
Expressway पर सरपट दौड़ती कारें और टायर में ब्लास्ट! मौत की वजह बन रही हैं ये गलतियां, जानें कैसे बचें
AajTak
Tyre Burst on Expressway: बीते दिनों ग्रेटर नोएडा से देवरिया जा रही बारात के दूल्हे की कार यमुना एक्सप्रेस-वे पर टायर फटने से सड़क हादसे की शिकार हो गई. इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई और 3 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गएं. एक्सप्रेस-वे पर वाहनों के टायर फटने की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिनमें लोगों ने अपनी जान गवाई है.
देश में सड़कों का जाल तेजी से फैल रहा है, साथ ही एक्सप्रेस-वे (Expressway) की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है. जिंदगी को रफ्तार देने वाले ये एक्सप्रेस-वे छोटी सी लापरवाही के चलते मौत का हाई-वे बनते जा रहे हैं. बीते दिनों ग्रेटर नोएडा से देवरिया जा रही बारात के दूल्हे की कार यमुना एक्सप्रेस-वे पर टायर फटने से सड़क हादसे की शिकार हो गई. इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई और 3 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गएं. घायलों का इलाज कराया जा रहा है, लेकिन इस हादसे में एक बात ने फिर से सबका ध्यान अपनी तरफ खींचा है और वो है.. एक्सप्रेस-वे पर सरटपट दौड़ती कारों का टायर फटना.
क्या है पूरा मामला:
सबसे पहले पूरी घटना को जान लेते हैं. ग्रेटर नोएडा के रहने वाले संतोष पटेल की बारात 20 अप्रैल शनिवार की रात में नोएडा से चली. 21 अप्रैल को बारात देवरिया पहुंचनी थी. मगर 21 अप्रैल को सुबह यमुना एक्सप्रेस वे पर कुबेरपुर के पास दूल्हे संतोष की अर्टिगा कार का अगला टायर फट गया. हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए. इसमें सवार दूल्हे के भाई गौतम पटेल समेत 5 लोगों की मौत हो गई. हादसे से कुछ देर पहले दूल्हा संतोष शेरवानी लेने के लिए गाड़ी से उतर गया था.
क्या थी वहज:
बताया जा रहा है कि, एक्सप्रेस-वे पर कार अपनी रफ्तार से दौड़ रही थी. इस दौरान अचानक कार के आगे का पहिया तेज आवाज के साथ फट गया और कार अनियंत्रित हो गई. कार की स्पीड इतनी तेज थी कि, कार कई बार पलटते हुए डिवाइडर से जा टकराई और कुछ ही पल में कार के परखच्चे उड़ गए. ये सबकुछ इतना तेजी से हुआ कि, कार चालक को वाहन संभालने तक का मौका नहीं मिला. इस पूरे हादसे में कार के टायर फटने को असल वजह माना जा रहा है. ऐसे में यह समझना बहुत जरूरी है कि, आखिर एक्सप्रेस-वे पर वाहनों के टायर फटने के पीछे क्या कारण हैं और आप इससे कैसे बच सकते हैं.
क्यों फटता है टायर?

आज दस तक में ईरान के उस सीक्रेट हथियार को डिकोड करेंगे, जिससे IRGC ने दुनिया के सबसे एडवांस और ताकतवर लड़ाकू विमान F-35 को गिराया है।आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान का वो कौन सा हथियार है, जिसने एफ-35 जैसे फाइटर का शिकार किया है।क्या ये वही सीक्रेट हथियार है, जिसकी इस्तेमाल की धमकी चंद दिन पहले ईरान ने दी थी, क्या है ईरान के सीक्रेट हथियार का सच? देखें दस्तक.

ईरान वॉर ने पूरी दुनिया को प्रभावित किया है. दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाला देश भारत भी इस असर से अछूता नहीं है. भारत में इस जंग का कई मोर्चों पर असर पड़ा है. भारत में लोगों की सुबह सुबह की जरूरत चाय 5 रुपये तक महंगी हो गई है. इसकी वजह सिलेंडर की किल्लत है. इसके अलावा खाद, प्लास्टिक इंडस्ट्री पर भी सीधा असर पड़ा है.

दिल्ली के पालम अग्निकांड पर आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और आरोप लगाया कि सिस्टम ने जानबूझकर लोगों को नहीं बचाया और मरने के लिए छोड़ दिया. उन्होंने कहा कि हम बीजेपी की गीदड़भभकियों से डरने वाले नहीं हैं. इस दौरान सौरभ भारद्वाज ने अर्थी और कफन भी मंगवाया. देखें वीडियो.

वाराणसी में गंगा नदी में नाव पर इफ्तार करने के मामले में 14 मुस्लिम युवकों की गिरफ्तारी पर सियासी विवाद बढ़ गया है. एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पुलिस कार्रवाई को भेदभावपूर्ण बताते हुए सवाल उठाए हैं. वायरल वीडियो के आधार पर केस दर्ज हुआ था. पुलिस ने धार्मिक भावनाएं आहत करने सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग का असर अब देश में गहराने लगा है. गैस संकट देश में बढ़ने की आशंका है. देश में गैस की किल्लत देखी जा रही है. युद्ध की वजह से महंगाई बढ़ने की आशंका बढ़ गई है. मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच भारत में प्रीमियम पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी की गई है. प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2 से 2.30 रुपये का इजाफा किया गया है. नॉर्मल पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

धुरंधर पार्ट 2 की.. जो सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और लगातार नये रिकॉर्ड बना रही है.. लेकिन इसके साथ ही इस फिल्म में एक नया विवाद शुरू हो गया है.. धुरंधर पार्ट 1 में पाकिस्तान की साजिशों का पर्दाफाश हुआ था.. धुरंधर 2 में कुछ ऐसा है कि देश के विपक्ष को ये फिल्म पसंद नहीं आ रही है.. आरोप लग रहा है कि सरकार का एजेंडा सेट करने के लिए ये फिल्म बनी है.. हकीकत क्या है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.






