
'NSA डोभाल कनाडा या अमेरिका आकर दिखाओ...', खालिस्तानी आतंकी पन्नू की गीदड़भभकी
AajTak
खालिस्तानी चरमपंथी इंद्रजीत गोसल को 19 सितंबर को ओशावा के पास गिरफ्तार किया गया था. उस पर दर्जनभर हथियारों से जुड़े आरोप थे. गोसल को जमानत मिलने के बाद खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने अजीत डोभाल को गीदड़भभकी दी है.
खालिस्तानी चरमपंथी इंद्रजीत सिंह गोसल को कनाडा में अवैध हथियार रखने के आरोप में गिरफ्तारी के एक हफ़्ते से भी कम समय में जमानत मिल गई है. जमानत पर रिहा होने के बाद गोसल ने प्रतिबंधित संगठन सिख फॉर जस्टिस (SFJ) के महासचिव और आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू के साथ मिलकर भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल और भारत सरकार को गीदड़भभकी दी है.
एक वीडियो मैसेज में गुरपतवंत सिंह पन्नू ने अजीत डोभाल को गीदड़भभकी देते हुए कहा कि वह उसकी गिरफ्तारी या प्रत्यर्पण कराने की कोशिश कर लें. वीडियो में आतंकवादी पन्नू को ये कहते भी सुना जा सकता है कि 'अजीत डोभाल, आप कनाडा, अमेरिका या किसी यूरोपीय देश में आकर मुझे गिरफ्तार करने या प्रत्यर्पण करने की कोशिश क्यों नहीं करते? मैं इंतज़ार कर रहा हूं.'
वीडियो में SFJ का प्रमुख समन्वयक इंद्रजीत गोसल जेल से बाहर आते वक्त गीदड़भभकी दे रहा है कि 'इंडिया, मैं बाहर आ गया हूं. गुरपतवंत सिंह पन्नू का समर्थन करने के लिए. 23 नवंबर को खालिस्तान जनमत संग्रह आयोजित होगा.'
पन्नू की ये गीदड़भभकी उस एफआईआर के कुछ दिन बाद आई है, जो राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने उसके खिलाफ दर्ज की थी. इस एफआईआर में पन्नू पर खालिस्तान समर्थक गतिविधियों को बढ़ावा देने और इस साल स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राष्ट्रीय ध्वज फहराने से रोकने के लिए 11 करोड़ रुपये की पेशकश करने का आरोप है.
किस आरोप में हुई थी गोसल की गिरफ्तारी?
बता दें कि 19 सितंबर को ओशावा के पास गिरफ्तार किए गए गोसल पर हथियारों से जुड़े कई आरोप लगे थे. इनमें हैंडगन का लापरवाही से इस्तेमाल करना, बिना लाइसेंस के हथियार रखना और हथियार छुपाकर रखना शामिल है. उसके साथ दो अन्य लोग टोरंटो का 23 साल का अरमान सिंह और न्यूयॉर्क के पिकविले का 41 साल का जगदीप सिंह भी शामिल है. उन दोनों पर भी आरोप लगाए गए हैं.'खालिस्तान जनमत संग्रह कनाडा के ओटावा में होगा'

पिछले 25 दिनों से पूरी दुनिया इस सवाल का जवाब ढूंढ रही है कि सऊदी अरब, यूएई, कतर, कुवैत, बहरीन और ओमान जैसे देश इस युद्ध में ईरान के खिलाफ शामिल होंगे या नहीं होंगे. लेकिन अब ऐसा लगता है कि इस सवाल का जवाब बहुत जल्द पूरी दुनिया को मिलने वाला है और खाड़ी के ये मुस्लिम देश ईरान के खिलाफ Full Scale War शुरू कर सकते हैं. देखें.

इज़रायल ने एक अली लारिजानी को मारा तो ईरान दूसरा 'लारिजानी' लेकर आ गया. इस बार ईरान ने जिस नेता को नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल का सचिव बनाया है, वो पिछले सभी नेताओं में सबसे ज्यादा कट्टर माना जा रहा है. इनका नाम है मोहम्मद बाघेर जोलघदर, जिन्हें ईरान की सिक्योरिटी डीप स्टेट का आदमी माना जाता है. देखें वीडियो.

युद्ध का आज 25वां दिन है. कल अमेरिकी राष्ट्रपति की तरफ से ये संकेत मिले थे कि वो सीजफायर के लिए तैयार हैं. लेकिन ईरान ने इनकार कर दिया है. बल्कि अब तो ईरान के हौसले और ज्यादा बुलंद हो गए हैं. ईरान ने बीती रात से लेकर आज दिन भर इजरायल पर नये हमलों की बाढ़ ला दी है. ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलें इजरायल में भारी तबाही मचा रही हैं. ईरान रुक नहीं रहा है. इजरायल को बड़ा नुकसान पहुंचा रहा है.

आज का दंगल ईरान की जंग से भारत की बिगड़ती सेहत को लेकर है. ईरान में 25 दिन से जंग चल रही है. और पीएम मोदी ने कहा है कि इस जंग के कारण भारत पर दूरगामी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है. पीएम मोदी ने कोविड महामारी की तरह मिल जुलकर इस चुनौती का सामना करने की अपील की है और देशवासियों को सभी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने का भरोसा भी दिया है. पश्चिम एशिया में जंग के हालात से उभरी चुनौतियों को लेकर सरकार ने कल सर्वदलीय बैठक भी बुलाई है.

हिज्बुल्लाह ने इजरायली सेना पर जबरदस्त रॉकेट हमला किया है. हिजबुल्लाह प्रवक्ता ने कहा है कि हमने दुश्मन पर कई रॉकेट दागे हैं. उन्होंने कहा कि आज सुबह ये हमला लेबनान की सुरक्षा के लिए किया गया. इजरायल ने भी माना है कि हाइफा में कई रॉकेट दागे गए, लेकिन इजरायल का दावा है कि हमने ज्यादातर हमलों को नाकाम कर दिया. देखें वीडियो.

तेल अवीव में मची तबाही का ड्रोन फुटेज सामने आया है. इसमें देखा जा सकता है कि मंगलवार की सुबह जब दुनिया की नजरें ट्रंप के '5-दिन के युद्ध विराम' के दावों पर टिकी थीं, ठीक उसी वक्त ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलों ने तेल अवीव की सुरक्षा दीवार को चकनाचूर कर दिया. ताजा ड्रोन फुटेज ने इस हमले की भयावहता की गवाह दे दी है. देखें वीडियो.







