
'PAK के अलावा हमारे पांच पड़ोसी लेकिन...', जंग को लेकर क्या बोले भारत आए अफगान मंत्री?
AajTak
तालिबान के विदेश मंत्री आमिर खान मुत्ताकी भारत दौरे पर हैं और इसी बीच अफगानिस्तान-पाकिस्तान में भीषण लड़ाई हुई है. इस लड़ाई को लेकर मुत्ताकी ने भारत की धरती से ही पाकिस्तान को कई बार लताड़ा है. अब उन्होंने पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए कहा है कि अफगानिस्तान की सभी पड़ोसियों से अच्छी बनती है.
अफगानिस्तान पर शासन कर रहे तालिबान के विदेश मंत्री आमिर खान मुत्ताकी 9-16 अक्टूबर के बीच भारत दौरे पर हैं. मुत्ताकी का भारत दौरा दोनों देशों के रिश्तों और व्यापारिक सहयोग के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है. अफगानी विदेश मंत्री ने कहा भी है कि भारत और अफगानिस्तान के बीच व्यापार को बढ़ाया जाएगा. मुत्ताकी के भारत दौरे में अमृतसर से अफगानिस्तान की राजधानी काबुल तक फ्लाइट शुरू करने की घोषणा भी की गई है.
अपने भारत दौरे को लेकर मुत्ताकी ने कहा, 'हमें उम्मीद है कि हमारी यात्राओं का भारत-अफगानिस्तान संबंधों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा… हमारा भारत के साथ व्यापार 1 अरब डॉलर से अधिक है… यह अच्छी बात है कि सरकार और प्रधानमंत्री ने काबुल में तकनीकी मिशन को दूतावास के स्तर तक बढ़ाने का फैसला किया है… अफगानिस्तान में काम के लिए अनगिनत अवसर मौजूद हैं.'
मुत्ताकी ने आगे कहा, '45 सालों में पहली बार अफगानिस्तान में जबरदस्त शांति स्थापित हुई है. इसी शांति की वजह से दुनिया भर के लोग यहां राजनयिक उद्देश्यों से आ रहे हैं. हर कोई खुश है…'
पाकिस्तान के साथ हालिया तनाव के संदर्भ में भी अफगानी विदेश मंत्री ने टिप्पणी की है. उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान युद्ध नहीं चाहता. मुत्ताकी ने कहा, 'पाकिस्तान के अलावा हमारे पांच पड़ोसी देश हैं लेकिन वो तो हमसे खुश हैं. हम जंग नहीं चाहते, हम अमन चाहते हैं.'
लड़ाई कैसे और क्यों शुरू हुई, इसके लिए पहले पाकिस्तान-अफगानिस्तान के बीच के सीमा विवाद को समझना जरूरी है. दोनों देशों के बीच 2,460 किलोमीटर लंबी सीमा रेखा है जिसे डूरंड रेखा कहते हैं. इस रेखा को ब्रिटिश काल में बनाया गया था जिसे अफगानिस्तान मान्यता नहीं देता है.
तालिबान के सत्ता में आने के बाद से इस सीमा रेखा के जरिए आतंकियों की घुसपैठ बढ़ी है. पाकिस्तान अक्सर आतंकियों पर हमले करता है. इसके लिए पाकिस्तान ने कई बार अफगानिस्तान के हवाई क्षेत्र का उल्लंघन किया है जो तालिबान शासन को नागवार गुजरा है.

इराक की राजधानी बगदाद में ताजा हमला हुआ है. इराकी सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, आज सुबह बगदाद में तीन हमले हुए हैं. एक हमला अमेरिकी दूतावास पर किया गया है. अमेरिकी दूतावास को ड्रोन और रॉकेट से निशाना बनाया है. बगदाद के ग्रीन ज़ोन में स्थित अमेरिकी दूतावास को निशाना बनाया गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक रॉकेट और कई ड्रोन दूतावास पर दागे गए. लेकिन समय रहते अमेरिकी एयर डिफेंस सिस्टम C-RAM सक्रिय हो गया और कई ड्रोन को हवा में ही मार गिराया गया.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. इधर अफगानिस्तान के आरोपों पर पाकिस्तान ने इनकार किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के प्रवक्ता मोशर्रफ जैदी ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया और कहा कि काबुल में किसी अस्पताल को निशाना नहीं बनाया गया.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रही जंग का आज 18वां दिन है. जहां एक तरफ अमेरिका ईरान के सैन्य ठीकानों को तबाह करने में जुटा है तो वहीं इजरायल ईरान और खाड़ी देशों पर मिसाइलें बरसा रहा है. इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खर्ग द्वीप पर हमले और भारी क्षति का दावा किया है. जंग से जुड़े ताजा 10 अपडेट जानिए.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. तालिबान ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए इसे मानवता के खिलाफ अपराध बताया है और कहा कि पाकिस्तान ने अफगानिस्तान की हवाई सीमा का उल्लंघन किया है. वहीं पाकिस्तान सरकार ने इन आरोपों को निराधार बताते हुए खारिज कर दिया.









