
Sikkim Flood: बाढ़ पर सियासत शुरू, ममता बनर्जी ने कहा-केंद्र सरकार कर रही भेदभाव
AajTak
सीएम ममता ने कहा, हम तो सिक्कम के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रहे हैं. लेकिन केंद्र सरकार दार्जिलिंग और कलिमपोंग के साथ भेदभाव कर रही है, जबकि लोग हमारे यहां भी मरे हैं. हम भिखारी नहीं है, पर हमें भी उतनी ही मदद की जरूरत है जितनी सिक्कम को. आपदा के समय एक समान व्यवहार किया जाए और कोई भेदभाव न किया जाए.
सिक्किम में बारिश के बाद आई बाढ़ को लेकर अब सियासत शुरू हो गई है. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने केंद्र सरकार पर भेदभाव करने का आरोप लगाया है. सीएम ने कहा, बाढ़ से सिक्कम के साथ साथ पश्चिम बंगाल का दार्जीलिंग और कलिमपोंग एरिया भी प्रभावित हुआ. बंगाल का चिकन नेक एरिया भी प्रभावित हुआ है. जिस दिन से बाढ़ आई है. उस दिन से मैं दिन रात काम कर रही हूं. मैंने 25 करोड़ रूपए भी दिए हैं GTA के लिए .
सीएम ममता ने कहा, हम तो सिक्कम के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रहे हैं. लेकिन केंद्र सरकार दार्जिलिंग और कलिमपोंग के साथ भेदभाव कर रही है, जबकि लोग हमारे यहां भी मरे हैं. हम भिखारी नहीं है, पर हमें भी उतनी ही मदद की जरूरत है जितनी सिक्कम को. आपदा के समय एक समान व्यवहार किया जाए और कोई भेदभाव न किया जाए.
ममता बनर्जी ने कहा, मंत्रियों और वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को भेजा गया है और टीमें अभी भी मौके पर हैं. हमने सेना अधिकारियों और सिक्किम सरकार की हर तरह से मदद की है और करेंगे, और सिक्किम के लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करेंगे. लेकिन मैं दार्जिलिंग, कलिमपोंग और उत्तरी बंगाल के हमारे प्रभावित लोगों के खिलाफ केंद्रीय भेदभाव से स्तब्ध हूं. हम भिखारी नहीं हैं और हम निश्चित रूप से सिक्किम के पक्ष में हैं, लेकिन हम आपदा प्रबंधन में केंद्रीय सहायता से संबंधित मामलों में उपचार की समानता और गैर-भेदभाव चाहते हैं.

आज दस तक में ईरान के उस सीक्रेट हथियार को डिकोड करेंगे, जिससे IRGC ने दुनिया के सबसे एडवांस और ताकतवर लड़ाकू विमान F-35 को गिराया है।आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान का वो कौन सा हथियार है, जिसने एफ-35 जैसे फाइटर का शिकार किया है।क्या ये वही सीक्रेट हथियार है, जिसकी इस्तेमाल की धमकी चंद दिन पहले ईरान ने दी थी, क्या है ईरान के सीक्रेट हथियार का सच? देखें दस्तक.

ईरान वॉर ने पूरी दुनिया को प्रभावित किया है. दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाला देश भारत भी इस असर से अछूता नहीं है. भारत में इस जंग का कई मोर्चों पर असर पड़ा है. भारत में लोगों की सुबह सुबह की जरूरत चाय 5 रुपये तक महंगी हो गई है. इसकी वजह सिलेंडर की किल्लत है. इसके अलावा खाद, प्लास्टिक इंडस्ट्री पर भी सीधा असर पड़ा है.

दिल्ली के पालम अग्निकांड पर आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और आरोप लगाया कि सिस्टम ने जानबूझकर लोगों को नहीं बचाया और मरने के लिए छोड़ दिया. उन्होंने कहा कि हम बीजेपी की गीदड़भभकियों से डरने वाले नहीं हैं. इस दौरान सौरभ भारद्वाज ने अर्थी और कफन भी मंगवाया. देखें वीडियो.

वाराणसी में गंगा नदी में नाव पर इफ्तार करने के मामले में 14 मुस्लिम युवकों की गिरफ्तारी पर सियासी विवाद बढ़ गया है. एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पुलिस कार्रवाई को भेदभावपूर्ण बताते हुए सवाल उठाए हैं. वायरल वीडियो के आधार पर केस दर्ज हुआ था. पुलिस ने धार्मिक भावनाएं आहत करने सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग का असर अब देश में गहराने लगा है. गैस संकट देश में बढ़ने की आशंका है. देश में गैस की किल्लत देखी जा रही है. युद्ध की वजह से महंगाई बढ़ने की आशंका बढ़ गई है. मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच भारत में प्रीमियम पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी की गई है. प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2 से 2.30 रुपये का इजाफा किया गया है. नॉर्मल पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

धुरंधर पार्ट 2 की.. जो सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और लगातार नये रिकॉर्ड बना रही है.. लेकिन इसके साथ ही इस फिल्म में एक नया विवाद शुरू हो गया है.. धुरंधर पार्ट 1 में पाकिस्तान की साजिशों का पर्दाफाश हुआ था.. धुरंधर 2 में कुछ ऐसा है कि देश के विपक्ष को ये फिल्म पसंद नहीं आ रही है.. आरोप लग रहा है कि सरकार का एजेंडा सेट करने के लिए ये फिल्म बनी है.. हकीकत क्या है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.






