
Partho Ghosh Died: नहीं रहे मशहूर डायरेक्टर पार्थो घोष, हार्ट अटैक से गई जान, सदमे में सितारे
AajTak
90 के दशक में सामाजिक मुद्दों पर फिल्में बनाकर फैंस का दिल जीतने वाले दिग्गज डायरेक्टर पार्थो घोष का निधन हो गया है. उनकी मौत का कारण हार्ट अटैक बताया गया है. डायरेक्टर की मौत से फैंस और सेलेब्स को झटका लगा है.
Director Partho Ghosh Passed Away: फिल्म इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है. हिंदी सिनेमा के जाने-माने डायरेक्टर पार्थो घोष का हार्ट अटैक से निधन हो गया है. बंगाली एक्ट्रेस ऋतुपर्णा सेनगुप्ता ने डायरेक्टर के निधन की खबर की पुष्टि की है. पार्थो घोष के अचानक यूं दुनिया छोड़कर चले जाने से इंडस्ट्री के तमाम सितारों और फैंस को तगड़ा झटका लगा है.
पार्थो घोष के निधन से एक्ट्रेस का टूटा दिल
पार्थो घोष के निधन से बंगाली एक्ट्रेस और प्रोड्यूसर ऋतुपर्णा सेनगुप्ता सदमे में हैं. पार्थो घोष के निधन की पुष्टि करते हुए उन्होंने कहा- दिल टूट गया है. हमने एक टैलेंटेड, एक दूरदर्शी निर्देशक और एक प्यारे इंसान को खो दिया है. पार्थो दा, आपने स्क्रीन पर जो मैजिक क्रिएट किया है आपको उसके लिए हमेशा याद किया जाएगा.
90 के दशक में पार्थो घोष ने इंडस्ट्री में किया था राज
पार्थो घोष 90 के दशक के बेहतरीन डायरेक्टर्स में शुमार किए जाते थे. फिल्मों के जरिए वो समाज की सच्चाई को दुनिया के सामने बेहतरीन ढंग से पेश करने में माहिर थे. यही वजह है कि उनकी फिल्में हमेशा दर्शकों के दिलों को छू लेती थीं. उन्होंने कई सामाजिक मुद्दों पर फिल्में बनाई थीं.
पार्थो घोष ने 90 के दशक में माधुरी दीक्षित की फिल्म '100 डेज' और मनीषा कोइराला की फिल्म 'अग्निसाक्षी' बनाकर हर किसी के दिल पर अपने हुनर की गहरी छाप छोड़ी. उन्होंने 1993 में मिथुन चक्रवर्ती और आयशा जुल्का के साथ विवादित फिल्म 'दलाल' भी बनाई थी. इन फिल्मों के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा.

'आप बब्बर शेर हो', रणवीर सिंह की तारीफ में बोलीं शिल्पा शेट्टी, 'धुरंधर 2' ने ऋषभ शेट्टी को किया खुश
शिल्पा शेट्टी पहली सेलिब्रिटी नहीं हैं, जिन्होंने 'धुरंधर: द रिवेंज' की तारीफ की है. अब तक कई एक्टर्स जैसे आलिया भट्ट, महेश बाबू, राम चरण, सिद्धार्थ मल्होत्रा और अल्लू अर्जुन ने भी फिल्म की सराहना कर चुके है. इसके आलवा 'कांतारा' स्टार ऋषभ शेट्टी, साउथ सुपरस्टार रवि तेजा, विष्णु मंचू और एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने इसे जमकर सराहा है.

'धुरंधर 2' को मिली 100 करोड़ ईदी! हिंदी सिनेमा का सबसे बड़ा दिन बना शनिवार, वर्ल्डवाइड 500 करोड़ भी पार
‘धुरंधर 2’ ने ईद के दिन इतिहास रचते हुए हिंदी में पहली बार 100 करोड़ सिंगल डे कलेक्शन किया. सिर्फ 3 दिन में 300 करोड़ और वर्ल्डवाइड 500 करोड़ पार कर चुकी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुनामी बन गई है. संडे को एक बार फिर 'धुरंधर 2' बड़ा धमाका करने के लिए तैयार है.











