
NIA को मिली बड़ी कामयाबी, 700 करोड़ की अटारी ड्रग्स मामले में 7वां तस्कर अरेस्ट
AajTak
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने 700 करोड़ की अटारी ड्रग्स मामले में 7वां तस्कर को गिरफ्तार किया है. एनआईए ने अपने एक बयान में कहा है कि मुख्य आरोपी उत्तर प्रदेश के शामली का रहने वाला तहसीम उर्फ मोटा इस मामले में गिरफ्तार होने वाला सातवां आरोपी है. दरअसल, अप्रैल 2022 में सीमा शुल्क विभाग ने करीब 700 करोड़ रुपये की हेरोइन जब्त की थी.
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए 2022 अटारी सीमा मादक पदार्थ बरामदगी मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है. एनआईए द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि मुख्य आरोपी उत्तर प्रदेश के शामली के रहने वाला तहसीम उर्फ मोटा इस मामले में गिरफ्तार होने वाला सातवां आरोपी है.
जानकारी के मुताबिक, अप्रैल 2022 में सीमा शुल्क विभाग ने इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट (आईसीपी) से अटारी-अमृतसर के रास्ते अफगानिस्तान से भारत में तस्करी कर रहे 700 करोड़ रुपये कीमत की 103 किलोग्राम हेरोइन जब्त की थी. ड्रग्स को मुलेठी की जड़ों की एक खेप में छुपाया गया था.
ये भी पढ़ें- Terror Funding केस में NIA का बड़ा एक्शन, श्रीनगर में 9 ठिकानों पर छापेमारी
'फरार मास्टरमाइंडों को भेजता था रुपया'
बयान में कहा गया, अटारी सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी और जब्ती मामले में एनआईए ने एक अन्य प्रमुख आरोपी को गिरफ्तार किया है, जो दवाओं को बेचर प्राप्त रुपये को विदेश स्थित फरार मास्टरमाइंडों तक पहुंचाने में शामिल था. आदतन अपराधी तहसीम को पंजाब से उसके खाते में कई बार नकद जमा हुए हैं. एनआईए द्वारा आरोपी व्यक्तियों के कई सहयोगियों की वित्तीय जांच से पता चला है कि तहसीम द्वारा प्राप्त रुपये नशीली दवाओं के बेचकर प्राप्त की गई थी.
'देश से भागने की कोशिश कर रहा था अमृतपाल सिंह'

आज दस तक में ईरान के उस सीक्रेट हथियार को डिकोड करेंगे, जिससे IRGC ने दुनिया के सबसे एडवांस और ताकतवर लड़ाकू विमान F-35 को गिराया है।आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान का वो कौन सा हथियार है, जिसने एफ-35 जैसे फाइटर का शिकार किया है।क्या ये वही सीक्रेट हथियार है, जिसकी इस्तेमाल की धमकी चंद दिन पहले ईरान ने दी थी, क्या है ईरान के सीक्रेट हथियार का सच? देखें दस्तक.

ईरान वॉर ने पूरी दुनिया को प्रभावित किया है. दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाला देश भारत भी इस असर से अछूता नहीं है. भारत में इस जंग का कई मोर्चों पर असर पड़ा है. भारत में लोगों की सुबह सुबह की जरूरत चाय 5 रुपये तक महंगी हो गई है. इसकी वजह सिलेंडर की किल्लत है. इसके अलावा खाद, प्लास्टिक इंडस्ट्री पर भी सीधा असर पड़ा है.

दिल्ली के पालम अग्निकांड पर आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और आरोप लगाया कि सिस्टम ने जानबूझकर लोगों को नहीं बचाया और मरने के लिए छोड़ दिया. उन्होंने कहा कि हम बीजेपी की गीदड़भभकियों से डरने वाले नहीं हैं. इस दौरान सौरभ भारद्वाज ने अर्थी और कफन भी मंगवाया. देखें वीडियो.

वाराणसी में गंगा नदी में नाव पर इफ्तार करने के मामले में 14 मुस्लिम युवकों की गिरफ्तारी पर सियासी विवाद बढ़ गया है. एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पुलिस कार्रवाई को भेदभावपूर्ण बताते हुए सवाल उठाए हैं. वायरल वीडियो के आधार पर केस दर्ज हुआ था. पुलिस ने धार्मिक भावनाएं आहत करने सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग का असर अब देश में गहराने लगा है. गैस संकट देश में बढ़ने की आशंका है. देश में गैस की किल्लत देखी जा रही है. युद्ध की वजह से महंगाई बढ़ने की आशंका बढ़ गई है. मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच भारत में प्रीमियम पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी की गई है. प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2 से 2.30 रुपये का इजाफा किया गया है. नॉर्मल पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

धुरंधर पार्ट 2 की.. जो सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और लगातार नये रिकॉर्ड बना रही है.. लेकिन इसके साथ ही इस फिल्म में एक नया विवाद शुरू हो गया है.. धुरंधर पार्ट 1 में पाकिस्तान की साजिशों का पर्दाफाश हुआ था.. धुरंधर 2 में कुछ ऐसा है कि देश के विपक्ष को ये फिल्म पसंद नहीं आ रही है.. आरोप लग रहा है कि सरकार का एजेंडा सेट करने के लिए ये फिल्म बनी है.. हकीकत क्या है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.






