
OMG! विमान से आया 1 अरब 23 करोड़ रुपये का सोना, एयरपोर्ट पर उतरते ही हुआ गायब!
AajTak
घटना कनाडा के टोरंटो पियर्सन इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Toronto Pearson International Airport) की है. इसको लेकर एक अधिकारी ने बताया कि एयरपोर्ट पर सोने से भरा एक कंटेनर आया था. लेकिन जब इसे अनलोड करने की बारी आई, तो ये गायब हो गया.
एक इंटरनेशनल एयरपोर्ट से चोरी की हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां सोने (Gold) से भरा का एक बड़ा कंटेनर गायब हो गया. इस कंटेनर में 1 अरब 23 करोड़ रुपये से अधिक कीमत का सोना था. मामले को लेकर एक जांच अधिकारी ने बताया कि कार्गो में सोना आया था. लेकिन टर्मिनल से ही गायब हो गया, जिसका खुलासा अनलोडिंग के वक्त हुआ.
'डेली मेल' की रिपोर्ट के मुताबिक, घटना कनाडा के टोरंटो पियर्सन इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Toronto Pearson International Airport) की है. इसको लेकर इंस्पेक्टर स्टीफन डुइवेस्टिन ने बताया कि पियर्सन एयरपोर्ट पर 17 अप्रैल को सोने से भरा एक कंटेनर आया था. लेकिन जब इसे अनलोड करने की बारी आई, तो ये गायब था.
इंस्पेक्टर स्टीफन ने कहा कि कंटेनर के एयरपोर्ट पर आने तक इसे देखा गया था. लेकिन जब प्लेन को अनलोड किया गया, तब अचानक इसके मिसिंग होने की खबर आई. इसे कब और किसने गायब किया, पता नहीं चल सका. फिलहाल, जांच जारी है. स्टीफन ने यह नहीं बताया कि सोना कहां से आया था और कहां के लिए जा रहा था.
'टोरंटो सन' ने बताया कि हो सकता है सोने को उत्तरी ओंटारियो की एक खदान से बैंकों के लिए टोरंटो भेजा गया हो. इस चोरी के पीछे संगठित आपराधिक गिरोह हो सकते हैं. चोरी की ऐसी वारदात पहले कभी नहीं देखी गई. हालांकि, स्थानीय प्रशासन द्वारा इस घटना को विमान यात्रियों की सुरक्षा से जोड़कर नहीं देखने की बात कही गई है.
जब ब्राजील में हुई थी सोने की चोरी
चोरी की ऐसी ही एक घटना 2019 में ब्राजील से सामने आई थी. तब साओ पाउलो शहर के ग्वारुलहोस एयरपोर्ट में आठ हथियारबंद बदमाशों ने पुलिस अधिकारियों के भेष में एंटर किया था और करीब 2 अरब रुपये का सोना लूटकर फरार हो गए थे. इस सोने को अमेरिका के न्यूयॉर्क और स्विट्ज़रलैंड के ज्यूरिख भेजा जाना था.

ईरान और अमेरिका-इजरायल की जंग का आज 19वां दिन है. लेकिन ये जंग अब थमने का नाम नहीं ले रही है. दोनों तरफ से ताबड़तोड़ हमले जारी है. इस बीच ईरान ने दुबई पर फिर हमला किया है. इस हमले का वीडियो भी सामने आया है. हमले के बाद दुबई के कई इलाकों में धमाकों की आवाज सुनाई दी. दुबई के एयर डिफेंस सिस्टम ने कई मिसाइलों को इंटरसेप्ट कर तबाह किया.

ईरान और अमेरिका की जंग का आज 19वीं दिन है. इस बीच इजरायल के हमले में ईरान के सिक्योरिटी चीफ लीडर अली लारिजानी की मौत के बाद अब ईरान ने इजरायल और अमेरिकी बेसों पर हमले तेज कर दिए हैं. ईरान ने मिसाइल हमलों का वीडियो भी जारी किया है. IRGC ने कहा कि हमले में मल्टी-वॉरहेड बैलिस्टिक मिसाइलों समेत कई और घातक मिसाइलें शामिल हैं.

अमेरिका ने होर्मुज के समुद्री रास्ते को खुलवाने के लिए ईरान के मिसाइल ठिकानों पर 5,000 पाउंड के बंकर बस्टर बमों से हमला किया है. अमेरिकी राष्पति ट्रंप इस बात से नाराज हैं कि उनके साथी देश (नाटो) इस लड़ाई में साथ नहीं दे रहे हैं. इस हमले का मकसद तेल की सप्लाई को बहाल करना और ईरानी मिसाइलों के खतरे को खत्म करना है.

ईरान के साथ बढ़ते संघर्ष के बीच अमेरिका और उसके नाटो सहयोगियों के बीच मतभेद खुलकर सामने आ रहे हैं. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जहां आक्रामक रुख अपनाया है, वहीं कई सहयोगी देश सैन्य हस्तक्षेप से दूरी बनाकर कूटनीतिक समाधान पर जोर दे रहे हैं. ब्रिटेन के ईरान के खिलाफ युद्ध में शामिल होने से इनकार कर दिया है, जिसे लेकर ट्रंप भड़क गए हैं.

इज़रायल ने दावा किया है कि ईरान की नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव अली लारीजानी का भी खात्मा कर दिया है. अली लारीजानी को ईरान का De Facto Leader भी कहा जाता था, जो असल में अयातुल्ला खामेनेई की मौत के बाद पूरे देश की सत्ता संभाल रहे थे. शुक्रवार को उन्हें आखिरी बार तेहरान के उस जुलूस में देखा गया था, जो फिलिस्तीन की आज़ादी के लिए निकाला जा रहा था. उस जुलूस में अली लारीजानी ने तेहरान की सड़कों पर उतरकर अमेरिका और इज़रायल को खुली चेतावनी दी थी. उन्होंने कहा था कि ईरान के नेता छिपकर डरने वालों में से नहीं है और उसी दिन उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प के लिए भी ये कहा था कि इस युद्ध में वो खुद को बचाकर रखें. उस वक्त ऐसा माना गया कि अली लारीजानी खुल्लम-खुल्ला राष्ट्रपति ट्रंप को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं और दावा है कि इसी के बाद इज़रायल'और अमेरिका दोनों ने मिलकर उनका डेथ वॉरंट लिख दिया.

महायुद्धघ का आज 18वा दिन है. जहां मिसाइल-बम-रॉकेट के बीच इस वक्त सस्पेंस, थ्रिलर और सवालों की पहेली भी उलझती जा रही है. ईरान से जंग शुरू करने की अमेरिका में विरोध शुरू हो गया है अमेरिका की काउंटर टेरिरज्म सेंटर के निदेशक ने ईरान से युद्ध के विरोध में इस्तीफा दे दिया है. जो कैंट नाम के अफसर ने ट्रंप पर इजरायल के दबाव में युद्ध शुरू करने का आरोप लगाया. दावा किया कि ईरान से अमेरिका को कोई खतरा नहीं है. इस अफसर ने अमेरिका में यहूदी लॉबी को भी आड़े हाथों लिया.







