बीच अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन अपनी पिक्चर 'भूत बंगला' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं. ऐसे में एक इंटरव्यू में डायरेक्टर ने बड़ा रिस्क लेने पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी फिल्म पर भरोसा है.











