
PAK आर्मी चीफ का दो महीने में दूसरा अमेरिका दौरा, टॉप जनरल्स से की मुलाकात
AajTak
पाकिस्तान के सेना प्रमुख फील्ड मार्शल असीम मुनीर ने टैम्पा में यूएस सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के कमांडर जनरल माइकल ई. कुरिला के रिटायरमेंट सेरेमनी और नए कमांडर एडमिरल ब्रैड कूपर के पदभार ग्रहण समारोह में हिस्सा लिया.
पाकिस्तान के सेना प्रमुख फील्ड मार्शल असीम मुनीर अपनी दूसरी आधिकारिक अमेरिका यात्रा पर हैं, जहां उन्होंने शीर्ष अमेरिकी राजनीतिज्ञों और सैन्य अधिकारियों के साथ उच्च-स्तरीय मुलाकातें कीं. पाकिस्तानी सेना के एक बयान के अनुसार, फील्ड मार्शल मुनीर ने टैम्पा में यूएस सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के कमांडर जनरल माइकल ई. कुरिला के रिटायरमेंट सेरेमनी और नए कमांडर एडमिरल ब्रैड कूपर के पदभार ग्रहण समारोह में हिस्सा लिया.
फील्ड मार्शल मुनीर ने जनरल कुरिला की उत्कृष्ट नेतृत्व क्षमता और द्विपक्षीय सैन्य सहयोग को मजबूत करने में उनके योगदान की सराहना की. उन्होंने एडमिरल कूपर को बधाई देते हुए साझा सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए निरंतर सहयोग की उम्मीद जताई. असीम मुनीर ने जॉइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के चेयरमैन जनरल डैन केन से भी मुलाकात की, जहां आपसी पेशेवर हितों के मुद्दों पर चर्चा हुई. उन्होंने जनरल केन को पाकिस्तान आने का निमंत्रण भी दिया.
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान ने की ईरान के न्यूक्लियर प्रोग्राम को सपोर्ट की घोषणा! अब अमेरिका को क्या जवाब देंगे आसिम मुनीर!
इसके अलावा, उन्होंने मित्र देशों के रक्षा प्रमुखों के साथ भी बातचीत की. पाकिस्तानी डायस्पोरा (अमेरिका में रहने वाले पाकिस्तानी मूल के लोग) के साथ एक संवाद सत्र में, मुनीर ने उन्हें पाकिस्तान के उज्ज्वल भविष्य पर भरोसा रखने और निवेश आकर्षित करने में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया. डायस्पोरा ने पाकिस्तान की प्रगति और विकास में समर्थन का वादा किया. यह यात्रा फील्ड मार्शल असीम मुनीर की जून में हुई 5 दिवसीय अमेरिका यात्रा के बाद हो रही है, जिसमें उन्होंने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के साथ एक प्राइवेट डिनर में हिस्सा लिया था.
उस मुलाकात के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने तेल सौदे सहित विभिन्न क्षेत्रों में अमेरिका-पाकिस्तान सहयोग को बढ़ाने की घोषणा की थी. इससे पहले, अमेरिकी जनरल माइकल ई. कुरिला ने पाकिस्तान को आतंकवाद विरोधी प्रयासों में शानदार साझेदार बताया था और क्षेत्र में शांति व स्थिरता को बढ़ावा देने में पाकिस्तान की भूमिका की प्रशंसा की थी. असीम मुनीर की इस यात्रा के दौरान उनके अमेरिका में ठहरने या पाकिस्तान वापसी की तारीख के बारे में कोई जानकारी साझा नहीं की गई.

इज़रायल ने दावा किया है कि ईरान की नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव अली लारीजानी का भी खात्मा कर दिया है. अली लारीजानी को ईरान का De Facto Leader भी कहा जाता था, जो असल में अयातुल्ला खामेनेई की मौत के बाद पूरे देश की सत्ता संभाल रहे थे. शुक्रवार को उन्हें आखिरी बार तेहरान के उस जुलूस में देखा गया था, जो फिलिस्तीन की आज़ादी के लिए निकाला जा रहा था. उस जुलूस में अली लारीजानी ने तेहरान की सड़कों पर उतरकर अमेरिका और इज़रायल को खुली चेतावनी दी थी. उन्होंने कहा था कि ईरान के नेता छिपकर डरने वालों में से नहीं है और उसी दिन उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प के लिए भी ये कहा था कि इस युद्ध में वो खुद को बचाकर रखें. उस वक्त ऐसा माना गया कि अली लारीजानी खुल्लम-खुल्ला राष्ट्रपति ट्रंप को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं और दावा है कि इसी के बाद इज़रायल'और अमेरिका दोनों ने मिलकर उनका डेथ वॉरंट लिख दिया.

महायुद्धघ का आज 18वा दिन है. जहां मिसाइल-बम-रॉकेट के बीच इस वक्त सस्पेंस, थ्रिलर और सवालों की पहेली भी उलझती जा रही है. ईरान से जंग शुरू करने की अमेरिका में विरोध शुरू हो गया है अमेरिका की काउंटर टेरिरज्म सेंटर के निदेशक ने ईरान से युद्ध के विरोध में इस्तीफा दे दिया है. जो कैंट नाम के अफसर ने ट्रंप पर इजरायल के दबाव में युद्ध शुरू करने का आरोप लगाया. दावा किया कि ईरान से अमेरिका को कोई खतरा नहीं है. इस अफसर ने अमेरिका में यहूदी लॉबी को भी आड़े हाथों लिया.

पश्चिम बंगाल में 15 मार्च को चुनाव की तारीखों का ऐलान हुआ. तभी से कोलकाता से दिल्ली तक सियासी पारा चढ़ा हुआ है. एक समय था जब बीजेपी, टीएमसी की लिस्ट आने का इंतजार करती थी. उस हिसाब से अपनी रणनीति बनाती थी. लेकिन इस बार बीजेपी की आक्रामक रणनीति देखने को मिल रही है. बीजेपी ने टीएमसी की लिस्ट से एक दिन पहले ही ऐलान कर दिया कि, इस बार भी शुभेंदु अधिकारी ममता बनर्जी को घेरने के लिए तैयार हैं. कल बीजेपी ने ऐलान किया कि, शुभेंदु नंदीग्राम और भवानीपुर दोनों सीटों से लड़ेंगे तो आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा.

ईरान-अमेरिका जंग का आज 18वां दिन है. LPG लेकर वाडिनार बंदरगाह पहुंचा 'नंदा देवी' जहाज, लाया 46 हजार 500 मीट्रिक टन LPG. बातचीत के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से रास्ता दिया गया था. बता दें कि कल शिवालिक शिप 46 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर मुंद्रा पोर्ट पहुंचा था. जानकारी के मुताबिक 80 हजार मीट्रिक टन कच्चा तेल ले जा रहा 'जग लाडकी' जहाज भी भारत पहुंचने वाला है.

इजरायल में ईरान हमले के बड़े-बड़े दावे करता आ रहा है. लगातार दो दिन ईरान उन मिसाइल से हमले का दावा कर रहा है, जिनसे अब तक नहीं किया था. लेकिन क्या ईरान जिन मिसाइल से हमले का दावा करके बड़ी तबाही की तस्वीर पूरी दुनिया को बताकर अपनी ताकत दिखाना चाहता है, वो हकीकत नहीं है. देखें तेल अवीव से श्वेता सिंह की ये ग्राउंड रिपोर्ट.








