
GST ज्वाइंट कमिश्नर के साथ एक करोड़ की ठगी, शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट के नाम पर बनाया शिकार
AajTak
फलोदी में तैनात GST ज्वाइंट कमिश्नर रविंद्रपाल सिंह मंडा के साथ शेयर बाजार में निवेश के नाम पर एक करोड़ रुपये से ज्यादा की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है. आरोपियों के कहने पर पीड़ित ने 14 दिसंबर से 20 जनवरी तक एक करोड़ 7 लाख 55 हजार रुपये अलग-अलग बैंक में जमा करवाए.
राजस्थान के फलोदी में तैनात ज्वाइंट कमिश्नर (GST) रविंद्रपाल सिंह मंडा के साथ शेयर बाजार में निवेश के नाम पर एक करोड़ रुपये से ज्यादा की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है. ज्वाइंट कमिश्नर रविंद्रपाल सिंह ने एक शेयर मार्केट में निवेश करने के लिए टिप देने वाली कंपनी में निवेश किया था. लेकिन एक महीने में ही जब कुछ कमाई हुई तो उन्हें लगा कि धोखाधड़ी हो रही है. जिसके बाद उन्होंने रातानाडा थाने में FIR दर्ज कराई.
पीड़ित ने अपनी शिकायत में बताया कि उसके पास 5 दिसंबर को WhatsApp पर मैसेज आया. जिस पर लिखा था कि वो शेयर मार्केट में निवेश के लिए गाइड करते हैं. हमारी टीम के अर्जुन शर्मा व समीर मल्होत्रा आपी सहायता करेंगे. इसके बाद उन्होंने कुर्तो फंड नाम की कंपनी में इंस्टीट्यूशनल अकाउंट खोला. जो पूरी तरह से आनलाइन ट्रेडिंग प्लेटफार्म हैं, इस पर शेयर की ट्रेडिंग होती है.
GST में गड़बड़ी पर एक्शन, 1 लाख करोड़ का मामला... इन कंपनियों को कारण बताओ नोटिस
GST ज्वाइंट कमिश्नर से ठगे एक करोड़ रुपये से ज्यादा
अकाउंट खोलने के बाद अर्जुन और समीर के नंबर से रविंद्र पाल को मैसेज मिलने लगे. आरोपियों के कहने पर उन्होंने 14 दिसंबर से 20 जनवरी तक एक करोड़ 7 लाख 55 हजार रुपये अलग-अलग बैंक अकाउंट में जमा करवाए. लेकिन उन्हें किसी तरह का कोई फायदा नहीं हुआ.
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की

ईरान-इजरायल युद्ध का आज 23वा दिन है. और तीन हफ्ते बाद ईरान ने अपनी पूरी रणनीति बदल दी है. अब वो सिर्फ सैन्य ठिकानों को तबाह नहीं कर रहा बल्कि दुनिया की अर्थव्यवस्था को खतरे में डाल रहा है. ताकि सभी पर दबाव बनाया जा सके. इजरायल ईरान के तेल ठिकानों पर हमले कर रहा है तो ईरान सऊदी अरब, कतर और कुवैत में तेल-गैस के ठिकानों को निशाना बना रहा है.

असम के बिजनी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उम्मीदवार नहीं उतारने के फैसले के विरोध में पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ की. गुस्साए कार्यकर्ताओं ने दफ्तर का सामान क्षतिग्रस्त किया और गायक जुबीन गर्ग की तस्वीर पर भी हमला किया. घटना के बाद आलोचना तेज हो गई है. मामले में कार्यकर्ताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई, जबकि पार्टी नेतृत्व की प्रतिक्रिया अभी नहीं आई है.

भारतीय राजनीति में आज की तारीख ऐतिहासिक है. वो तारीख जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी ने एक रिकॉर्ड बनाया है, ये रिकॉर्ड है सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख बने रहने का. पीएम मोदी ने जब से सत्ता संभाली है तब से लगातार वो सरकार प्रमुख रहे हैं, चार बार वो गुजरात के मुख्यमंत्री रहे उसके बाद तीन बार से लगातार प्रधानमंत्री हैं. कुल मिलाकर 8931 दिन से पीएम मोदी सरकार प्रमुख हैं और आगे ये रिकॉर्ड बढ़ता ही जाएगा.

भारतीय राजनीति में आज की तारीख ऐतिहासिक है. वो तारीख जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी ने एक रिकॉर्ड बनाया है, ये रिकॉर्ड है सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख बने रहने का. पीएम मोदी ने जब से सत्ता संभाली है तब से लगातार वो सरकार प्रमुख रहे हैं, चार बार वो गुजरात के मुख्यमंत्री रहे उसके बाद तीन बार से लगातार प्रधानमंत्री हैं. कुल मिलाकर 8931 दिन से पीएम मोदी सरकार प्रमुख हैं और आगे ये रिकॉर्ड बढ़ता ही जाएगा.

मुंबई इंडियंस की कप्तानी को लेकर नई बहस छिड़ गई है. श्रीकांत ने सलाह दी है कि हार्दिक पंड्या कप्तानी छोड़कर सूर्यकुमार यादव को मौका दें. वर्ल्ड कप जीत के बाद सूर्या की दावेदारी मजबूत मानी जा रही है. उन्होंने इसको लेकर कई तर्क भी दिए हैं. बता दें कि हार्दिक को गुजरात से लाकर मुंबई की कप्तानी दी गई थी.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.







