
Share Market Today: सेंसेक्स-निफ्टी ने बनाया ऊंचाई का नया रिकॉर्ड, रुपये में भी उछाल
AajTak
बीएसई सेंसेक्स आज 205 अंकों की तेजी के साथ 56,329.2 पर खुला और सुबह 10.40 बजे के आसपास 610 अंकों की उछाल के साथ 56,734.29 पर पहुंच गया. आज रुपये में भी अच्छी मजबूती देखी जा रही है.
भारतीय शेयर बाजार हफ्ते के पहले दिन गुलजार दिख रहे हैं. BSE सेंसेक्स और NSE निफ्टी ने आज ऊंचाई का नया रिकॉर्ड कायम किया. बीएसई सेंसेक्स आज 205 अंकों की तेजी के साथ 56,329.2 पर खुला और सुबह 10.40 बजे के आसपास 610 अंकों की उछाल के साथ 56,734.29 पर पहुंच गया. यह सेंसेक्स का अब तक की ऊंचाई का रिकॉर्ड स्तर है. आज रुपये में भी अच्छी मजबूती देखी जा रही है.More Related News













