
Film Wrap: रणवीर इलाहाबादिया की मां की क्लीनिक में घुसे लोग, बॉक्स ऑफिस पर 'छावा' की दमदार कमाई
AajTak
विवादों में फंसे रणवीर इलाहाबादिया ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर बताया है कि उन्हें जान से मारने की धमकी मिल रही है. उनके परिवार को भी परेशान किया जा रहा है. वहीं बॉक्स ऑफिस पर विक्की कौशल की फिल्म 'छावा' छाई हुई है. फिल्म रैप में पढ़ें शनिवार के दिन की बड़ी खबरें.
विवादों में फंसे रणवीर इलाहाबादिया ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर बताया है कि उन्हें जान से मारने की धमकी मिल रही है. उनके परिवार को भी परेशान किया जा रहा है. वहीं बॉक्स ऑफिस पर विक्की कौशल की फिल्म 'छावा' छाई हुई है. फिल्म रैप में पढ़ें शनिवार के दिन की बड़ी खबरें.
'डरा हुआ हूं, भाग नहीं रहा...' विवाद के बीच रणवीर इलाहाबादिया ने शेयर की पोस्ट, मिल रही जान से मारने की धमकी
14 फरवरी, शुक्रवार को मुंबई पुलिस के अधिकारियों ने बताया था कि अभी तक रणवीर इलाहबादिया ने अपनी स्टेटमेंट रिकॉर्ड नहीं करवाई है. उनसे कॉन्टैक्ट भी नहीं हो पा रहा है. ऐसे में अब यूट्यूबर ने खुद सामने आकर कहा है कि वो भाग नहीं रहे. रणवीर ने एक पोस्ट में बताया कि उन्हें जान से मारने की धमकी मिल रही है और वो डरे हुए हैं.
एक्टर ने की दूसरी शादी, पर परिवार को नहीं किया इनवाइट, भाई ने कसा तंज- मेरे डॉगी की भी...
राज बब्बर और दिवंगत एक्ट्रेस स्मिता पाटिल के बेटे प्रतीक बब्बर ने अपनी लेडी लव प्रिया बनर्जी से शादी कर ली है. प्रतीक की ये दूसरी शादी है. पहली पत्नी से सालों पहले उनका तलाक हो गया था. मगर दूसरी शादी में प्रतीक ने अपने घरवालों को इनवाइट नहीं किया. ऐसे में प्रतीक के सौतेले भाई और एक्टर आर्य बब्बर ने उनपर निशाना साधा है.
सफेद बुर्के-हिजाब में दुल्हन बनी एक्ट्रेस, सऊदी अरब के मक्का में किया निकाह, बोली- कुबूल है

फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने अपनी रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर तूफान उठाया हुआ है. इसकी आंधी के बीच अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन अपनी पिक्चर 'भूत बंगला' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं. ऐसे में एक इंटरव्यू में डायरेक्टर ने बड़ा रिस्क लेने पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी फिल्म पर भरोसा है.

सोशल मीडिया पर एक इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट वायरल हुई है. इसपर किंग शाहरुख खान का नाम लिखा हुआ है. इंटरनेट पर छाए पोस्ट के स्क्रीनशॉट में दावा किया गया कि सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर आदित्य धर की फिल्म की तारीफ की है. साथ ही उन्होंने कहा है कि वो आदित्य की पिक्चर में काम करने को बेताब हैं.











