
Punjab: मोबाइल के लिए दो बहनों में हुआ झगड़ा, पिता ने तोड़ दिया एक बेटी का हाथ
AajTak
फाजिल्का में एक शख्स ने अपनी 10 साल की बेटी को पीट-पीटकर उसका हाथ तोड़ दिया. आरोपी की पत्नी खुशबू का कहना है कि वो किसी तरह की पुलिस कार्रवाई नहीं चाहती है. बस उसका पति फिर से ऐसा ना करे. अगर वो जेल चला जाएगा तो हमें कौन खिलाएगा.
पंजाब के फाजिल्का से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां एक पिता ने अपनी नाबालिग मासूम बेटी का हाथ तोड़ दिया. बताया जा रहा है कि आरोपी की बेटियां मोबाइल देखने के लिए आपस में लड़ रहीं थी. इस बात से गुस्साए पिता ने एक बेटी को कई बार उठाकर जमीन पर पटका. जब मां बेटी को बचाने में आई आरोपी ने उस पर लात और घूंसे मारे. घायल बच्ची आरती को अबोहर के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है.
आरोपी की पत्नी खुशबू ने बताया कि उसका पति सुरेंद्र मजदूरी करता है. रविवार रात काम से लौटा तो उसने देखा कि बेटियां मोबाइल के लिए झगड़ रही हैं. कुछ देर चुप रहा लेकिन आचानक उसे इतना गुस्सा आया कि उसने बेटी आरती को बुरी तरह जमीन पटकना शुरू कर दिया और उसकी बाजू टूट गई. इसके बाद बच्ची को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया.
पिता ने 10 साल की मासूम का हाथ तोड़ा
डॉक्टर ने बताया कि मोबाइल के कारण बच्ची को पीटा गया था. साथ ही उन्होंने कहा कि बाजू फ्रैक्चर आने के बाद प्लास्टर चढ़ा दिया गया. लेकिन बच्चों से मोबाइल की लत छुड़ाने यह कोई तरीका नहीं है. आरोपी की पत्नी खुशबू का कहना है कि वो किसी तरह की पुलिस कार्रवाई नहीं चाहती है. बस उसका पति फिर से ऐसा ना करे. अगर वो जेल चला जाएगा तो हमें कौन खिलाएगा.
पत्नी नहीं चाहती कि पति जेल जाए
इस मामले पर थाना सदर के एसएचओ सरदार दविंदर सिंह से फोन पर बताया कि अगर उनके पास कोई शिकायत आएगी तो वह कानून के अनुसार कार्रवाई करेंगे.

आज दस तक में ईरान के उस सीक्रेट हथियार को डिकोड करेंगे, जिससे IRGC ने दुनिया के सबसे एडवांस और ताकतवर लड़ाकू विमान F-35 को गिराया है।आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान का वो कौन सा हथियार है, जिसने एफ-35 जैसे फाइटर का शिकार किया है।क्या ये वही सीक्रेट हथियार है, जिसकी इस्तेमाल की धमकी चंद दिन पहले ईरान ने दी थी, क्या है ईरान के सीक्रेट हथियार का सच? देखें दस्तक.

ईरान वॉर ने पूरी दुनिया को प्रभावित किया है. दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाला देश भारत भी इस असर से अछूता नहीं है. भारत में इस जंग का कई मोर्चों पर असर पड़ा है. भारत में लोगों की सुबह सुबह की जरूरत चाय 5 रुपये तक महंगी हो गई है. इसकी वजह सिलेंडर की किल्लत है. इसके अलावा खाद, प्लास्टिक इंडस्ट्री पर भी सीधा असर पड़ा है.

दिल्ली के पालम अग्निकांड पर आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और आरोप लगाया कि सिस्टम ने जानबूझकर लोगों को नहीं बचाया और मरने के लिए छोड़ दिया. उन्होंने कहा कि हम बीजेपी की गीदड़भभकियों से डरने वाले नहीं हैं. इस दौरान सौरभ भारद्वाज ने अर्थी और कफन भी मंगवाया. देखें वीडियो.

वाराणसी में गंगा नदी में नाव पर इफ्तार करने के मामले में 14 मुस्लिम युवकों की गिरफ्तारी पर सियासी विवाद बढ़ गया है. एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पुलिस कार्रवाई को भेदभावपूर्ण बताते हुए सवाल उठाए हैं. वायरल वीडियो के आधार पर केस दर्ज हुआ था. पुलिस ने धार्मिक भावनाएं आहत करने सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग का असर अब देश में गहराने लगा है. गैस संकट देश में बढ़ने की आशंका है. देश में गैस की किल्लत देखी जा रही है. युद्ध की वजह से महंगाई बढ़ने की आशंका बढ़ गई है. मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच भारत में प्रीमियम पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी की गई है. प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2 से 2.30 रुपये का इजाफा किया गया है. नॉर्मल पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

धुरंधर पार्ट 2 की.. जो सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और लगातार नये रिकॉर्ड बना रही है.. लेकिन इसके साथ ही इस फिल्म में एक नया विवाद शुरू हो गया है.. धुरंधर पार्ट 1 में पाकिस्तान की साजिशों का पर्दाफाश हुआ था.. धुरंधर 2 में कुछ ऐसा है कि देश के विपक्ष को ये फिल्म पसंद नहीं आ रही है.. आरोप लग रहा है कि सरकार का एजेंडा सेट करने के लिए ये फिल्म बनी है.. हकीकत क्या है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.






