
Karan Kundrra-Tejasswi Prakash की जल्द बजेगी शहनाई? शादी पर बोले एक्टर के पिता
AajTak
करण कुंद्रा के पापा ने तो tejran फैंस के दिल की बात कह दी. बीबी हाउस से निकलने के बाद करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश को पैपराजी ने साथ में स्पॉट भी किया. कपल को साथ देख फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है. करण कुंद्रा और तेजस्वी के बिग बॉस जर्नी की बात करें तो, तेजस्वी बीबी15 की विनर बनी हैं.
बिग बॉस 15 में करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश की लव स्टोरी के खूब चर्चे रहे. सीजन 15 की सबसे बड़ी हाईलाइट रही उनकी लव स्टोरी. करण कुंद्रा और तेजस्वी अब बीबी हाउस से बाहर आ चुके हैं. फैंस के बीच दोनों की शादी को लेकर एक्साइटमेंट बनी हुई है. वे चाहते हैं करण और तेजस्वी जल्द से जल्द शादी कर लें. कुछ ऐसा ही करण कुंद्रा के पेरेंट्स भी चाहते हैं. Her voicee🥺❤ That singing part was the best part from this episode✨😭 #TejasswiPrakash #KaranKundra #TejRan pic.twitter.com/ieQOPZg0NJ

नुसरत फतेह अली खान की एक कव्वाली इन दिनों सोशल मीडिया पर घूम रही है, थियेटर्स में गूंज रही है. धुरंधर-2 में आए गाने 'दिल पर जख़्म खाते हैं' की चर्चा हर जगह है. फिल्म में आए रिमेक के बीच कहीं लोग असली कव्वाली और इसे लिखने वाले को ना भूल जाएं, ऐसे में हम आपके लिए इस कव्वाली से जुड़ा किस्सा लेकर आए हैं.

फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने अपनी रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर तूफान उठाया हुआ है. इसकी आंधी के बीच अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन अपनी पिक्चर 'भूत बंगला' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं. ऐसे में एक इंटरव्यू में डायरेक्टर ने बड़ा रिस्क लेने पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी फिल्म पर भरोसा है.

सोशल मीडिया पर एक इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट वायरल हुई है. इसपर किंग शाहरुख खान का नाम लिखा हुआ है. इंटरनेट पर छाए पोस्ट के स्क्रीनशॉट में दावा किया गया कि सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर आदित्य धर की फिल्म की तारीफ की है. साथ ही उन्होंने कहा है कि वो आदित्य की पिक्चर में काम करने को बेताब हैं.










