
G20 Summit: 7 सितंबर को भारत आएंगे US राष्ट्रपति बाइडेन, PM मोदी से इन मुद्दों पर होगी बातचीत
AajTak
व्हाइट हाउस की ओर से कहा गया है कि राष्ट्रपति बाइडेन सात सितंबर को भारत के लिए रवाना होंगे. वह इस दौरान भारत में G20 सम्मेलन में शिरकत करेंगे. वह आठ सितंबर को प्रधानमंत्री मोदी से द्विपक्षीय वार्ता करेंगे. वह G20 के नेतृत्व के लिए मोदी की सराहना करेंगे. वह नौ और दस सितंबर को G20 सम्मेलन में हिस्सा लेंगे.
राजधानी दिल्ली में नौ और दस सितंबर को G20 सम्मेलन होने जा रहा है. इस सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन सात सितंबर को भारत आएंगे. उनकी आठ सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से द्विपक्षीय बैठक होगी.
व्हाइट हाउस की ओर से कहा गया है कि राष्ट्रपति बाइडेन सात सितंबर को भारत के लिए रवाना होंगे. वह इस दौरान भारत में G20 सम्मेलन में शिरकत करेंगे. वह आठ सितंबर को प्रधानमंत्री मोदी से द्विपक्षीय वार्ता करेंगे. वह G20 के नेतृत्व के लिए मोदी की सराहना करेंगे. वह नौ और दस सितंबर को G20 सम्मेलन में हिस्सा लेंगे, जहां वह जी20 के अन्य साझेदारों के साथ क्लीन उर्जा और जलवायु परिवर्तन जैसे कई वैश्विक मुद्दों पर चर्चा केरंगे.
व्हाइट हाउस की ओर से कहा गया कि इस दौरान यूक्रेन में रूस के राष्ट्रपति पुतिन के युद्ध के आर्थिक और सामाजिक प्रभावों को कम करने की कोशिश की जाएगी और वर्ल्ड बैंक सहित बहुपक्षीय विकास बैंकों की क्षमता बढ़ाने पर चर्चा होगी ताकि बेहतर तरीके से गरीबी से लड़ा जा सके.
भारत से सीधे वियतनाम रवाना होंगे बाइडेन
इसके बाद बाइडेन 10 सितंबर को वियतनाम के लिए रवाना होंगे. वह वियतनाम के हनोई में वहां के महासचिव नगुयेन फू त्रोंग और अन्य प्रमुख नेताओं से चर्चा करेंगे. इस दौरान अमेरिका और वियतनाम के बीच सहयोग बढ़ाने पर चर्चाह ोगी.
G20 में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के शामिल होने की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं

पश्चिम बंगाल में 15 मार्च को चुनाव की तारीखों का ऐलान हुआ. तभी से कोलकाता से दिल्ली तक सियासी पारा चढ़ा हुआ है. एक समय था जब बीजेपी, टीएमसी की लिस्ट आने का इंतजार करती थी. उस हिसाब से अपनी रणनीति बनाती थी. लेकिन इस बार बीजेपी की आक्रामक रणनीति देखने को मिल रही है. बीजेपी ने टीएमसी की लिस्ट से एक दिन पहले ही ऐलान कर दिया कि, इस बार भी शुभेंदु अधिकारी ममता बनर्जी को घेरने के लिए तैयार हैं. कल बीजेपी ने ऐलान किया कि, शुभेंदु नंदीग्राम और भवानीपुर दोनों सीटों से लड़ेंगे तो आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा.

ईरान-अमेरिका जंग का आज 18वां दिन है. LPG लेकर वाडिनार बंदरगाह पहुंचा 'नंदा देवी' जहाज, लाया 46 हजार 500 मीट्रिक टन LPG. बातचीत के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से रास्ता दिया गया था. बता दें कि कल शिवालिक शिप 46 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर मुंद्रा पोर्ट पहुंचा था. जानकारी के मुताबिक 80 हजार मीट्रिक टन कच्चा तेल ले जा रहा 'जग लाडकी' जहाज भी भारत पहुंचने वाला है.

इजरायल में ईरान हमले के बड़े-बड़े दावे करता आ रहा है. लगातार दो दिन ईरान उन मिसाइल से हमले का दावा कर रहा है, जिनसे अब तक नहीं किया था. लेकिन क्या ईरान जिन मिसाइल से हमले का दावा करके बड़ी तबाही की तस्वीर पूरी दुनिया को बताकर अपनी ताकत दिखाना चाहता है, वो हकीकत नहीं है. देखें तेल अवीव से श्वेता सिंह की ये ग्राउंड रिपोर्ट.

ईरान के सैन्य ठिकानों पर इजरायल के ताबड़तोड़ हमले जारी है. ताजा मामले में IDF ने IRGC के नौसेना के हेडक्वार्टर पर एयर स्ट्राइक की है. हमले के बाद नौसेना का मुख्यालय पूरी तरह से तबाह हो गया. IDF ने हमले का वीडियो भी जारी किया है. यह मुख्यालय ईरानी शासन के एक विशाल सैन्य परिसर के भीतर स्थित था और इसका उपयोग वर्षों से वरिष्ठ नौसेना कमांडरों द्वारा इजरायल राज्य और मध्य पूर्व के अन्य देशों के खिलाफ परिचालन गतिविधियों का प्रबंधन करने और समुद्री आतंकवादी अभियानों को आगे बढ़ाने के लिए किया जाता रहा था.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान के काबुल पर एयर स्ट्राइक की. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. इस बर्बर कांड के बाद काबुल में आंसू और मातम पसरा हुआ है कलेजे को चीर देने वाली तस्वीर देखिए.








