
PAK: वजीरिस्तान के आदिवासी जिले में आतंकी हमला, 11 मजदूरों की गई जान
AajTak
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के अशांत उत्तरी वजीरिस्तान आदिवासी जिले में आतंकी हमला हुआ. इस दौरान एक निर्माणाधीन सरकारी इमारत में काम करने वाले कम से कम 11 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए और तीन लापता हैं.
उत्तर पश्चिमी पाकिस्तान में विस्फोट में 11 मजदूरों की मौत हो गई है. पुलिस ने रविवार को कहा कि अफगानिस्तान की सीमा से लगे पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के अशांत उत्तरी वजीरिस्तान आदिवासी जिले में एक आतंकवादी हमले में कम से कम 11 मजदूर मारे गए और दो अन्य घायल हो गए. उत्तरी वजीरिस्तान के उपायुक्त रेहान गुल खट्टक ने कहा कि आतंकवादियों ने शनिवार देर रात शावल तहसील में गुल मीर कोट के पास विस्फोट किया और 16 मजदूरों को ले जा रहे एक वाहन को उड़ा दिया.
खट्टक ने कहा कि एक निर्माणाधीन सरकारी इमारत में काम करने वाले कम से कम 11 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए और तीन लापता हैं. अधिकारियों ने बताया कि पीड़ित दक्षिण वजीरिस्तान आदिवासी जिले की माकिन और वाना तहसील के रहने वाले थे. वे घायल हो गए और शवों को पास के अस्पताल में ले जाया गया.
कार्यवाहक PM ने की निंदा
उन्होंने कहा कि लापता श्रमिकों की पहचान करने और उनका पता लगाने के कोशिशें की जा रही हैं. कार्यवाहक प्रधानमंत्री अनवर उल हक काकर ने इस हमले की निंदा की. उन्होंने एक्स (ट्विटर) पर एक पोस्ट में कहा, 'उत्तरी वजीरिस्तान में आतंकवादी हमले के बारे में जानकर दिल दहल गया, जिसमें 11 निर्दोष मजदूरों की जान चली गई. हिंसा के इस संवेदनहीन कृत्य की कड़ी निंदा करते हैं और प्रभावित परिवारों के साथ एकजुटता से खड़े हैं.'
इससे पहले शनिवार को ऊपरी दक्षिण वजीरिस्तान की माकिन तहसील में बदमाशों द्वारा उनके वाहन पर रॉकेट दागे जाने के बाद बम निरोधक दस्ते के चार कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए थे.

इज़रायल ने दावा किया है कि ईरान की नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव अली लारीजानी का भी खात्मा कर दिया है. अली लारीजानी को ईरान का De Facto Leader भी कहा जाता था, जो असल में अयातुल्ला खामेनेई की मौत के बाद पूरे देश की सत्ता संभाल रहे थे. शुक्रवार को उन्हें आखिरी बार तेहरान के उस जुलूस में देखा गया था, जो फिलिस्तीन की आज़ादी के लिए निकाला जा रहा था. उस जुलूस में अली लारीजानी ने तेहरान की सड़कों पर उतरकर अमेरिका और इज़रायल को खुली चेतावनी दी थी. उन्होंने कहा था कि ईरान के नेता छिपकर डरने वालों में से नहीं है और उसी दिन उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प के लिए भी ये कहा था कि इस युद्ध में वो खुद को बचाकर रखें. उस वक्त ऐसा माना गया कि अली लारीजानी खुल्लम-खुल्ला राष्ट्रपति ट्रंप को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं और दावा है कि इसी के बाद इज़रायल'और अमेरिका दोनों ने मिलकर उनका डेथ वॉरंट लिख दिया.

महायुद्धघ का आज 18वा दिन है. जहां मिसाइल-बम-रॉकेट के बीच इस वक्त सस्पेंस, थ्रिलर और सवालों की पहेली भी उलझती जा रही है. ईरान से जंग शुरू करने की अमेरिका में विरोध शुरू हो गया है अमेरिका की काउंटर टेरिरज्म सेंटर के निदेशक ने ईरान से युद्ध के विरोध में इस्तीफा दे दिया है. जो कैंट नाम के अफसर ने ट्रंप पर इजरायल के दबाव में युद्ध शुरू करने का आरोप लगाया. दावा किया कि ईरान से अमेरिका को कोई खतरा नहीं है. इस अफसर ने अमेरिका में यहूदी लॉबी को भी आड़े हाथों लिया.

पश्चिम बंगाल में 15 मार्च को चुनाव की तारीखों का ऐलान हुआ. तभी से कोलकाता से दिल्ली तक सियासी पारा चढ़ा हुआ है. एक समय था जब बीजेपी, टीएमसी की लिस्ट आने का इंतजार करती थी. उस हिसाब से अपनी रणनीति बनाती थी. लेकिन इस बार बीजेपी की आक्रामक रणनीति देखने को मिल रही है. बीजेपी ने टीएमसी की लिस्ट से एक दिन पहले ही ऐलान कर दिया कि, इस बार भी शुभेंदु अधिकारी ममता बनर्जी को घेरने के लिए तैयार हैं. कल बीजेपी ने ऐलान किया कि, शुभेंदु नंदीग्राम और भवानीपुर दोनों सीटों से लड़ेंगे तो आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा.

ईरान-अमेरिका जंग का आज 18वां दिन है. LPG लेकर वाडिनार बंदरगाह पहुंचा 'नंदा देवी' जहाज, लाया 46 हजार 500 मीट्रिक टन LPG. बातचीत के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से रास्ता दिया गया था. बता दें कि कल शिवालिक शिप 46 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर मुंद्रा पोर्ट पहुंचा था. जानकारी के मुताबिक 80 हजार मीट्रिक टन कच्चा तेल ले जा रहा 'जग लाडकी' जहाज भी भारत पहुंचने वाला है.









