
RSS के संगठन ने कोविड वैक्सीन और दवाओं के बारे में सरकार से की यह मांग
AajTak
स्वदेशी जागरण मंच (SJM) ने केंद्र सरकार से मांग की है कि कोविड-19 के वैक्सीन और दवाओं को पेटेंट मुक्त किया जाए, ताकि कोई भी मैन्युफैक्चरर इसे बना सके और कोविशील्ड और कोवैक्सीन जैसे टीकों के उत्पादन को बढ़ावा दिया जा सके.
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) के आनुषांगिक संगठन स्वदेशी जागरण मंच (SJM) ने केंद्र सरकार से मांग की है कि कोविड-19 के वैक्सीन और दवाओं को पेटेंट मुक्त किया जाए, ताकि कोई भी मैन्युफैक्चरर इसे बना सके और कोविशील्ड और कोवैक्सीन जैसे टीकों के उत्पादन को बढ़ावा दिया जा सके. स्वदेशी जागरण मंच ने कहा है कि कोरोना की दवाओं और वैक्सीन के उत्पादन के लिए टेक्नोलॉजी ट्रांसफर की सुविधा दी जाए. एसजेएम ने केंद्र सरकार से मांग की है कि वह भारत के पेटेंट कानून में नरमी लाते हुए ज्यादा से ज्यादा कंपनियों को कोविड-19 के टीके और दवाओं का उत्पादन करने की छूट दे.More Related News

ibjarates.com, Gold-Silver Price Today: 24 मार्च 2026 को सोने के रेट में फिर गिरावट देखने को मिली है. भारतीय सर्राफा बाजार में मंगलवार सुबह के समय 24 कैरेट गोल्ड का रेट 1.40 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम से नीचे है, जबकि 916 शुद्धता वाला यानी 22 कैरेट गोल्ड का रेट 1 लाख 27 हजार रुपये के आस-पास आ गया है. आइए जानते हैं गोल्ड और सिल्वर का लेटेस्ट रेट क्या है.












