
Maharashtra SSC Result 2023: mahresult.nic.in समेत इन वेबसाइट्स पर मिलेगा महाराष्ट्र 10वीं रिजल्ट का Link
AajTak
MSBSHSE Maharashtra Board SSC Result 2023 Websites Links: महाराष्ट्र बोर्ड एसएससी 10वीं रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mahresult.nic.in के अलावा aajtak.in पर भी अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे. स्टूडेंट्स अपना रोल नंबर निकालकर रख लें, रिजल्ट जारी होने के बाद अपने रोल नंबर की मदद से अंक चेक कर सकेंगे.
Maharashtra Board SSC Result 2023 Websites Links: महाराष्ट्र एसएससी 10वीं बोर्ड रिजल्ट 2023 जारी होने का इंतजार कुछ ही देर में खत्म होने वाला है. इस साल लगभग 14 लाख छात्रों ने महाराष्ट्र बोर्ड से 10वीं की परीक्षा दी थी, जिन्हें अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है. महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MSBSHSE) 10वीं क्लास का रिजल्ट जारी करने जा रहा है. हालांकि 12वीं क्लास का बोर्ड रिजल्ट पहले ही 25 मई को जारी किया जा चुका है जिसमें छात्रों का ओवरऑल पास प्रतिशत 91.25 फीसदी रहा था. अब दोपहर 01 बजे 10वीं क्लास का रिजल्ट जारी किया जाएगा.
महाराष्ट्र एसएससी 10 बोर्ड परीक्षा 2 मार्च से 25 मार्च 2023 तक राज्य भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी. जो छात्र बोर्ड परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे अपने रोल नंबर की मदद से नीचे बताई गई वेबसाइट्स पर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे.
Maharashtra Board SSC Result 2023 Direct Link
इन वेबसाइट्स पर चेक कर सकेंगे महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं का रिजल्ट
aajtak.in
mahahsscboard.in

ईरान युद्ध में तीन हफ्ते के संघर्ष के बाद अब अमेरिका शांति वर्ता शुरु करने जा रहा है. ट्रंप प्रशासन ने अब अंधरूनी स्तर पर बातचीत के विकल्प तलाशना शुरु कर दिए है. वहीं इजरायल ने दक्षिण लेबनान में एक अहम पुल को एयरस्ट्राइक कर बम से उड़ा दिया और साथ ही लिटानी नदी के पास स्थित सभी पुलों को उड़ाने का निर्देश दे दिया है.












