
Taliban के दो Top Leaders हुए गायब, काफी समय से किसी ने नहीं देखा; कयासों का दौर जारी
Zee News
तालिबान के दो बड़े नेता गायब हैं, पिछले काफी समय से उन्हें किसी ने नहीं देखा. ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि या तो दोनों मारे गए हैं या फिर किसी बात को लेकर नाराज हैं. सुप्रीम लीडर मुल्ला हैबतुल्ला अखुंदजादा और तालिबानी सरकार में डिप्टी पीएम मुल्ला अब्दुल गनी बरादर का कुछ पता नहीं है.
काबुल: बंदूक के दम पर अफगानिस्तान (Afghanistan) कब्जाने वाले तालिबान (Taliban) के लिए सरकार चलाना आसान नहीं होगा. सरकार गठन की घोषणा के साथ ही तालिबान में आपसी संघर्ष बढ़ गया है. इस बीच, उसके दो बड़े नेताओं की गुमशुदगी ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं. कयास लगाए जा रहे हैं कि या तो इन नेताओं को कुछ हो गया है या फिर वो कद के मुताबिक पद नहीं मिलने के चलते नाराज हैं. दोनों ही सूरत में तालिबान के लिए आगे का रास्ता मुश्किल होगा.
‘द गार्जियन’ की रिपोर्ट के मुताबिक, तालिबान के सुप्रीम लीडर मुल्ला हैबतुल्ला अखुंदजादा (Mullah Haibatullah Akhundzada) और वर्तमान सरकार में डिप्टी पीएम मुल्ला अब्दुल गनी बरादर (Mullah Abdul Ghani Baradar) सार्वजिक रूप से नहीं दिखाई दिए हैं. काबुल पर तालिबानी कब्जे के बाद से ही सुप्रीम लीडर गायब है. हालांकि नई सरकार की घोषणा के बाद अखुंदजादा की तरफ से एक सार्वजनिक बयान जरूर जारी किया गया था, लेकिन वो खुद सामने नहीं आया.

Shia Mosque Suicide Bombing: यह घटना शुक्रवार, 6 फरवरी को हुई. अज्ञात हमलावर ने मस्जिद के गेट पर रोके जाने के बाद खुद को विस्फोट से उड़ा लिया. धमाका इतना जोरदार था कि मस्जिद के अंदर शीशे टूट गए. वहीं चारों ओर मलबा फैल गया. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में मस्जिद के फर्श पर खून से लथपथ शव दिखाई दिए.

M1A2T Abrams Battle Tanks: ताइवान अमेरिका से कुल 108 M1A2T टैंक खरीद रहा है. इस डील की कीमत करीब 40.5 अरब ताइवानी डॉलर बताई जा रही है. ये टैंक उन पुराने बख्तरबंद वाहनों की जगह लेंगे. जो पिछले 20 साल से ज्यादा समय से सेवा में हैं. इनका मकसद उत्तरी ताइवान की ग्राउंड डिफेंस क्षमता को मजबूत करना है. पहली खेप के 38 टैंक दिसंबर 2024 में ताइपे पोर्ट पहुंचे थे.

F-15K fighter jet: दक्षिण कोरिया की वायुसेना के F-15K फाइटर जेट्स को 4+ जेनरेशन स्तर तक आधुनिक बनाया जाएगा. बोइंग इन विमानों में नया एवियोनिक्स और मिशन सिस्टम आर्किटेक्चर लगाएगा. इसके तहत नया रडार, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम, आधुनिक कम्युनिकेशन सिस्टम, मिशन कंप्यूटर और नए कॉकपिट डिस्प्ले शामिल होंगे. इससे इन विमानों की सर्विस लाइफ भी बढ़ जाएगी.



