
JugnuChallenge: बादशाह के गाने का खुमार, स्टार्स ही नहीं पहाड़ी Monks ने भी लिया 'जुगनू' चैलेंज, जंगल के बीच जमकर नाचे
AajTak
आलिया भट्ट, कटरीना कैफ, अनुष्का शर्मा, सलमान खान सभी ने बादशाह के ट्रैक पर कमर हिलाई. लेकिन दिलचस्प बात तो ये है कि इस गाने में पहाड़ी भिक्षुओं (Monks) ने भी वीडियो बना डाला है. जंगल के बीच जुगनू ट्रैक पर डांस करते हिमालयन मॉन्कंस नाम के एक ग्रुप का वीडियो खूब वायरल हो रहा है.
रैपर बादशाह के गानों पर हर कोई झूमने को मजबूर हो जाता है. सैटरडे सैटडरे हो या प्रॉपर पटोला बादशाह के हर ट्रैक पर खुद को डांस करने से रोक पाना मुश्किल है. हाल ही में बादशाह ने अपना एक और सॉन्ग 'जुगनू' रिलीज किया है. इस रैप सॉन्ग ने आते ही धमाल मचा दिया. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर #jugnuchallenge नाम से ट्रेंड तक चल पड़ा है. पब्लिक इस गाने में ऐसे नाच रही है कि इंस्टाग्राम पर सिर्फ इसी ट्रैक पर वीडियोज की बाढ़ सी आ गई है. अब पब्लिक इस गाने के लिए इतनी दीवानी हो गई है, तो बॉलीवुड सेलेब्स कहां पीछे रहने वाले.













