
Stock Market Crash: अमेरिका से आई ऐसी खबर... अडानी के शेयरों में मचा हाहाकार, 20% तक टूटे कई शेयर
AajTak
Stock Market Crash: शेयर बाजार में गुरुवार को एक बार फिर बड़ी गिरावट आई और सेंसेक्स-निफ्टी खुलने के साथ ही धड़ाम हो गए. इस बीच भारतीय अरबपति गौतम अडानी की कंपनियों के शेयर सबसे ज्यादा फिसले.
शेयर बाजार (Stock Market) में एक बार फिर गुरुवार को बड़ी गिरावट देखने को मिली है और Sensex-Nifty ओपन होने के साथ ही धड़ाम हो गए. बॉम्बे स्टॉ एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स लाल निशान पर खुला और कुछ ही मिनटों में 400 अंकों को गोता लगाते हुए 77,110 के लेवल पर पहुंच गया. इसके साथ ही नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 124 अंक फिसलकर 23,383 के लेवल पर आ गया. इस बीच भारतीय अरबपति गौतम अडानी (Gautam Adani) के शेयरों में बड़ी गिरावट देखने को मिली है. Adani Stocks में ये गिरावट अमेरिका से आई एक खबर के बाद देखने को मिली है, जिसमें अरबपति गौतम अडानी पर बड़े आरोप लगाए गए हैं.
गुरुवार को शेयर बाजार में बड़ी गिरावट देखने को मिली है. बीएसई का सेंसेक्स 400 अंकों से ज्यादा की गिरावट के साथ 77,110 के लेवल पर कारोबार करता नजर आया, तो वहीं 23,338 के स्तर तक फिसल गया. इससे पिछले कारोबारी दिन मंगलवार को शेयर बाजार में हरियाली आई थी और सेंसेक्स 1000 अंक से ज्यादा उछला था, लेकिन आखिरी कारोबारी घंटे में ये शुरुआती तेजी अचानक गिरावट में तब्दील हो गई थी. Sensex 239.38 अंक की तेजी लेकर 77,578.38 के स्तर पर बंद हुआ था. सेंसेक्स दिन के हाई लेवल से 850 अंक तक फिसलकर क्लोज हुआ था. निफ्टी 23,518.50 के स्तर पर क्लोज हुआ था.

ईरान युद्ध में तीन हफ्ते के संघर्ष के बाद अब अमेरिका शांति वर्ता शुरु करने जा रहा है. ट्रंप प्रशासन ने अब अंधरूनी स्तर पर बातचीत के विकल्प तलाशना शुरु कर दिए है. वहीं इजरायल ने दक्षिण लेबनान में एक अहम पुल को एयरस्ट्राइक कर बम से उड़ा दिया और साथ ही लिटानी नदी के पास स्थित सभी पुलों को उड़ाने का निर्देश दे दिया है.












