
Tariff on Penguins: पेंगुइन्स से वसूलेंगे टैरिफ! 10 साल में इंसान ने नहीं रखा कदम, ट्रंप ने वहां भी लगाया 10 फीसदी टैरिफ
AajTak
ऑस्ट्रेलियाई सरकार के अधीनस्थ हर्ड द्वीप और मैकडोनाल्ड द्वीप को पृथ्वी के सबसे निर्जन स्थानों में से एक माना जाता है. ऑस्ट्रेलिया के पर्थ शहर से यहां नौका से दो हफ्ते की यात्रा कर पहुंचा जा सकता है और सबसे हैरतअंगेज बात ये है कि यहां कथित तौर पर पिछले एक दशक में किसी भी इंसान ने कदम तक नहीं रखा है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दो अप्रैल को ताबड़तोड़ तरीके से कई देशों पर रियायती रेसिप्रोकल टैरिफ लगाए. भारत समेत कई देशों पर अच्छा-खासा टैरिफ लगाया गया है. लेकिन इस बीच अंटार्कटिका के पास मेनलैंड ऑस्ट्रेलिया के एक ऐसे आइलैंड पर भी 10 फीसदी टैरिफ लगाया गया है, जहां कोई इंसान नहीं रहता.
ऑस्ट्रेलियाई सरकार के अधीनस्थ हर्ड द्वीप और मैकडोनाल्ड द्वीप को पृथ्वी के सबसे निर्जन स्थानों में से एक माना जाता है. ऑस्ट्रेलिया के पर्थ शहर से यहां नौका से दो हफ्ते की यात्रा कर पहुंचा जा सकता है और सबसे हैरतअंगेज बात ये है कि यहां कथित तौर पर पिछले एक दशक में किसी भी इंसान ने कदम तक नहीं रखा है.
ऐसे में ट्रंप की ओर से हर्ड द्वीप और मैकडोनाल्ड द्वीप पर टैरिफ लगाने के बाद ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने पलटवार करते हुए कहा कि इस धरती पर कोई भी सुरक्षित नहीं है.
उन्होंने कहा कि ट्रंप प्रशासन के टैरिफ का कोई तर्क नहीं है. ये किसी दोस्त का व्यवहार नहीं हो सकता. इस दौरान अल्बनीज ने ये भी कहा कि ऑस्ट्रेलिया प्रतिक्रियास्वरूप अमेरिका पर किसी तरह का रेसिप्रोकल टैरिफ नहीं लगाएगा.
उन्होंने कहा कि हम ऐसी अंधी दौड़ में शामिल नहीं होंगे जहां कीमतें तो आसमान छूती हुई हों और ग्रोथ रसातल पर चली जाए. ऑस्ट्रेलिया के अंटार्कटिका प्रोग्राम के तहत पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया के फ्रेमैंटल से हर्ड द्वीप पहुंचने में लगभग 10 दिन का समय लगता है और यह मौसम की स्थिति पर निर्भर करता है. यहां पर इंसान नहीं रहते बल्कि यह पेंगुइन, सील और अलग-अलग तरह की पक्षियों की प्रजातियों का रैन बसेरा है.
बता दें कि ट्रंप ने दो अप्रैल को व्हाइट हाउस के रोज गार्डन में मीडिया को संबोधित करते हुए 180 देशों पर रियायती रेसिप्रोकल टैरिफ लगाया. उन्होंने इस दौरान कहा कि हम अमेरिका को फिर से संपन्न बनाएंगे.

इज़रायल ने दावा किया है कि ईरान की नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव अली लारीजानी का भी खात्मा कर दिया है. अली लारीजानी को ईरान का De Facto Leader भी कहा जाता था, जो असल में अयातुल्ला खामेनेई की मौत के बाद पूरे देश की सत्ता संभाल रहे थे. शुक्रवार को उन्हें आखिरी बार तेहरान के उस जुलूस में देखा गया था, जो फिलिस्तीन की आज़ादी के लिए निकाला जा रहा था. उस जुलूस में अली लारीजानी ने तेहरान की सड़कों पर उतरकर अमेरिका और इज़रायल को खुली चेतावनी दी थी. उन्होंने कहा था कि ईरान के नेता छिपकर डरने वालों में से नहीं है और उसी दिन उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प के लिए भी ये कहा था कि इस युद्ध में वो खुद को बचाकर रखें. उस वक्त ऐसा माना गया कि अली लारीजानी खुल्लम-खुल्ला राष्ट्रपति ट्रंप को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं और दावा है कि इसी के बाद इज़रायल'और अमेरिका दोनों ने मिलकर उनका डेथ वॉरंट लिख दिया.

महायुद्धघ का आज 18वा दिन है. जहां मिसाइल-बम-रॉकेट के बीच इस वक्त सस्पेंस, थ्रिलर और सवालों की पहेली भी उलझती जा रही है. ईरान से जंग शुरू करने की अमेरिका में विरोध शुरू हो गया है अमेरिका की काउंटर टेरिरज्म सेंटर के निदेशक ने ईरान से युद्ध के विरोध में इस्तीफा दे दिया है. जो कैंट नाम के अफसर ने ट्रंप पर इजरायल के दबाव में युद्ध शुरू करने का आरोप लगाया. दावा किया कि ईरान से अमेरिका को कोई खतरा नहीं है. इस अफसर ने अमेरिका में यहूदी लॉबी को भी आड़े हाथों लिया.

पश्चिम बंगाल में 15 मार्च को चुनाव की तारीखों का ऐलान हुआ. तभी से कोलकाता से दिल्ली तक सियासी पारा चढ़ा हुआ है. एक समय था जब बीजेपी, टीएमसी की लिस्ट आने का इंतजार करती थी. उस हिसाब से अपनी रणनीति बनाती थी. लेकिन इस बार बीजेपी की आक्रामक रणनीति देखने को मिल रही है. बीजेपी ने टीएमसी की लिस्ट से एक दिन पहले ही ऐलान कर दिया कि, इस बार भी शुभेंदु अधिकारी ममता बनर्जी को घेरने के लिए तैयार हैं. कल बीजेपी ने ऐलान किया कि, शुभेंदु नंदीग्राम और भवानीपुर दोनों सीटों से लड़ेंगे तो आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा.

ईरान-अमेरिका जंग का आज 18वां दिन है. LPG लेकर वाडिनार बंदरगाह पहुंचा 'नंदा देवी' जहाज, लाया 46 हजार 500 मीट्रिक टन LPG. बातचीत के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से रास्ता दिया गया था. बता दें कि कल शिवालिक शिप 46 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर मुंद्रा पोर्ट पहुंचा था. जानकारी के मुताबिक 80 हजार मीट्रिक टन कच्चा तेल ले जा रहा 'जग लाडकी' जहाज भी भारत पहुंचने वाला है.









