
Pakistan की हिरासत में है मुंबई हमले का मास्टमाइंड हाफिज सईद, काट रहा 78 साल की कैद
AajTak
पाकिस्तानी आतंकी हाफिज सईद को लेकर संयुक्त राष्ट्र ने बड़ा अपडेड जारी किया है. यूएन ने कहा है कि हाफिज सईद इस समय पाकिस्तान की जेल में सजा काट रहा है और उसे 78 साल की जेल हुई है. बता दें कि हाफिज मुंबई हमले का मास्टरमाइंड है.
मुंबई में हुए आतंकी हमले का मास्टरमाइंड और प्रतिबंधित आतंकी संगठन जमात-उल-दावा का चीफ आतंकी हाफिज सईद (Terrorist Hafiz Saeed) पाकिस्तान की हिरासत में है. वह पाकिस्तान में 78 साल की कैद की सजा काट रहा है. यह जानकारी संयुक्त राष्ट्र ने अपनी अपडेटेड सूचना में दी है.
यूएन ने बताया है कि आतंकी हाफिज सईद 12 फरवरी 2020 से 78 साल की सजा काट रहा है. वह टेरर फंडिंग के 7 मामले में दोषी साबित हो चुका है. बता दें कि भारत की जांच एजेंसियां कई मामलों के सिलसिले में हाफिज सईद की तलाश कर रही हैं.
UN की आतंकी लिस्ट में शामिल है हाफिज
पाकिस्तान में हाफिज सईद को आतंक की फंडिंग के लिए दोषी ठहराया गया है. दरअसल, हाफिज सईद को दिसंबर 2008 में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की 1267 अल-कायदा प्रतिबंध समिति ने वैश्विक आतंकी घोषित किया था.
UN ने लिस्ट में कई और संशोधन किए
दरअसल, पिछले ही महीने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने अल-कायदा की प्रतिबंध सूची में आतंकियों और उनकी संस्थाओं की संपत्ति फ्रीज करने सहित यात्रा प्रतबिंधित करने की प्रविष्ठियों में भी संशोधन किए थे.

ईरान जंग के बीच इजरायल की खुफिया एजेंसी 'मोसाद' का पूरी दुनिया में चर्चा है. ये एजेंसी दुश्मन के देश में घुसकर उसकी सोच, ताकत और भविष्य को खत्म कर देती है. ईरान युद्ध में पहली मिसाइल फायर होने से काफी पहले सी 'मोसाद' ने इसकी तैयारी रच ली थी. आखिर 'मोसाद' कितना अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय है? देखें ये शो.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा. कई टॉप कमांडर्स के मारे जाने के बाद भी ईरान, अमेरिका और इजरायल पर जबरदस्त पलटवार कर रहा है. ट्रंप की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. ना तो ईरान के तेवर कमजोर पड़ रहे और ना ही NATO और दुनिया के तमाम देश ट्रंप का साथ दे रहे. सवाल है क्या ईरान को हराना ट्रंप के लिए 'नाक की लड़ाई' बन गई है? देखें हल्ला बोल.

ईरान ने भी अपनी मिसाइल ताकत को दुनिया के सामने पेश किया है और ईरान ने हिंद महासागर में मौजूद ब्रिटेन के सैन्य बेस पर अमेरिकी सैन्य ठिकानों की ओर दो लॉन्ग रेंज मिसाइलों से हमला किया है. हम आपको बता दें कि ईरान से दिएगो गार्सिया की दूरी करीब 4 हजार किलोमीटर है. ईरान ने दिएगो गार्सिया की ओर दो बैलिस्टिक मिसाइलें दागी जिसमे एक को बीच में ही नष्ट करने का दावा किया जा रहा है.










