
Indian Railways: गर्मी की छुट्टियों में ट्रेनों में नहीं मिल रहा है टिकट? रेलवे चला रहा है समर स्पेशल ट्रेनें, देखिए लिस्ट
AajTak
गर्मियों की छुट्टियों के चलते ट्रेन में काफी ज्यादा भीड़ देखने को मिल रही है, जिसे देखते हुए रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की मांग और सुविधा को ध्यान में रखते हुए ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है. इसी क्रम में भारतीय रेलवे द्वारा 16 अन्य ट्रेनों को चलाने का फैसला किया गया है.
गर्मी की छुट्टियों का सीजन शुरू हो गया है और ऐसे में ट्रेनों में भारी भीड़ हो रही है. भारी भीड़ के चलते यात्रियों को सफर करने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. इसलिए यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेलवे ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेनों का परिचालन कर रहा है. इसी क्रम में भारतीय रेलवे द्वारा 16 अन्य ट्रेनों को चलाने का फैसला किया गया है. इस संदर्भ में जानकारी देते हुए पूर्व मध्य रेल के सीपीआर वीरेंद्र कुमार ने बताया है कि यात्रियों की सुविधा के लिए भारतीय रेलवे द्वारा ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है, जिसके तहत ट्रेनों की सूची भी जारी की गई है, ताकि लोगों को सफर करने में आसानी हो.
यहां देखें ट्रेनों की सूची और स्टॉपेज
>गाड़ी संख्या 04903 पटना-नई दिल्ली अनारक्षित स्पेशल 23.04.2024 को पटना से 9.30 बजे चलकर आरा, बक्सर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज जंक्शन, कानपुर के रास्ते अगले दिन 3.00 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी.
>गाड़ी संख्या 04923 दरभंगा-नई दिल्ली अनारक्षित स्पेशल 23.04.2024 को दरभंगा से 8.30 बजे चलकर समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, छपरा, सीवान, देवरिया सदर, गोरखपुर के रास्ते अगले दिन 8.00 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी.
>गाड़ी संख्या 04925 सहरसा-नई दिल्ली अनारक्षित स्पेशल 24.04.2024 को सहरसा से 07.00 बजे चलकर मानसी, खगड़िया, बेगूसराय, बरौनी, दलसिंह सराय, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, सोनपुर, छपरा, सीवान, देवरिया सदर, गोरखपुर के रास्ते अगले दिन 07.00 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी.
>गाड़ी संख्या 04985 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार टर्मिनस अनारक्षित स्पेशल 23.04.2024 को मुजफ्फरपुर से 5.00 बजे चलकर मोतीपुर, मेहसी, चकिया, बापुधाम मोतिहारी, सगौली, बेतिया, नरकटियागंज, बगहा, गोरखपुर के रास्ते अगले दिन 1.00 बजे आनंद विहार टर्मिनस पहुंचेगी.

आज दस तक में ईरान के उस सीक्रेट हथियार को डिकोड करेंगे, जिससे IRGC ने दुनिया के सबसे एडवांस और ताकतवर लड़ाकू विमान F-35 को गिराया है।आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान का वो कौन सा हथियार है, जिसने एफ-35 जैसे फाइटर का शिकार किया है।क्या ये वही सीक्रेट हथियार है, जिसकी इस्तेमाल की धमकी चंद दिन पहले ईरान ने दी थी, क्या है ईरान के सीक्रेट हथियार का सच? देखें दस्तक.

ईरान वॉर ने पूरी दुनिया को प्रभावित किया है. दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाला देश भारत भी इस असर से अछूता नहीं है. भारत में इस जंग का कई मोर्चों पर असर पड़ा है. भारत में लोगों की सुबह सुबह की जरूरत चाय 5 रुपये तक महंगी हो गई है. इसकी वजह सिलेंडर की किल्लत है. इसके अलावा खाद, प्लास्टिक इंडस्ट्री पर भी सीधा असर पड़ा है.

दिल्ली के पालम अग्निकांड पर आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और आरोप लगाया कि सिस्टम ने जानबूझकर लोगों को नहीं बचाया और मरने के लिए छोड़ दिया. उन्होंने कहा कि हम बीजेपी की गीदड़भभकियों से डरने वाले नहीं हैं. इस दौरान सौरभ भारद्वाज ने अर्थी और कफन भी मंगवाया. देखें वीडियो.

वाराणसी में गंगा नदी में नाव पर इफ्तार करने के मामले में 14 मुस्लिम युवकों की गिरफ्तारी पर सियासी विवाद बढ़ गया है. एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पुलिस कार्रवाई को भेदभावपूर्ण बताते हुए सवाल उठाए हैं. वायरल वीडियो के आधार पर केस दर्ज हुआ था. पुलिस ने धार्मिक भावनाएं आहत करने सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग का असर अब देश में गहराने लगा है. गैस संकट देश में बढ़ने की आशंका है. देश में गैस की किल्लत देखी जा रही है. युद्ध की वजह से महंगाई बढ़ने की आशंका बढ़ गई है. मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच भारत में प्रीमियम पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी की गई है. प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2 से 2.30 रुपये का इजाफा किया गया है. नॉर्मल पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

धुरंधर पार्ट 2 की.. जो सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और लगातार नये रिकॉर्ड बना रही है.. लेकिन इसके साथ ही इस फिल्म में एक नया विवाद शुरू हो गया है.. धुरंधर पार्ट 1 में पाकिस्तान की साजिशों का पर्दाफाश हुआ था.. धुरंधर 2 में कुछ ऐसा है कि देश के विपक्ष को ये फिल्म पसंद नहीं आ रही है.. आरोप लग रहा है कि सरकार का एजेंडा सेट करने के लिए ये फिल्म बनी है.. हकीकत क्या है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.






