'Sorry मां...', रोहिणी कोर्ट की चौथी मंजिल से कूदकर युवक ने किया सुसाइड
AajTak
मृतक की पहचान गुरुग्राम निवासी दलजीत सिंह के रूप में हुई है. पुलिस के मुताबिक अचानक मृतक ने कोर्ट की चौथी मंजिल से छलांग लगा दी. जिसके बाद उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया. लेकिन उसकी मौत हो गई. उसके पास से एक सुसाइड नोट मिला है और उसने इतना बड़ा कदम उठाने के लिए किसी को दोष नहीं दिया है.
दिल्ली की रोहिणी कोर्ट में शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक शख्स कोर्ट की चौथी मंजिल कूद गया. आनन-फानन में पुलिस ने घायल अवस्था में युवक को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया. पुलिस को मृतक के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है. हालांकि उसमें आत्महत्या का कारण नहीं बताया गया है.
मृतक की पहचान गुरुग्राम निवासी दलजीत सिंह के रूप में हुई है. पुलिस के मुताबिक कोर्ट में हर रोज की तरह चहल-पहल थी, लेकिन अचानक मृतक ने कोर्ट की चौथी मंजिल से छलांग लगा दी. जिसके बाद उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया. लेकिन उसकी मौत हो गई. उसके पास से एक सुसाइड नोट मिला है और उसने इतना बड़ा कदम उठाने के लिए किसी को दोष नहीं दिया है.
सुसाइड नोट में क्या लिखा था?
मृतक ने एक कागज पर अपना सुसाइड नोट लिखा था. जिस पर उसने लिखा- "सॉरी मां, आपका बेटा बहुत कमजोर निकला. आई लव यू. आपको बहुत मिस किया. सॉरी. मैंने बहुत कोशिश की लेकिन कुछ कर नहीं पाया. ट्रिप्पी को बहुत-बहुत प्यार."
चरखी दादरी में IAS के दादा-दादी ने किया सुसाइड
बता दें कि बुधवार रात को हरियाणा के चरखी दादरी में आईएएस (IAS) विवेक आर्य के दादा-दादी ने आत्महत्या कर ली. बुजुर्ग दंपती ने खौफनाक कदम उठाने से पहले सुसाइड नोट भी लिखा था. जिसे दम तोड़ने से पहले पुलिस को सौंपा था. पुलिस ने परिवार के चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. मामला बाढड़ा की शिव कॉलोनी का है. जानकारी के मुताबिक, मूल रूप से गोपी के रहने वाले 78 साल के जगदीश चंद्र आर्य और 77 साल की भागली देवी अपने बेटे वीरेंद्र आर्य के पास रहते थे. वीरेंद्र का बेटा विवेक आर्य 2021 में आईएएस बना था. उसे हरियाणा कैडर मिला और इस समय अंडर ट्रेनी है.

आज दस तक में ईरान के उस सीक्रेट हथियार को डिकोड करेंगे, जिससे IRGC ने दुनिया के सबसे एडवांस और ताकतवर लड़ाकू विमान F-35 को गिराया है।आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान का वो कौन सा हथियार है, जिसने एफ-35 जैसे फाइटर का शिकार किया है।क्या ये वही सीक्रेट हथियार है, जिसकी इस्तेमाल की धमकी चंद दिन पहले ईरान ने दी थी, क्या है ईरान के सीक्रेट हथियार का सच? देखें दस्तक.

ईरान वॉर ने पूरी दुनिया को प्रभावित किया है. दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाला देश भारत भी इस असर से अछूता नहीं है. भारत में इस जंग का कई मोर्चों पर असर पड़ा है. भारत में लोगों की सुबह सुबह की जरूरत चाय 5 रुपये तक महंगी हो गई है. इसकी वजह सिलेंडर की किल्लत है. इसके अलावा खाद, प्लास्टिक इंडस्ट्री पर भी सीधा असर पड़ा है.

दिल्ली के पालम अग्निकांड पर आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और आरोप लगाया कि सिस्टम ने जानबूझकर लोगों को नहीं बचाया और मरने के लिए छोड़ दिया. उन्होंने कहा कि हम बीजेपी की गीदड़भभकियों से डरने वाले नहीं हैं. इस दौरान सौरभ भारद्वाज ने अर्थी और कफन भी मंगवाया. देखें वीडियो.

वाराणसी में गंगा नदी में नाव पर इफ्तार करने के मामले में 14 मुस्लिम युवकों की गिरफ्तारी पर सियासी विवाद बढ़ गया है. एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पुलिस कार्रवाई को भेदभावपूर्ण बताते हुए सवाल उठाए हैं. वायरल वीडियो के आधार पर केस दर्ज हुआ था. पुलिस ने धार्मिक भावनाएं आहत करने सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग का असर अब देश में गहराने लगा है. गैस संकट देश में बढ़ने की आशंका है. देश में गैस की किल्लत देखी जा रही है. युद्ध की वजह से महंगाई बढ़ने की आशंका बढ़ गई है. मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच भारत में प्रीमियम पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी की गई है. प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2 से 2.30 रुपये का इजाफा किया गया है. नॉर्मल पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

धुरंधर पार्ट 2 की.. जो सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और लगातार नये रिकॉर्ड बना रही है.. लेकिन इसके साथ ही इस फिल्म में एक नया विवाद शुरू हो गया है.. धुरंधर पार्ट 1 में पाकिस्तान की साजिशों का पर्दाफाश हुआ था.. धुरंधर 2 में कुछ ऐसा है कि देश के विपक्ष को ये फिल्म पसंद नहीं आ रही है.. आरोप लग रहा है कि सरकार का एजेंडा सेट करने के लिए ये फिल्म बनी है.. हकीकत क्या है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.






