
IFS गीतिका श्रीवास्तव: बस्ती से निकली और JNU में पढ़ी वो बेटी, जो अब PAK में संभालेगी अपने उच्चायोग की कमान
AajTak
IFS गीतिका श्रीवास्तव अभी विदेश मंत्रालय के मुख्यालय में संयुक्त सचिव के तौर पर काम कर रही थीं. विदेशी भाषा सीखने की ट्रेनिंग में गीतिका ने चीनी भाषा मंदारिन सीखी थी. साल 2007 से 2009 के बीच गीतिका श्रीवास्तव बीजिंग स्थिति भारतीय दूतावास में जूनियर राजनयिक के तौर पर काम कर चुकी हैं. इसके अलावा वह कोलकाता स्थित क्षेत्रीय पासपोर्ट ऑफिस में सेवा दे चुकी हैं.
आजादी के बाद पहली बार भारत ने पाकिस्तान में अपने उच्चायोग की कमान किसी महिला के हाथ में सौंपी है. 2005 बैच की भारतीय विदेश सेवा यानी IFS अधिकारी गीतिका श्रीवास्तव इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायोग की चार्ज डी अफेयर्स (charge d'affaires ) यानी सीडीए होंगी. गीतिका श्रीवास्तव, डॉ. एम. सुरेश कुमार की जगह लेंगी. सुरेश कुमार वापस दिल्ली आ सकते हैं. हालांकि वर्तमान में दोनों देशों के बीच सीमित राजनयिक संबंध हैं. दोनों देशों के उच्चायोग में कोई उच्चायुक्त नहीं है. उच्चायोग की ज़िम्मेदारी सीडीए को दी गई है, जो संयुक्त सचिव (Joint Secretary) रैंक का अधिकारी होता है. दोनों देशों के बीच जारी राजनयिक संकट के बीच मोदी सरकार ने इस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्चायोग की कमान महिला को सौंपी है.
गीतिका श्रीवास्तव अभी विदेश मंत्रालय के मुख्यालय में संयुक्त सचिव के तौर पर काम कर रही थीं. विदेशी भाषा सीखने की ट्रेनिंग में गीतिका ने चीनी भाषा मंदारिन सीखी थी. साल 2007 से 2009 के बीच गीतिका श्रीवास्तव बीजिंग स्थिति भारतीय दूतावास में जूनियर राजनयिक के तौर पर काम कर चुकी हैं. इसके अलावा वह कोलकाता स्थित क्षेत्रीय पासपोर्ट ऑफिस में सेवा दे चुकी हैं. IFS अधिकारी गीतिका श्रीवास्तव विदेश मंत्रालय में इंडियन ओसियन रीजनल डिविजनल में निदेशक के पद पर भी रही हैं.
पहली बार महिला को प्रभार
विदित हो कि साल 1947 के बाद पाकिस्तान में भारतीय उच्चायोग की कमान पुरुषों के पास ही रही है. पाकिस्तान में भारतीय मिशन के 22 प्रमुख हुए और सभी पुरुष ही थे. पाकिस्तान में भारत के आख़िरी उच्चायुक्त अजय बिसारिया थे लेकिन 2019 में भारत ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को निष्प्रभावी किया था, तो उन्हें पाकिस्तान ने वापस जाने के लिए कहा था. पाकिस्तान में पहले भी महिला राजनयिकों की नियुक्ति हुई है. लेकिन उन्हें कमान नहीं सौंपी गई थी. उम्मीद की जा रही है कि गीतिका इस्लामाबाद में जल्दी ही ज़िम्मेदारी संभाल लेंगी.
पाकिस्तान ने भी नई दिल्ली में अपना नया सीडीए नियुक्त किया है. साद अहमद वाराइच न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र के मिशन में पाकिस्तान के डिप्लोमैट के तौर पर काम कर चुके हैं, उन्हें ही दिल्ली स्थित पाकिस्तानी उच्चायोग की ज़िम्मेदारी सौंपी गई है. साद अहमद ने सलमान शरीफ़ की जगह ली है. शरीफ पिछले महीने ही इस्लामाबाद लौट गए थे.
माता-पिता ने जताई खुशी

इज़रायल ने दावा किया है कि ईरान की नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव अली लारीजानी का भी खात्मा कर दिया है. अली लारीजानी को ईरान का De Facto Leader भी कहा जाता था, जो असल में अयातुल्ला खामेनेई की मौत के बाद पूरे देश की सत्ता संभाल रहे थे. शुक्रवार को उन्हें आखिरी बार तेहरान के उस जुलूस में देखा गया था, जो फिलिस्तीन की आज़ादी के लिए निकाला जा रहा था. उस जुलूस में अली लारीजानी ने तेहरान की सड़कों पर उतरकर अमेरिका और इज़रायल को खुली चेतावनी दी थी. उन्होंने कहा था कि ईरान के नेता छिपकर डरने वालों में से नहीं है और उसी दिन उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प के लिए भी ये कहा था कि इस युद्ध में वो खुद को बचाकर रखें. उस वक्त ऐसा माना गया कि अली लारीजानी खुल्लम-खुल्ला राष्ट्रपति ट्रंप को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं और दावा है कि इसी के बाद इज़रायल'और अमेरिका दोनों ने मिलकर उनका डेथ वॉरंट लिख दिया.

महायुद्धघ का आज 18वा दिन है. जहां मिसाइल-बम-रॉकेट के बीच इस वक्त सस्पेंस, थ्रिलर और सवालों की पहेली भी उलझती जा रही है. ईरान से जंग शुरू करने की अमेरिका में विरोध शुरू हो गया है अमेरिका की काउंटर टेरिरज्म सेंटर के निदेशक ने ईरान से युद्ध के विरोध में इस्तीफा दे दिया है. जो कैंट नाम के अफसर ने ट्रंप पर इजरायल के दबाव में युद्ध शुरू करने का आरोप लगाया. दावा किया कि ईरान से अमेरिका को कोई खतरा नहीं है. इस अफसर ने अमेरिका में यहूदी लॉबी को भी आड़े हाथों लिया.

पश्चिम बंगाल में 15 मार्च को चुनाव की तारीखों का ऐलान हुआ. तभी से कोलकाता से दिल्ली तक सियासी पारा चढ़ा हुआ है. एक समय था जब बीजेपी, टीएमसी की लिस्ट आने का इंतजार करती थी. उस हिसाब से अपनी रणनीति बनाती थी. लेकिन इस बार बीजेपी की आक्रामक रणनीति देखने को मिल रही है. बीजेपी ने टीएमसी की लिस्ट से एक दिन पहले ही ऐलान कर दिया कि, इस बार भी शुभेंदु अधिकारी ममता बनर्जी को घेरने के लिए तैयार हैं. कल बीजेपी ने ऐलान किया कि, शुभेंदु नंदीग्राम और भवानीपुर दोनों सीटों से लड़ेंगे तो आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा.

ईरान-अमेरिका जंग का आज 18वां दिन है. LPG लेकर वाडिनार बंदरगाह पहुंचा 'नंदा देवी' जहाज, लाया 46 हजार 500 मीट्रिक टन LPG. बातचीत के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से रास्ता दिया गया था. बता दें कि कल शिवालिक शिप 46 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर मुंद्रा पोर्ट पहुंचा था. जानकारी के मुताबिक 80 हजार मीट्रिक टन कच्चा तेल ले जा रहा 'जग लाडकी' जहाज भी भारत पहुंचने वाला है.

इजरायल में ईरान हमले के बड़े-बड़े दावे करता आ रहा है. लगातार दो दिन ईरान उन मिसाइल से हमले का दावा कर रहा है, जिनसे अब तक नहीं किया था. लेकिन क्या ईरान जिन मिसाइल से हमले का दावा करके बड़ी तबाही की तस्वीर पूरी दुनिया को बताकर अपनी ताकत दिखाना चाहता है, वो हकीकत नहीं है. देखें तेल अवीव से श्वेता सिंह की ये ग्राउंड रिपोर्ट.








