
Rajasthan: पत्नी पर करता था शक, धारदार हथियार से गला रेतकर की हत्या… आरोपी पति गिरफ्तार
AajTak
पुलिस ने बताया कि पति सनकी टाइप का था और वह पत्नी को किसी से बात नहीं करने देता था. आए दिन पत्नी से मारपीट भी करता था. वारदात को अंजाम देने से पहले पत्नी के साथ उसका झगड़ा भी हुआ था. इसके बाद उसने पत्नी की हत्या कर दी. मामले में आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है.
राजस्थान के अलवर में एक पति ने धारदार हथियार से पत्नी की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी. वारदात राजगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम ढिगावडा की है. सूचना पर राजगढ़ थानाधिकारी रामजीलाल मीना मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया. वहीं, मृतका काली मीना के शव को कब्जे में लेकर राजगढ़ चिकित्सालय पहुंचाया गया.
पुलिस ने इस मामले में आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है. हालांकि, अभी तक इस मामले का खुलासा नहीं किया गया है. पुलिस उससे पूछताछ कर रही है. थानाधिकारी रामजीलाल मीना ने बताया कि खेड़ला, मालाखेड़ा के रहने वाला देवीदयाल मीना ने मामला दर्ज करवाया है. देवीदयाल ने बताया कि उसने बहन की शादी 1 मई 2012 को ढिगावडा के रहने वाले श्रीराम मीना के साथ हुई थी. उसके दो लड़के है.
यह भी पढ़ें- पत्नी के REEL बनाने से दुखी सरकारी कर्मचारी का सुसाइड, अश्लील कमेंट करने वालों से LIVE आकर बोला- तुम्हारे घर में होगा तब मालूम चलेगा
वारदात के बाद मौके पर नहीं मिला था पति
उन्हें 23 अप्रैल को रात में फोन आया कि उसके जीजाजी ने बहन काली की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी है. इस पर मौके पहुंचे, तो जीजा श्रीराम मीना मौके पर नहीं मिले. मामले की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई. पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
पुलिस ने मृतका काली मीना का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया है. थानाधिकारी रामजीलाल मीना ने बताया कि मामले में गहनता से अनुसंधान किया जा रहा है. पुलिस ने इस मामले में आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है.

आज दस तक में ईरान के उस सीक्रेट हथियार को डिकोड करेंगे, जिससे IRGC ने दुनिया के सबसे एडवांस और ताकतवर लड़ाकू विमान F-35 को गिराया है।आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान का वो कौन सा हथियार है, जिसने एफ-35 जैसे फाइटर का शिकार किया है।क्या ये वही सीक्रेट हथियार है, जिसकी इस्तेमाल की धमकी चंद दिन पहले ईरान ने दी थी, क्या है ईरान के सीक्रेट हथियार का सच? देखें दस्तक.

ईरान वॉर ने पूरी दुनिया को प्रभावित किया है. दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाला देश भारत भी इस असर से अछूता नहीं है. भारत में इस जंग का कई मोर्चों पर असर पड़ा है. भारत में लोगों की सुबह सुबह की जरूरत चाय 5 रुपये तक महंगी हो गई है. इसकी वजह सिलेंडर की किल्लत है. इसके अलावा खाद, प्लास्टिक इंडस्ट्री पर भी सीधा असर पड़ा है.

दिल्ली के पालम अग्निकांड पर आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और आरोप लगाया कि सिस्टम ने जानबूझकर लोगों को नहीं बचाया और मरने के लिए छोड़ दिया. उन्होंने कहा कि हम बीजेपी की गीदड़भभकियों से डरने वाले नहीं हैं. इस दौरान सौरभ भारद्वाज ने अर्थी और कफन भी मंगवाया. देखें वीडियो.

वाराणसी में गंगा नदी में नाव पर इफ्तार करने के मामले में 14 मुस्लिम युवकों की गिरफ्तारी पर सियासी विवाद बढ़ गया है. एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पुलिस कार्रवाई को भेदभावपूर्ण बताते हुए सवाल उठाए हैं. वायरल वीडियो के आधार पर केस दर्ज हुआ था. पुलिस ने धार्मिक भावनाएं आहत करने सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग का असर अब देश में गहराने लगा है. गैस संकट देश में बढ़ने की आशंका है. देश में गैस की किल्लत देखी जा रही है. युद्ध की वजह से महंगाई बढ़ने की आशंका बढ़ गई है. मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच भारत में प्रीमियम पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी की गई है. प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2 से 2.30 रुपये का इजाफा किया गया है. नॉर्मल पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

धुरंधर पार्ट 2 की.. जो सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और लगातार नये रिकॉर्ड बना रही है.. लेकिन इसके साथ ही इस फिल्म में एक नया विवाद शुरू हो गया है.. धुरंधर पार्ट 1 में पाकिस्तान की साजिशों का पर्दाफाश हुआ था.. धुरंधर 2 में कुछ ऐसा है कि देश के विपक्ष को ये फिल्म पसंद नहीं आ रही है.. आरोप लग रहा है कि सरकार का एजेंडा सेट करने के लिए ये फिल्म बनी है.. हकीकत क्या है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.






