
Money Laundering Case: PM शहबाज शरीफ, बेटे की गिरफ्तारी से पहले जमानत बढ़ी
AajTak
पाकिस्तान की एक अदालत ने PM शहबाज शरीफ और उनके बेटे की प्री-अरेस्ट बेल बढ़ा दी है. 14 अरब मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में वारंट जारी किया गया है.
पाकिस्तान की एक अदालत ने शनिवार को प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और उनके बेटे और पंजाब के मुख्यमंत्री हमजा शहबाज की प्री-अरेस्ट बेल 28 मई तक बढ़ा दी. जबकि, उनके दूसरे बेटे शहबाज सुलेमान को गिरफ्तारी वारंट जारी किया है. सुलेमान पर 14 अरब मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में वारंट जारी किया गया है.
शहबाज लाहौर में शीर्ष पद का कार्यभार संभालने के बाद पहली बार फेडरल इन्वेस्टीगेशन एजेंसी (FIA) की विशेष अदालत में पेश हुए. पिछली दो सुनवाई में उन्होंने पेशी से छूट की मांग की थी. न्यूज एजेंसी के मुताबिक अदालत के एक अधिकारी ने बताया की विशेष अदालत के जज एजाज अवान ने शहबाज और हमजा के वकील की जमानत की पुष्टि करने के अनुरोध को ठुकरा दिया. हालांकि, उन्होंने प्री-अरेस्ट बेल को अगली सुनवाई 28 मई तक के लिए बढ़ा दिया. जज ने शहबाज को उनके केस पर बोलने की भी इजाजत दी.
शहबाज ने कहा कि यूके की राष्ट्रीय अपराध एजेंसी (NCA) ने उनके और उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ दो साल तक मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों की जांच की, लेकिन भ्रष्टाचार का एक रुपया भी नहीं मिला.
'10 साल तक मुख्यमंत्री रहा, एक पैसे नहीं लिए' उन्होंने कहा, मेरे खिलाफ सभी मामले राजनीतिक हैं. शहबाज ने कहा कि उन्होंने पंजाब प्रांत में 10 साल तक मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया, लेकिन कभी वेतन नहीं लिया. उन्होंने कहा, मेरा वेतन एक करोड़ रुपये होगा, लेकिन मैंने इसे नहीं लिया. मैं अपने पैसे से आधिकारिक दौरों पर भी गया. मैंने विकास परियोजनाओं में देश के अरबों रुपये बचाए.
सुलेमान तीन साल से ब्रिटेन में प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि उनके खिलाफ मामले पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की ओर से लगाए गए हैं. शहबाज और उनके बेटों - हमजा और सुलेमान पर एफआईए ने नवंबर 2020 में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम और एंटी मनी लॉन्ड्रिंग अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था. सुलेमान पिछले तीन साल से ब्रिटेन में है और गिरफ्तारी से बच रहे हैं. एफआईए की जांच में कथित तौर पर शहबाज परिवार के 28 बेनामी खातों का पता चला है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.

पिछले 25 दिनों से पूरी दुनिया इस सवाल का जवाब ढूंढ रही है कि सऊदी अरब, यूएई, कतर, कुवैत, बहरीन और ओमान जैसे देश इस युद्ध में ईरान के खिलाफ शामिल होंगे या नहीं होंगे. लेकिन अब ऐसा लगता है कि इस सवाल का जवाब बहुत जल्द पूरी दुनिया को मिलने वाला है और खाड़ी के ये मुस्लिम देश ईरान के खिलाफ Full Scale War शुरू कर सकते हैं. देखें.

इज़रायल ने एक अली लारिजानी को मारा तो ईरान दूसरा 'लारिजानी' लेकर आ गया. इस बार ईरान ने जिस नेता को नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल का सचिव बनाया है, वो पिछले सभी नेताओं में सबसे ज्यादा कट्टर माना जा रहा है. इनका नाम है मोहम्मद बाघेर जोलघदर, जिन्हें ईरान की सिक्योरिटी डीप स्टेट का आदमी माना जाता है. देखें वीडियो.

युद्ध का आज 25वां दिन है. कल अमेरिकी राष्ट्रपति की तरफ से ये संकेत मिले थे कि वो सीजफायर के लिए तैयार हैं. लेकिन ईरान ने इनकार कर दिया है. बल्कि अब तो ईरान के हौसले और ज्यादा बुलंद हो गए हैं. ईरान ने बीती रात से लेकर आज दिन भर इजरायल पर नये हमलों की बाढ़ ला दी है. ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलें इजरायल में भारी तबाही मचा रही हैं. ईरान रुक नहीं रहा है. इजरायल को बड़ा नुकसान पहुंचा रहा है.









