
Razaq Gujjar Murder Case: कातिल आतंकियों की तलाश में राजौरी पुलिस का तलाशी अभियान तेज
AajTak
कत्ल की ये सनसनीखेज वारदात सोमवार की रात थानामंडी पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव कुंडा टॉप में उस वक्त अंजाम दी गई, जब 40 वर्षीय मोहम्मद रजाक गुज्जर एक मस्जिद से बाहर निकले थे. उनके साथ उनके भाई ताहिर चौधरी भी थे.
जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में गुज्जर समुदाय से ताल्लुक रखने वाले मोहम्मद रजाक को बेरहमी के साथ कत्ल कर दिया गया. उसकी हत्या से गुज्जर समुदाय में रोष है. रजाक की हत्या में शामिल आतंकवादियों का पता लगाने के लिए जिला पुलिस ने तलाशी अभियान तेज कर दिया है. अभी कातिल पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पाए हैं. पुलिस शिद्दत से उनकी तलाश कर रही है.
ऐसे हुआ रजाक पर हमला कत्ल की ये सनसनीखेज वारदात सोमवार की रात थानामंडी पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव कुंडा टॉप में उस वक्त अंजाम दी गई, जब 40 वर्षीय मोहम्मद रजाक गुज्जर एक मस्जिद से बाहर निकले थे. उनके साथ उनके भाई ताहिर चौधरी भी थे. पुलिस ने बताया कि रजाक के भाई मोहम्मद ताहिर चौधरी स्टेट आर्मी में सिपाही हैं. इस हमले में रजाक की मौत हो गई, जबकि ताहिर चौधरी सुरक्षित बच गए.
पुलिस, सेना और CRPF का अभियान पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, निशाना ताहिर चौधरी हो सकते थे लेकिन गोली उनके भाई को लग गई. स्थानीय पुलिस अधिकारी ने इस कत्ल के मामले में जानकारी देते हुए पीटीआई को बताया कि घटना के तुरंत बाद पुलिस, सेना और सीआरपीएफ ने घेराबंदी और तलाशी अभियान (CASO) शुरू किया. आतंकवादियों का पता लगाने के लिए खोजी कुत्तों और हवाई निगरानी की मदद से इलाके में तलाशी तेज कर दी गई.
इन धाराओं में दर्ज किया गया मामला पुलिस के अनुसार, इलाके में वाहनों की गहन जांच की जा रही है और जिले में विभिन्न चौकियों पर लोगों की तलाशी भी ली जा रही है. इस मामले में पुलिस ने एफआईआर में धारा 302 (हत्या), 120ए (अपराध करने की साजिश), 121बी (भारत सरकार के खिलाफ युद्ध छेड़ना या युद्ध छेड़ने की कोशिश करना), 122 (युद्ध छेड़ने के इरादे से हथियार इकट्ठा करना) के तहत आपराधिक मामला दर्ज किया गया है. भारत सरकार के खिलाफ), 458 (चोट, हमला, या गलत तरीके से रोकने की तैयारी के बाद रात में गुप्त घर-अतिचार या घर में तोड़-फोड़), शस्त्र अधिनियम और गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) की धाराओं के तहत थानामंडी में केस दर्ज किया है.
19 साल पहले आतंकियों ने ही किया था रजाक के पिता का मर्डर यहां ये बताना भी ज़रूरी है कि 19 साल पहले रजाक गुज्जर के पिता मोहम्मद अकबर को भी इसी गांव में आतंकवादियों ने मौत के घाट उतार दिया था. अकबर समाज कल्याण विभाग में काम करते थे. रजाक को सरकार ने अनुकंपा के आधार पर उसी विभाग में नौकरी दी थी.
IED, वायरलेस सेट और गोलाबारूद बरामद इस बीच, सुरक्षा बलों ने पिछले हफ्ते राजौरी जिले के अजमताबाद गांव में एक आतंकवादी ठिकाने का भंडाफोड़ किया था. अधिकारियों ने कहा कि उन्होंने आठ इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED), दो वायरलेस सेट और कुछ गोला-बारूद बरामद किया था. पुलिस अधिकारी ने बताया कि राजौरी और पुंछ जिलों में पिछले कुछ वर्षों में सेना और नागरिकों पर आतंकवादियों ने कई हमले किए हैं.

आज दस तक में ईरान के उस सीक्रेट हथियार को डिकोड करेंगे, जिससे IRGC ने दुनिया के सबसे एडवांस और ताकतवर लड़ाकू विमान F-35 को गिराया है।आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान का वो कौन सा हथियार है, जिसने एफ-35 जैसे फाइटर का शिकार किया है।क्या ये वही सीक्रेट हथियार है, जिसकी इस्तेमाल की धमकी चंद दिन पहले ईरान ने दी थी, क्या है ईरान के सीक्रेट हथियार का सच? देखें दस्तक.

ईरान वॉर ने पूरी दुनिया को प्रभावित किया है. दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाला देश भारत भी इस असर से अछूता नहीं है. भारत में इस जंग का कई मोर्चों पर असर पड़ा है. भारत में लोगों की सुबह सुबह की जरूरत चाय 5 रुपये तक महंगी हो गई है. इसकी वजह सिलेंडर की किल्लत है. इसके अलावा खाद, प्लास्टिक इंडस्ट्री पर भी सीधा असर पड़ा है.

दिल्ली के पालम अग्निकांड पर आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और आरोप लगाया कि सिस्टम ने जानबूझकर लोगों को नहीं बचाया और मरने के लिए छोड़ दिया. उन्होंने कहा कि हम बीजेपी की गीदड़भभकियों से डरने वाले नहीं हैं. इस दौरान सौरभ भारद्वाज ने अर्थी और कफन भी मंगवाया. देखें वीडियो.

वाराणसी में गंगा नदी में नाव पर इफ्तार करने के मामले में 14 मुस्लिम युवकों की गिरफ्तारी पर सियासी विवाद बढ़ गया है. एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पुलिस कार्रवाई को भेदभावपूर्ण बताते हुए सवाल उठाए हैं. वायरल वीडियो के आधार पर केस दर्ज हुआ था. पुलिस ने धार्मिक भावनाएं आहत करने सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग का असर अब देश में गहराने लगा है. गैस संकट देश में बढ़ने की आशंका है. देश में गैस की किल्लत देखी जा रही है. युद्ध की वजह से महंगाई बढ़ने की आशंका बढ़ गई है. मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच भारत में प्रीमियम पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी की गई है. प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2 से 2.30 रुपये का इजाफा किया गया है. नॉर्मल पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

धुरंधर पार्ट 2 की.. जो सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और लगातार नये रिकॉर्ड बना रही है.. लेकिन इसके साथ ही इस फिल्म में एक नया विवाद शुरू हो गया है.. धुरंधर पार्ट 1 में पाकिस्तान की साजिशों का पर्दाफाश हुआ था.. धुरंधर 2 में कुछ ऐसा है कि देश के विपक्ष को ये फिल्म पसंद नहीं आ रही है.. आरोप लग रहा है कि सरकार का एजेंडा सेट करने के लिए ये फिल्म बनी है.. हकीकत क्या है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.






