
Mukhtar Ansari Death: क्या मुख्तार अंसारी को जेल में जहर दिया गया? विसरा रिपोर्ट में हुआ खुलासा
AajTak
मुख्तार अंसारी की मौत के बाद परिजन आरोप लगा रहे थे कि उन्हें जेल में जहर दिया गया था. इसको लेकर विसरा जांच कराई गई थी. इस रिपोर्ट में मुख्तार की मौत की वजह सामने आई है. इससे पहले पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जहर देने की पुष्टि नहीं हुई थी.
Mukhtar Ansari death Update: बाहुबली मुख्तार अंसारी की मौत के मामले में एक बड़ी खबर सामने आई है. मुख्तार की विसरा जांच की गई थी, जिसमें जहर नहीं मिला है. विसरा रिपोर्ट को फिलहाल न्यायिक टीम को सौंप दिया गया है. अब जांच टीम पूरी रिपोर्ट बनाकर उच्च अफसरों को सौंपेगी. मुख्तार अंसारी के परिजनों ने जेल में उन्हें जहर देने का आरोप लगाया था, जिसके बाद इसको लेकर प्रशासनिक और न्यायिक जांच शुरू हुई थी.
इससे पहले मुख्तार अंसारी की जो पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई थी, उसमें भी हार्ट अटैक से मौत होने की पुष्टि हुई थी, जिसके बावजूद जेल में जहर दिए जाने के आरोपों की वजह से विसरा लखनऊ में जांच के लिए भेजा गया था.
जेल में कैदी को दिया जा सकता है जहर? जानें मुख्तार अंसारी की मौत पर क्या बोले पूर्व जेलर
28 मार्च को हुई थी मुख्तार की मौत
बता दें कि बांदा जेल में बंद मुख्तार अंसारी की 28 मार्च को तबीयत बिगड़ गई थी. इसके बाद उसे बांदा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. मौत का कारण हार्ट अटैक बताया गया, लेकिन परिजनों ने जहर दिए जाने का आरोप लगाया था. इसके बाद 29 मार्च को मुख्तार के शव को देर रात गाजीपुर पैतृक घर ले जाया गया, जहां 30 मार्च की सुबह कालीबाग कब्रिस्तान में उसे सुपुर्द ए खाक किया गया.
मुख्तार अंसारी मौत मामले की मजिस्ट्रेटी जांच शुरू, बांदा जेल स्टाफ के बयान भी किए जाएंगे दर्ज

आज दस तक में ईरान के उस सीक्रेट हथियार को डिकोड करेंगे, जिससे IRGC ने दुनिया के सबसे एडवांस और ताकतवर लड़ाकू विमान F-35 को गिराया है।आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान का वो कौन सा हथियार है, जिसने एफ-35 जैसे फाइटर का शिकार किया है।क्या ये वही सीक्रेट हथियार है, जिसकी इस्तेमाल की धमकी चंद दिन पहले ईरान ने दी थी, क्या है ईरान के सीक्रेट हथियार का सच? देखें दस्तक.

ईरान वॉर ने पूरी दुनिया को प्रभावित किया है. दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाला देश भारत भी इस असर से अछूता नहीं है. भारत में इस जंग का कई मोर्चों पर असर पड़ा है. भारत में लोगों की सुबह सुबह की जरूरत चाय 5 रुपये तक महंगी हो गई है. इसकी वजह सिलेंडर की किल्लत है. इसके अलावा खाद, प्लास्टिक इंडस्ट्री पर भी सीधा असर पड़ा है.

दिल्ली के पालम अग्निकांड पर आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और आरोप लगाया कि सिस्टम ने जानबूझकर लोगों को नहीं बचाया और मरने के लिए छोड़ दिया. उन्होंने कहा कि हम बीजेपी की गीदड़भभकियों से डरने वाले नहीं हैं. इस दौरान सौरभ भारद्वाज ने अर्थी और कफन भी मंगवाया. देखें वीडियो.

वाराणसी में गंगा नदी में नाव पर इफ्तार करने के मामले में 14 मुस्लिम युवकों की गिरफ्तारी पर सियासी विवाद बढ़ गया है. एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पुलिस कार्रवाई को भेदभावपूर्ण बताते हुए सवाल उठाए हैं. वायरल वीडियो के आधार पर केस दर्ज हुआ था. पुलिस ने धार्मिक भावनाएं आहत करने सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग का असर अब देश में गहराने लगा है. गैस संकट देश में बढ़ने की आशंका है. देश में गैस की किल्लत देखी जा रही है. युद्ध की वजह से महंगाई बढ़ने की आशंका बढ़ गई है. मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच भारत में प्रीमियम पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी की गई है. प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2 से 2.30 रुपये का इजाफा किया गया है. नॉर्मल पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

धुरंधर पार्ट 2 की.. जो सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और लगातार नये रिकॉर्ड बना रही है.. लेकिन इसके साथ ही इस फिल्म में एक नया विवाद शुरू हो गया है.. धुरंधर पार्ट 1 में पाकिस्तान की साजिशों का पर्दाफाश हुआ था.. धुरंधर 2 में कुछ ऐसा है कि देश के विपक्ष को ये फिल्म पसंद नहीं आ रही है.. आरोप लग रहा है कि सरकार का एजेंडा सेट करने के लिए ये फिल्म बनी है.. हकीकत क्या है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.






