
PAKISTAN: 17 केस दर्ज, 264 गिरफ्तार, PM शहबाज के आदेश के बाद इमरान समर्थकों पर कसा शिकंजा
AajTak
पीटीआई प्रदर्शनकारियों पर पाकिस्तान के पंजाब सरकार ने कार्रवाई की है. इस एक्शन में अब तक कम से कम 264 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. इनमें से 78 लोगों को GHQ रावलपिंडी हमला मामले में गिरफ्तार किया गया है.
पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद उनके समर्थकों ने बहुत हंगामा मचाया था. इस प्रदर्शन में कई लोगों की जान चली गई. इसके बाद पीटीआई समर्थकों पर शहबाज शरीफ ने कार्रवाई शुरू कर दी है. बीते दिन शनिवार को ही पीएम शहबाज शरीफ ने कहा था कि इमरान खान नियाजी और उनकी भीड़ किसी आतंकवादी या राज्य विरोधी समूह से कम नहीं है. इस तरह के कृत्य पर उन सभी लोगों को उचित सजा जरूर दी जाएगी, जो इस मुहिम का हिस्सा थे.
पीटीआई प्रदर्शनकारियों पर पाकिस्तान के पंजाब सरकार ने कार्रवाई की है. इस एक्शन में अब तक कम से कम 264 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. इनमें से 78 लोगों को GHQ रावलपिंडी हमला मामले में गिरफ्तार किया गया है.
17 केस दर्ज, 78 गिरफ्तार
पंजाब सरकार ने सबूतों और सीसीटीवी फुटेज की मदद से अपराधियों का पता लगाया. अब सरकार दंगाइयों के खिलाफ 17 मामले दर्ज करेगी. केस नंबर 708 आरए बाजार पुलिस स्टेशन जीएचक्यू हमले के मामले की संख्या पर है जिसके तहत अब तक 78 लोगों को गिरफ्तार किया गया है.
PM ने दिया 72 घंटे का अल्टीमेटम
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने शनिवार को पंजाब सरकार को 72 घंटे का अल्टीमेटम दिया था कि वह जिन्ना हाउस या कोर कमांडर हाउस में आग लगाने वाले उपद्रवियों को गिरफ्तार करे.

ईरान जंग के बीच इजरायल की खुफिया एजेंसी 'मोसाद' का पूरी दुनिया में चर्चा है. ये एजेंसी दुश्मन के देश में घुसकर उसकी सोच, ताकत और भविष्य को खत्म कर देती है. ईरान युद्ध में पहली मिसाइल फायर होने से काफी पहले सी 'मोसाद' ने इसकी तैयारी रच ली थी. आखिर 'मोसाद' कितना अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय है? देखें ये शो.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा. कई टॉप कमांडर्स के मारे जाने के बाद भी ईरान, अमेरिका और इजरायल पर जबरदस्त पलटवार कर रहा है. ट्रंप की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. ना तो ईरान के तेवर कमजोर पड़ रहे और ना ही NATO और दुनिया के तमाम देश ट्रंप का साथ दे रहे. सवाल है क्या ईरान को हराना ट्रंप के लिए 'नाक की लड़ाई' बन गई है? देखें हल्ला बोल.

ईरान ने भी अपनी मिसाइल ताकत को दुनिया के सामने पेश किया है और ईरान ने हिंद महासागर में मौजूद ब्रिटेन के सैन्य बेस पर अमेरिकी सैन्य ठिकानों की ओर दो लॉन्ग रेंज मिसाइलों से हमला किया है. हम आपको बता दें कि ईरान से दिएगो गार्सिया की दूरी करीब 4 हजार किलोमीटर है. ईरान ने दिएगो गार्सिया की ओर दो बैलिस्टिक मिसाइलें दागी जिसमे एक को बीच में ही नष्ट करने का दावा किया जा रहा है.










