
अमेरिका में किस तरह होती है पढ़ाई? इन स्किल्स पर होता है फोकस
AajTak
भारत के एजुकेशन सिस्टम से तो आप परिचित होंगे लेकिन क्या आप जानते हैं कि अमेरिका में किस तरह से पढ़ाई करवाई जाती है और वहां का एजुकेशन पैटर्न क्या है. वहां पर रटने की लर्निंग पर फोकस नहीं किया जाता है बल्कि इसके बजाय समझकर पढ़ने पर फोकस किया जाता है.
भारत के एजुकेशन सिस्टम से तो आप अच्छी तरह परिचित होंगे, जहां पढ़ाई का फोकस अक्सर सिलेबस,परीक्षा और अच्छे नंबर लाने पर रहता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि अमेरिका में पढ़ाई का तरीका इससे काफी अलग है? वहां, शिक्षा सिर्फ किताबों तक सीमित नहीं होती. अमेरिका का एजुकेशन पैटर्न इस तरह डिजाइन किया गया है कि हर बच्चा अपनी रुचि और क्षमता के अनुसार आगे बढ़ सके. यहां स्कूलों में रटने के बजाय समझकर याद करने पर (Concept-Based Learning) पर ज्यादा जोर दिया जाता है. यानी बच्चे सिर्फ पढ़ते नहीं, बल्कि समझते हैं, सवाल पूछते हैं और अपने विचार खुलकर व्यक्त करते हैं.
क्या है अमेरिका का स्कूल सिस्टम?
अमेरिका में स्कूल शिक्षा को मुख्य रूप से तीन पार्ट में बांटा गया है-
पढ़ाई का तरीका भी होता है अलग
अमेरिका में पढ़ाई रटने यानी कि Rote Learning पर निर्भर नहीं होता है. वहां पर समझकर यानी Concept-Based Learning अपनाई जाती है. साथ ही प्रोजेक्ट, प्रेजेंटेशन और ग्रुप वर्क पढ़ाई का अहम हिस्सा है. क्लास में चर्चा और सवाल पूछने को बढ़ावा दिया जाता है. साथ ही, स्पोर्ट्स, म्यूजिक और आर्ट्स को भी पढ़ाई का अहम हिस्सा माना जाता है.
टीचिंग स्टाइल
