
Sri Lanka: श्रीलंका में महंगाई के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन, लोगों ने राष्ट्रपति आवास घेरा, जला दीं गाड़ियां, लगा कर्फ्यू
AajTak
कोलंबो में राष्ट्रपति आवास के बाहर प्रदर्शनकारियों की भीड़ ने सेना की एक बस और एक जीप को आग के हवाले कर दिया. तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए पुलिस ने कोलंबो के कई इलाकों में कर्फ्यू लगा दिया है.
श्रीलंका आर्थिक संकट के बुरे दौर से गुजर रहा है. वहां आलम यह है कि अपना आपा खो चुके हजारों लोग गुरुवार देर रात कोलंबों में राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे के आवास बाहर जा पहुंचे और जमकर प्रदर्शन किया. विरोध को दबाने के लिए पुलिस बल ने प्रदर्शनकारियों पर वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया, उन पर जमकर लाठियां भी बरसाई गईं. इसमें कई लोग जख्मी हो गए हैं. वहीं विरोध दबने के बजाए हिंसक हो गया. पुलिस की कार्रवाई से गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने पुलिस बस और जीप में आग लगा दी. पुलिस दावा कर रही है कि प्रदर्शन पर काबू पा लिया गया है.
2.20 करोड़ घरों में बिजली सप्लाई ठप
श्रीलंका में गुरुवार शाम को 22 मिलियन लोगों के घरों में बिजली सप्लाई ठप हो गई. श्रीलंका में ईंधन-गैस, खाद्य और आवश्यक वस्तुओं की कीमतें आसमान छू रही हैं. जरूरत के सामानों की किल्लत हो रही है. ईंधन के अभाव में देश के कई पॉवर प्लांट बंद हो चुके हैं. कई क्षेत्रों में महत्वपूर्ण कल-कारखाने बंद हो चुके हैं. बिजली कटौती दिन में 13 घंटे तक की जा रही है.
फ्यूल स्टेशनों में नहीं बचा डीजल
बसों और वाणिज्यिक वाहनों के लिए फिलिंग स्टेशनों पर अब डीजल नहीं बचा है. अधिकारियों और मीडिया रिपोर्टों के अनुसार श्रीलंका में सार्वजनिक परिवहन की सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हो गई हैं.
सोशल मीडिया कार्यकर्ताओं ने बुलाई रैली

इजरायल में ईरान हमले के बड़े-बड़े दावे करता आ रहा है. लगातार दो दिन ईरान उन मिसाइल से हमले का दावा कर रहा है, जिनसे अब तक नहीं किया था. लेकिन क्या ईरान जिन मिसाइल से हमले का दावा करके बड़ी तबाही की तस्वीर पूरी दुनिया को बताकर अपनी ताकत दिखाना चाहता है, वो हकीकत नहीं है. देखें तेल अवीव से श्वेता सिंह की ये ग्राउंड रिपोर्ट.

ईरान के सैन्य ठिकानों पर इजरायल के ताबड़तोड़ हमले जारी है. ताजा मामले में IDF ने IRGC के नौसेना के हेडक्वार्टर पर एयर स्ट्राइक की है. हमले के बाद नौसेना का मुख्यालय पूरी तरह से तबाह हो गया. IDF ने हमले का वीडियो भी जारी किया है. यह मुख्यालय ईरानी शासन के एक विशाल सैन्य परिसर के भीतर स्थित था और इसका उपयोग वर्षों से वरिष्ठ नौसेना कमांडरों द्वारा इजरायल राज्य और मध्य पूर्व के अन्य देशों के खिलाफ परिचालन गतिविधियों का प्रबंधन करने और समुद्री आतंकवादी अभियानों को आगे बढ़ाने के लिए किया जाता रहा था.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान के काबुल पर एयर स्ट्राइक की. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. इस बर्बर कांड के बाद काबुल में आंसू और मातम पसरा हुआ है कलेजे को चीर देने वाली तस्वीर देखिए.

इराक की राजधानी बगदाद में ताजा हमला हुआ है. इराकी सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, आज सुबह बगदाद में तीन हमले हुए हैं. एक हमला अमेरिकी दूतावास पर किया गया है. अमेरिकी दूतावास को ड्रोन और रॉकेट से निशाना बनाया है. बगदाद के ग्रीन ज़ोन में स्थित अमेरिकी दूतावास को निशाना बनाया गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक रॉकेट और कई ड्रोन दूतावास पर दागे गए. लेकिन समय रहते अमेरिकी एयर डिफेंस सिस्टम C-RAM सक्रिय हो गया और कई ड्रोन को हवा में ही मार गिराया गया.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. इधर अफगानिस्तान के आरोपों पर पाकिस्तान ने इनकार किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के प्रवक्ता मोशर्रफ जैदी ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया और कहा कि काबुल में किसी अस्पताल को निशाना नहीं बनाया गया.








