
Summer Special Trains: ट्रेनों में चल रही भीड़! रेलवे ने बढ़ाई पटना-गया से दिल्ली के लिए चल रहीं इन स्पेशल गाड़ियों की अवधि
AajTak
गर्मी की छुट्टी में यात्रियों की भीड़ अधिक हो जाती है इसलिए यात्रियों की सुविधा़ के मद्देनजर दोनों क्लोन एक्सप्रेस स्पेशल के परिचालन अवधि में वृद्धि की गई है. वहीं, पश्चिम रेलवे ने भी साबरमती और गोरखपुर के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है.
भारतीय रेलवे यात्रियों की सुविधा को देखते हुए समय-समय पर कई फैसले लेता है. त्योहार या छुट्टियों के मौके पर ट्रेनों में यात्रा करने वाले लोगों की तादाद बढ़ जाती है. ऐसे में रेल यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए रेलवे ने कुछ महत्वपूर्ण ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है. गर्मियों की छुट्टियों के दौरान पटना और गया से आनंद विहार के लिए सुपरफास्ट क्लोन एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जा रहा है.
पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि गर्मी की छुट्टी में यात्रियों की भीड़ अधिक हो जाती है इसलिए यात्रियों की सुविधा़ के मद्देनजर दोनों क्लोन एक्सप्रेस स्पेशल के परिचालन अवधि में वृद्धि की गई है.
रेलवे ने बढ़ाई इन स्पेशल ट्रेनों की अवधि
विस्तारित अवधि के बाद गाड़ी संख्या 02351 पटना-आनंद विहार सुपरफास्ट क्लोन एक्सप्रेस स्पेशल अब दिनांक 23 अप्रैल 2024 से 26 अप्रैल 2024 तक और 04 ट्रिप चलाई जाएगी. इसी तरह वापसी में गाड़ी संख्या 02352 आनंद विहार-पटना सुपरफास्ट क्लोन एक्सप्रेस स्पेशल दिनांक 24 अप्रैल 2024 से 27 अप्रैल 2024 तक अतिरिक्त 04 ट्रिप चलायी जाएगी.
अप एवं डाउन दिशा में इस ट्रेन का दानापुर, आरा, बक्सर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज जं एवं गोविंदपुरी स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है. इस में वातानुकूलित प्रथम श्रीणी का 01 कोच, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 02 कोच, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी का 03 कोच, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी इकोनॉमी के 03 कोच, शयनयान श्रेणी के 05 एवं साधारण श्रेणी के 03 कोच लगाए जा रहे हैं.
सीपीआरओ ने बताया कि इसी तरह गाड़ी संख्या 03635 गया-आनंद विहार सुपरफास्ट क्लोन एक्सप्रेस स्पेशल अब दिनांक 23 अप्रैल 2024 से 26 अप्रैल 2024 तक और 04 ट्रिप चलायी जाएगी. वापसी में गाड़ी संख्या 03636 आनंद विहार-गया सुपरफास्ट क्लोन एक्सप्रेस स्पेशल दिनांक 24 अप्रैल 2024 से 27 अप्रैल 2024 तक अतिरिक्त 04 ट्रिप चलायी जाएगी.

आज दस तक में ईरान के उस सीक्रेट हथियार को डिकोड करेंगे, जिससे IRGC ने दुनिया के सबसे एडवांस और ताकतवर लड़ाकू विमान F-35 को गिराया है।आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान का वो कौन सा हथियार है, जिसने एफ-35 जैसे फाइटर का शिकार किया है।क्या ये वही सीक्रेट हथियार है, जिसकी इस्तेमाल की धमकी चंद दिन पहले ईरान ने दी थी, क्या है ईरान के सीक्रेट हथियार का सच? देखें दस्तक.

ईरान वॉर ने पूरी दुनिया को प्रभावित किया है. दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाला देश भारत भी इस असर से अछूता नहीं है. भारत में इस जंग का कई मोर्चों पर असर पड़ा है. भारत में लोगों की सुबह सुबह की जरूरत चाय 5 रुपये तक महंगी हो गई है. इसकी वजह सिलेंडर की किल्लत है. इसके अलावा खाद, प्लास्टिक इंडस्ट्री पर भी सीधा असर पड़ा है.

दिल्ली के पालम अग्निकांड पर आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और आरोप लगाया कि सिस्टम ने जानबूझकर लोगों को नहीं बचाया और मरने के लिए छोड़ दिया. उन्होंने कहा कि हम बीजेपी की गीदड़भभकियों से डरने वाले नहीं हैं. इस दौरान सौरभ भारद्वाज ने अर्थी और कफन भी मंगवाया. देखें वीडियो.

वाराणसी में गंगा नदी में नाव पर इफ्तार करने के मामले में 14 मुस्लिम युवकों की गिरफ्तारी पर सियासी विवाद बढ़ गया है. एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पुलिस कार्रवाई को भेदभावपूर्ण बताते हुए सवाल उठाए हैं. वायरल वीडियो के आधार पर केस दर्ज हुआ था. पुलिस ने धार्मिक भावनाएं आहत करने सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग का असर अब देश में गहराने लगा है. गैस संकट देश में बढ़ने की आशंका है. देश में गैस की किल्लत देखी जा रही है. युद्ध की वजह से महंगाई बढ़ने की आशंका बढ़ गई है. मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच भारत में प्रीमियम पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी की गई है. प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2 से 2.30 रुपये का इजाफा किया गया है. नॉर्मल पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

धुरंधर पार्ट 2 की.. जो सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और लगातार नये रिकॉर्ड बना रही है.. लेकिन इसके साथ ही इस फिल्म में एक नया विवाद शुरू हो गया है.. धुरंधर पार्ट 1 में पाकिस्तान की साजिशों का पर्दाफाश हुआ था.. धुरंधर 2 में कुछ ऐसा है कि देश के विपक्ष को ये फिल्म पसंद नहीं आ रही है.. आरोप लग रहा है कि सरकार का एजेंडा सेट करने के लिए ये फिल्म बनी है.. हकीकत क्या है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.






