Kim Kardashian को क्या हुआ? कपड़ों की जगह बॉडी पर टेप लगाकर पहुंचीं
AajTak
हॉलीवुड की फेमस रियलिटी टीवी स्टार किम कर्दाशियां को अपने अजब-गजब फैशन सेन्स के लिए जाना जाता है. जब से किम कर्दाशियां Balenciaga ब्रांड की एम्बेसडर बनी हैं, उन्होंने स्टाइलिश फुल बॉडीसूट्स को पहनना शुरू कर दिया है. मेट गाला 2021 में सिर से पैर तक ब्लैक Balenciaga आउटफिट पहनने के बाद अब किम कर्दाशियां ने शिपिंग टेप को अपना आउटफिट बना लिया है.

रविवार की दोपहर को किम कर्दाशियां पेरिस फैशन वीक में नजर आई थीं. वह पेरिस में लैंड ही हुई थीं लेकिन उनके आउटफिट को देखकर लग रहा था कि उन्हें लॉस एंजलिस वापस शिप होने की जल्दी है. इस फैशन वीक में किम ने अपने ब्रांड Balenciaga के कैटवॉक शो को अटेंड किया. इस मौके पर किम कर्दाशियां का लुक देखने लायक था.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.