
Gen-Z को आखिरकार नेपाल सरकार ने मनाया, इस बार 24 घंटे से कम समय में ऐसे खत्म किया हिंसक प्रदर्शन
AajTak
यह प्रोटेस्ट शुरुआत में भ्रष्टाचार, नेपोटिज्म और सरकारी अक्षमता के खिलाफ युवाओं की नाराजगी से उपजा था, जिसने देश की राजनीति को पूरी तरह हिला दिया था.
पड़ोसी मुल्क नेपाल में Gen-Z प्रोटेस्ट काफी समय से राजनीतिक अस्थिरता का कारण बना हुआ था. प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली की कुर्सी इस प्रोटेस्ट की भेंट चढ़ गई थी. लेकिन 19 सिंतबर को एकाएक दोबारा शुरू हुआ यह प्रोटेस्ट 24 घंटे से भी कम समय में आखिरकार खत्म हो गया.
नेपाल में 19 नवंबर को शुरू हुआ Gen-Z प्रोटेस्ट 20 नवंबर की शाम 4:30 बजे खत्म हो गया. युवाओं के इस समूह और जिला प्रशासन के बीच बनी सहमति के बाद सिमरा से कर्फ्यू भी हटा लिया गया. अब स्थिति सामान्य है. कोई झड़प या तनाव की स्थिति नहीं है. लेकिन सवाल बना हुआ है कि इस बार का यह प्रोटेस्ट 24 घंटे से भी कम समय में कैसे खत्म हो गया?
19 नवंबर को नेपाल के बारा जिले में Gen-Z युवाओं का प्रोटेस्ट तेजी से भड़का, लेकिन शाम होते-होते पूरी तरह थम गया. यह घटना सितंबर 2025 के बड़े आंदोलन के बाद की पहली बड़ी हिंसा थी.
दरअसल 20 नवंबर की सुबह जिले में शांति थी लेकिन सुबह 11 बजे तक सिमरा चौक पर प्रदर्शनकारियों की भीड़ जमा हो गई. इस दौरान Gen-Z युवाओं ने पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया. उन्होंने 19 नवंबर की झड़पों के लिए जिम्मेदार यूएमएल नेताओं की गिरफ्तारी की मांग की. प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतर आए, पत्थरबाजी शुरू हो गई और पुलिस ने आंसू गैस, रबड़ बुलेट्स और हवाई फायरिंग का इस्तेमाल किया. इस दौरान कम से कम 10 लोग घायल हुए. स्थिति इतनी बिगड़ गई कि दोपहर एक बजे से रात 8 बजे तक कर्फ्यू लगा दिया गया.
सहायक मुख्य जिला अधिकारी छबिरामण सुबेदी ने इसे स्थिति नियंत्रण के लिए जरूरी बताया, जबकि बारा जिला मजिस्ट्रेट धर्मेंद्र कुमार मिश्रा ने सार्वजनिक सुरक्षा का हवाला दिया. दोपहर में प्रोटेस्ट चरम पर था. प्रदर्शनकारी कर्फ्यू तोड़कर सड़कों पर बने रहे और झड़पें सिमरा चौक से फैल गईं. लेकिन शाम ढलते-ढलते चीजें शांत होने लगीं. मुख्य वजहें थी कर्फ्यू का सख्ती से पालन. इसके बाद कोई नई झड़प नहीं हुई और सुरक्षाबलों ने प्रमुख चौराहों पर भारी तैनाती की. नेपाल की अंतरिम प्रधानमंत्री सुशीला कार्की ने 20 नवंबर की शाम को युवाओं से शांति बनाए रखने की अपील की.
Gen-Z युवाओं से पीछे हटने और शांति बनाए रखने को कहा. इसके साथ ही गृह प्रशासन को संयम बरतने का निर्देश दिया. लेकिन सबसे अहम था कि पुलिस ने 19 नवंबर की घटनाओं में दो वॉर्ड चेयरमैन को गिरफ्तार कर लिया और छह यूएमएल कैडरों के खिलाफ शिकायत दर्ज की, जिससे प्रदर्शनकारियों को कुछ हद तक संतुष्टि मिली.इसका नतीजा ये हुआ कि रात आठ बजे कर्फ्यू खत्म होने के बाद सड़कें खाली हो गईं.

ईरान और अमेरिका-इजरायल की जंग का आज 19वां दिन है. लेकिन ये जंग अब थमने का नाम नहीं ले रही है. दोनों तरफ से ताबड़तोड़ हमले जारी है. इस बीच ईरान ने दुबई पर फिर हमला किया है. इस हमले का वीडियो भी सामने आया है. हमले के बाद दुबई के कई इलाकों में धमाकों की आवाज सुनाई दी. दुबई के एयर डिफेंस सिस्टम ने कई मिसाइलों को इंटरसेप्ट कर तबाह किया.

ईरान और अमेरिका की जंग का आज 19वीं दिन है. इस बीच इजरायल के हमले में ईरान के सिक्योरिटी चीफ लीडर अली लारिजानी की मौत के बाद अब ईरान ने इजरायल और अमेरिकी बेसों पर हमले तेज कर दिए हैं. ईरान ने मिसाइल हमलों का वीडियो भी जारी किया है. IRGC ने कहा कि हमले में मल्टी-वॉरहेड बैलिस्टिक मिसाइलों समेत कई और घातक मिसाइलें शामिल हैं.

अमेरिका ने होर्मुज के समुद्री रास्ते को खुलवाने के लिए ईरान के मिसाइल ठिकानों पर 5,000 पाउंड के बंकर बस्टर बमों से हमला किया है. अमेरिकी राष्पति ट्रंप इस बात से नाराज हैं कि उनके साथी देश (नाटो) इस लड़ाई में साथ नहीं दे रहे हैं. इस हमले का मकसद तेल की सप्लाई को बहाल करना और ईरानी मिसाइलों के खतरे को खत्म करना है.

ईरान के साथ बढ़ते संघर्ष के बीच अमेरिका और उसके नाटो सहयोगियों के बीच मतभेद खुलकर सामने आ रहे हैं. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जहां आक्रामक रुख अपनाया है, वहीं कई सहयोगी देश सैन्य हस्तक्षेप से दूरी बनाकर कूटनीतिक समाधान पर जोर दे रहे हैं. ब्रिटेन के ईरान के खिलाफ युद्ध में शामिल होने से इनकार कर दिया है, जिसे लेकर ट्रंप भड़क गए हैं.

इज़रायल ने दावा किया है कि ईरान की नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव अली लारीजानी का भी खात्मा कर दिया है. अली लारीजानी को ईरान का De Facto Leader भी कहा जाता था, जो असल में अयातुल्ला खामेनेई की मौत के बाद पूरे देश की सत्ता संभाल रहे थे. शुक्रवार को उन्हें आखिरी बार तेहरान के उस जुलूस में देखा गया था, जो फिलिस्तीन की आज़ादी के लिए निकाला जा रहा था. उस जुलूस में अली लारीजानी ने तेहरान की सड़कों पर उतरकर अमेरिका और इज़रायल को खुली चेतावनी दी थी. उन्होंने कहा था कि ईरान के नेता छिपकर डरने वालों में से नहीं है और उसी दिन उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प के लिए भी ये कहा था कि इस युद्ध में वो खुद को बचाकर रखें. उस वक्त ऐसा माना गया कि अली लारीजानी खुल्लम-खुल्ला राष्ट्रपति ट्रंप को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं और दावा है कि इसी के बाद इज़रायल'और अमेरिका दोनों ने मिलकर उनका डेथ वॉरंट लिख दिया.

महायुद्धघ का आज 18वा दिन है. जहां मिसाइल-बम-रॉकेट के बीच इस वक्त सस्पेंस, थ्रिलर और सवालों की पहेली भी उलझती जा रही है. ईरान से जंग शुरू करने की अमेरिका में विरोध शुरू हो गया है अमेरिका की काउंटर टेरिरज्म सेंटर के निदेशक ने ईरान से युद्ध के विरोध में इस्तीफा दे दिया है. जो कैंट नाम के अफसर ने ट्रंप पर इजरायल के दबाव में युद्ध शुरू करने का आरोप लगाया. दावा किया कि ईरान से अमेरिका को कोई खतरा नहीं है. इस अफसर ने अमेरिका में यहूदी लॉबी को भी आड़े हाथों लिया.







