
G7 से पहले इटली की संसद में क्यों चले लात-घूसे, जमकर हुई मारपीट, देखें VIDEO
AajTak
इटली के कुछ क्षेत्रों को स्वायत्तता देने से जुड़े एक बिल को लेकर संसद के भीतर विवाद शुरू हुआ. इस बिल का समर्थन करने वाले और विरोधी सांसदों के बीच शुरू हुआ विवाद मारपीट तक पहुंच गया.
इटली में G7 शिखर सम्मेलन से पहले देश की संसद से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है. इटली की संसद में सांसदों के बीच एक बिल को लेकर जमकर लात-घूसे चले. संसद के भीतर मारपीट का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इटली के कुछ क्षेत्रों को स्वायत्तता देने से जुड़े एक बिल को लेकर संसद के भीतर विवाद शुरू हुआ था. इस बिल का समर्थन करने वाले और विरोधी सांसदों के बीच शुरू हुआ विवाद बाद में मारपीट तक जा पहुंचा.
वीडियो में देखा जा सकता है कि विपक्षी पार्टी के सांसद लियोनार्डो डोनो सरकार में मंत्री रॉबर्टो कैलडेरोली को इटली का झंडा देने की कोशिश कर रहे हैं. लेकिन डोनो ने झंडा लेने से इनकार कर दिया और पीछे हट गए. इस बीच अन्य सासंदों की भीड़ उमड़ पड़ी और देखते ही देखते दोनों पक्षों में लात और घूसे चलने लगे.
इस घटना की वीडियो वायरल होने के बाद विदेश मंत्री एंटोनियो तेजानी ने खेद जताते हुए कहा कि उनके पास शब्द नहीं हैं. हमें एक और उदाहरण पेश करना है, ना कि राजनीतिक समस्याएं सुलझाने के लिए लात-घूसे चलाने हैं.
बता दें कि इटली के अपुलिया में 50वें G7 शिखर सम्मेलन का आयोजन हो रहा है. इस समिट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित देश और दुनिया की बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के प्रमुख जुटे हैं. इनमें अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से लेकर, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों, कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो, जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा और ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक शामिल हैं.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.

पिछले 25 दिनों से पूरी दुनिया इस सवाल का जवाब ढूंढ रही है कि सऊदी अरब, यूएई, कतर, कुवैत, बहरीन और ओमान जैसे देश इस युद्ध में ईरान के खिलाफ शामिल होंगे या नहीं होंगे. लेकिन अब ऐसा लगता है कि इस सवाल का जवाब बहुत जल्द पूरी दुनिया को मिलने वाला है और खाड़ी के ये मुस्लिम देश ईरान के खिलाफ Full Scale War शुरू कर सकते हैं. देखें.

इज़रायल ने एक अली लारिजानी को मारा तो ईरान दूसरा 'लारिजानी' लेकर आ गया. इस बार ईरान ने जिस नेता को नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल का सचिव बनाया है, वो पिछले सभी नेताओं में सबसे ज्यादा कट्टर माना जा रहा है. इनका नाम है मोहम्मद बाघेर जोलघदर, जिन्हें ईरान की सिक्योरिटी डीप स्टेट का आदमी माना जाता है. देखें वीडियो.

युद्ध का आज 25वां दिन है. कल अमेरिकी राष्ट्रपति की तरफ से ये संकेत मिले थे कि वो सीजफायर के लिए तैयार हैं. लेकिन ईरान ने इनकार कर दिया है. बल्कि अब तो ईरान के हौसले और ज्यादा बुलंद हो गए हैं. ईरान ने बीती रात से लेकर आज दिन भर इजरायल पर नये हमलों की बाढ़ ला दी है. ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलें इजरायल में भारी तबाही मचा रही हैं. ईरान रुक नहीं रहा है. इजरायल को बड़ा नुकसान पहुंचा रहा है.









