
NATO की मीटिंग में बाइडेन ने जेलेंस्की को बताया 'राष्ट्रपति पुतिन', फिर ऐसे की गलती में सुधार
AajTak
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की उम्र पर लगातार सवाल उठ रहे हैं. अब NATO की एक मीटिंग के दौरान उनके भाषण का एक क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें वह यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की को "राष्ट्रपति पुतिन" कहते सुने जा सकते हैं. राष्ट्रपति की रेस में यह भी उनके लिए एक सेटबैक साबित हो सकता है.
अमेरिकी चुनाव में जो बाइडेन की उम्मीदवारी पर उठ रहे सवालों के बीच वाशिंगटन में NATO देशों की एक बैठक चल रही है. इस बैठक में यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लोडिमीर जेलेंस्की भी पहुंचे हैं. बाइडेन ने NATO की बैठक के दौरान यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की को 'राष्ट्रपति पुतिन' बोल दिया. वह फिर संभले और अपनी गलती सुधार की.
जो बाइडेन ने अपनी गलती सुधारते हुए कहा कि उनका फोकस पुतिन को हराने पर है. बाइडेन का वीडियो क्लिप भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जहां पहले से ही राष्ट्रपति चुनाव में उनकी उम्मीदवारी पर सवाल खड़े हो रहे हैं.
बाइडेन 81 साल के हैं और राष्ट्रपति पद के लिए लगातार दूसरी बार रेस में हैं. हालांकि, बाइडेन की ही पार्टी डेमोक्रेट के नेता उनसे राष्ट्रपति की रेस छोड़ने की अपील कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें: 'राष्ट्रपति की रेस छोड़ दें, नहीं तो...', बाइडेन के सबसे बड़े समर्थक फिल्म स्टार ने की अपील
पुतिन को हराने पर पूरा ध्यान - बाइडेन
जो बाइडेन नाटो के मंच पर खड़े होकर भाषण दे रहे थे, जहां बगल में ही यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की खड़े थे. उन्होंने जेलेंस्की का स्वागत करते हुए उन्हें "राष्ट्रपति पुतिन" कह दिया. फिर वह माइक छोड़कर जाने लगे. इतने में वह वापस माइक पर आए और फिर अपनी गलती स्वीकार करते हुए कहा कि उनका पूरा ध्यान पुतिन को हराने पर है.

पश्चिम बंगाल में 15 मार्च को चुनाव की तारीखों का ऐलान हुआ. तभी से कोलकाता से दिल्ली तक सियासी पारा चढ़ा हुआ है. एक समय था जब बीजेपी, टीएमसी की लिस्ट आने का इंतजार करती थी. उस हिसाब से अपनी रणनीति बनाती थी. लेकिन इस बार बीजेपी की आक्रामक रणनीति देखने को मिल रही है. बीजेपी ने टीएमसी की लिस्ट से एक दिन पहले ही ऐलान कर दिया कि, इस बार भी शुभेंदु अधिकारी ममता बनर्जी को घेरने के लिए तैयार हैं. कल बीजेपी ने ऐलान किया कि, शुभेंदु नंदीग्राम और भवानीपुर दोनों सीटों से लड़ेंगे तो आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा.

ईरान-अमेरिका जंग का आज 18वां दिन है. LPG लेकर वाडिनार बंदरगाह पहुंचा 'नंदा देवी' जहाज, लाया 46 हजार 500 मीट्रिक टन LPG. बातचीत के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से रास्ता दिया गया था. बता दें कि कल शिवालिक शिप 46 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर मुंद्रा पोर्ट पहुंचा था. जानकारी के मुताबिक 80 हजार मीट्रिक टन कच्चा तेल ले जा रहा 'जग लाडकी' जहाज भी भारत पहुंचने वाला है.

इजरायल में ईरान हमले के बड़े-बड़े दावे करता आ रहा है. लगातार दो दिन ईरान उन मिसाइल से हमले का दावा कर रहा है, जिनसे अब तक नहीं किया था. लेकिन क्या ईरान जिन मिसाइल से हमले का दावा करके बड़ी तबाही की तस्वीर पूरी दुनिया को बताकर अपनी ताकत दिखाना चाहता है, वो हकीकत नहीं है. देखें तेल अवीव से श्वेता सिंह की ये ग्राउंड रिपोर्ट.

ईरान के सैन्य ठिकानों पर इजरायल के ताबड़तोड़ हमले जारी है. ताजा मामले में IDF ने IRGC के नौसेना के हेडक्वार्टर पर एयर स्ट्राइक की है. हमले के बाद नौसेना का मुख्यालय पूरी तरह से तबाह हो गया. IDF ने हमले का वीडियो भी जारी किया है. यह मुख्यालय ईरानी शासन के एक विशाल सैन्य परिसर के भीतर स्थित था और इसका उपयोग वर्षों से वरिष्ठ नौसेना कमांडरों द्वारा इजरायल राज्य और मध्य पूर्व के अन्य देशों के खिलाफ परिचालन गतिविधियों का प्रबंधन करने और समुद्री आतंकवादी अभियानों को आगे बढ़ाने के लिए किया जाता रहा था.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान के काबुल पर एयर स्ट्राइक की. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. इस बर्बर कांड के बाद काबुल में आंसू और मातम पसरा हुआ है कलेजे को चीर देने वाली तस्वीर देखिए.








