
PAK में मसूद अजहर की जैश टेरर कंपनी का अड्डा तबाह... सैटेलाइट तस्वीरों में देखें हमले से पहले और बाद का मंजर
AajTak
इन सैटेलाइट तस्वीरों में देखा जा सकता है कि पाकिस्तान के बहावलपुर में जैश-ए-मोहम्मद का मुख्य आतंकी प्रशिक्षण केंद्र सुभान अल्लाह (Subhan Allah) को किस कदर नष्ट किया गया.
भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और पीओके में आतंकी ठिकानों को निशाना बनाकर आतंक के किले ढहा दिए. भारत की एयरस्ट्राइक में आतंक की ट्रेनिंग और भर्ती के इन ठिकानों को नेस्तनाबूद कर दिया गया, जिसमें जैश-ए-मोहम्मद का आतंकी गढ़ भी था. सैटेलाइट तस्वीरों से इस तबाही को साफ देखा जा सकता है.
हमले से कुछ घंटे बाद ही इन सैटेलाइट तस्वीरों में देखा जा सकता है कि मंगलवार रात की भारत की सैन्य कार्रवाई में बेहद सटीक निशाना बनाकर इन आतंकी अड्डों को नष्ट किया गया.
इन सैटेलाइट तस्वीरों में देखा जा सकता है कि पाकिस्तान के बहावलपुर में जैश-ए-मोहम्मद का मुख्य आतंकी प्रशिक्षण केंद्र सुभान अल्लाह (Subhan Allah) को किस कदर नष्ट किया गया. इस मरकज के परिसर में बनी मस्जिद के तीन गुंबद हमले में नष्ट हो गए जबकि बाकी बाकी दो बचे रह गए.
तस्वीरों में 2100 वर्गमीटर से अधिक क्षेत्र में फैले इस परिसर में मलबे का ढेर देखा जा सकता है.

ईरान जंग के बीच इजरायल की खुफिया एजेंसी 'मोसाद' का पूरी दुनिया में चर्चा है. ये एजेंसी दुश्मन के देश में घुसकर उसकी सोच, ताकत और भविष्य को खत्म कर देती है. ईरान युद्ध में पहली मिसाइल फायर होने से काफी पहले सी 'मोसाद' ने इसकी तैयारी रच ली थी. आखिर 'मोसाद' कितना अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय है? देखें ये शो.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा. कई टॉप कमांडर्स के मारे जाने के बाद भी ईरान, अमेरिका और इजरायल पर जबरदस्त पलटवार कर रहा है. ट्रंप की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. ना तो ईरान के तेवर कमजोर पड़ रहे और ना ही NATO और दुनिया के तमाम देश ट्रंप का साथ दे रहे. सवाल है क्या ईरान को हराना ट्रंप के लिए 'नाक की लड़ाई' बन गई है? देखें हल्ला बोल.

ईरान ने भी अपनी मिसाइल ताकत को दुनिया के सामने पेश किया है और ईरान ने हिंद महासागर में मौजूद ब्रिटेन के सैन्य बेस पर अमेरिकी सैन्य ठिकानों की ओर दो लॉन्ग रेंज मिसाइलों से हमला किया है. हम आपको बता दें कि ईरान से दिएगो गार्सिया की दूरी करीब 4 हजार किलोमीटर है. ईरान ने दिएगो गार्सिया की ओर दो बैलिस्टिक मिसाइलें दागी जिसमे एक को बीच में ही नष्ट करने का दावा किया जा रहा है.










