
Thamma LIVE Review: आयुष्मान-रश्मिका की सॉलिड लव स्टोरी, दमदार है बेतालों का संसार...
AajTak
आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना स्टारर ‘थामा’ का फर्स्ट हाफ काफी दमदार है. फिल्म की पहली खासियत ये है कि ये इस हॉरर यूनिवर्स में एक नया वर्ल्ड क्रिएट कर रही है. फिल्म में दिखाई गई लव स्टोरी आपको बांधे रखेगी.
Thamma LIVE Review: हॉरर यूनिवर्स ने अबतक भूतिया लोककथाओं में कॉमेडी और सोशल मैसेज मिलाया था. ‘थामा’ में ये यूनिवर्स एक लोककथा में लव स्टोरी मिक्स करके लाया है. क्या इस बार ‘स्त्री’, ‘भेड़िया’ या ‘मुंज्या’ जैसा माहौल बना है?
कैसी है फिल्म ‘थामा’?
आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना स्टारर ‘थामा’ की पहली खासियत ये है कि ये इस हॉरर यूनिवर्स में एक नया वर्ल्ड क्रिएट कर रही है. ये वर्ल्ड बेताल के मिथक वाली लोककथाओं से प्रेरित है. ‘थामा’ का फर्स्ट हाफ आपको बेताल के संसार से इंट्रोड्यूस करवाता है. आलोक (आयुष्मान) एक जर्नलिस्ट हैं, जो एक एडवेंचर पर इस अनूठे संसार से टकरा जाता है. ताड़का उर्फ तारिका (रश्मिका) यहां उसकी मदद करती हैं. आलोक को उससे प्यार होने लगता है. मगर हालात ऐसे हैं कि दोनों का साथ रहना बेतालों और इंसानों के संसार का बैलेंस बिगाड़ सकता है.
‘थामा’ का फर्स्ट हाफ जितनी मजबूती से बेतालों का संसार क्रिएट करता है, उतनी ही दिलचस्प इसकी लव स्टोरी है. आयुष्मान का सिग्नेचर चार्म और रश्मिका की खूबसूरती फर्स्ट हाफ में वो लव स्टोरी तैयार करता है जो इस कहानी की जान बन रही है. स्पेशल इफेक्ट्स सॉलिड हैं. म्यूजिक इस लव स्टोरी को वो माहौल देता है जो आगे की कहानी तैयार कर रहा है. ‘थामा’ का फर्स्ट हाफ सेट है. इंटरवल पॉइंट पर एक ऐसा ट्विस्ट है जिसकी आपको उम्मीद नहीं होगी.
अब देखना है कि सेकंड हाफ में क्या होता है....तो बने रहिए हमारे साथ.

हीरोइन थीं 'धुरंधर' रणवीर सिंह की दादी, 'डांसिंग लिली ऑफ पंजाब' कहलाईं, पोते को दी एक्टिंग की विरासत
एक्टर रणवीर सिंह के पेरेंट्स और बहन का फिल्म इंडस्ट्री से कोई लेना-देना नहीं है. लेकिन क्या आप जानते हैं रणवीर की दादी मशहूर एक्ट्रेस रही थीं. उनका नाम चांद बर्क था. रणवीर को एक्टिंग का ये टैलेंट उनकी दादी से ही विरासत में मिला है.

रणवीर सिंह संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन जैसे स्टारों से सजी 'धुरंधर- द रिवेंज' सिनेमाघरों में झंडे गाड़ रही है. लोग इस मूवी के लिए पागल हो बैठे हैं. हर शो हाउसफुल है तो कमाई के मामले में इसने महज 4 दिनों में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फिल्म को लेकर बड़ी बात कह दी है.

BTS The Comeback Live, 4 साल बाद धमाल मचाने को तैयार BTS, जानें भारत में कब-कहां देखें लाइव कॉन्सर्ट
साउथ कोरिया का वर्ल्ड फेमस बैंड BTS चार साल के लंबे ब्रेक के बाद अब एक धमाकेदार कमबैक के लिए एक दम तैयार है. आज यानी 21 मार्च को BTS आर्मी का भव्य कॉन्सर्ट होगा. जानिए कहां इसे लाइव देखा जा सकेगा.










