
Ecuador में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, 6.7 रही तीव्रता, 12 की मौत
AajTak
दक्षिण अमेरिकी देश इक्वाडोर (Ecuador) में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.7 दर्ज की गई है. एजेंसी के मुताबिक गुयास में आया भूकंप इतना भीषण था कि उसे पूरे शहर में महसूस किया गया. कई घरों और इमारतों को इससे गंभीर नुकसान पहुंचा और 12 लोगों की मौत हो गई.
दक्षिण अमेरिकी देश इक्वाडोर (Ecuador) में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.7 दर्ज की गई है. एजेंसी के मुताबिक गुयास में आया भूकंप इतना भीषण था कि उसे पूरे शहर में महसूस किया गया. कई घरों और इमारतों को इससे गंभीर नुकसान पहुंचा और 12 लोगों की मौत हो गई.
एबीसी न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग घरों से निकलकर सड़कों पर आ गए थे. भूकंप का केंद्र गुयास से करीब 80 किलोमीटर दक्षिण में बताया जा रहा है. इस बीच इक्वाडोर के राष्ट्रपति गुइलेर्मो लासो ने सोशल मीडिया पर संदेश जारी कर लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है.
इक्वाडोर की रिस्क मैनेजमेंट सेक्रेटेरिएट ने बताया कि क्वेंका में कार के अंदर बैठे एक शख्स की मौत हो गई. भूकंप के समय वह कार के अंदर मौजूद था, अचानक एक घर का मलबा उस पर गिर गया और उसकी मौत हो गई. इसके अलावा तटीय राज्य एल ओरो में तीन अन्य लोगों की मौत हुई है. अलग-अलग इलाकों से मरने वालों का आंकड़ा सामने आ रहा है, इसलिए 12 मौतों का आंकड़ा और बढ़ सकता है.
भूकंप से दहली थी तुर्की की धरती
इससे पहले तुर्की में भूकंप के कारण महाविनाश देखा गया था. इसमें 50 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी. 6 फरवरी की सुबह वहां भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए थे. भूकंप का पहला झटका सुबह 4.17 बजे आया था. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 7.8 मैग्नीट्यूड थी. भूकंप का केंद्र दक्षिणी तुर्की का गाजियांटेप था.
11 प्रांतों में भूकंप ने मचाई थी तबाही

इजरायल में ईरान हमले के बड़े-बड़े दावे करता आ रहा है. लगातार दो दिन ईरान उन मिसाइल से हमले का दावा कर रहा है, जिनसे अब तक नहीं किया था. लेकिन क्या ईरान जिन मिसाइल से हमले का दावा करके बड़ी तबाही की तस्वीर पूरी दुनिया को बताकर अपनी ताकत दिखाना चाहता है, वो हकीकत नहीं है. देखें तेल अवीव से श्वेता सिंह की ये ग्राउंड रिपोर्ट.

ईरान के सैन्य ठिकानों पर इजरायल के ताबड़तोड़ हमले जारी है. ताजा मामले में IDF ने IRGC के नौसेना के हेडक्वार्टर पर एयर स्ट्राइक की है. हमले के बाद नौसेना का मुख्यालय पूरी तरह से तबाह हो गया. IDF ने हमले का वीडियो भी जारी किया है. यह मुख्यालय ईरानी शासन के एक विशाल सैन्य परिसर के भीतर स्थित था और इसका उपयोग वर्षों से वरिष्ठ नौसेना कमांडरों द्वारा इजरायल राज्य और मध्य पूर्व के अन्य देशों के खिलाफ परिचालन गतिविधियों का प्रबंधन करने और समुद्री आतंकवादी अभियानों को आगे बढ़ाने के लिए किया जाता रहा था.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान के काबुल पर एयर स्ट्राइक की. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. इस बर्बर कांड के बाद काबुल में आंसू और मातम पसरा हुआ है कलेजे को चीर देने वाली तस्वीर देखिए.

इराक की राजधानी बगदाद में ताजा हमला हुआ है. इराकी सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, आज सुबह बगदाद में तीन हमले हुए हैं. एक हमला अमेरिकी दूतावास पर किया गया है. अमेरिकी दूतावास को ड्रोन और रॉकेट से निशाना बनाया है. बगदाद के ग्रीन ज़ोन में स्थित अमेरिकी दूतावास को निशाना बनाया गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक रॉकेट और कई ड्रोन दूतावास पर दागे गए. लेकिन समय रहते अमेरिकी एयर डिफेंस सिस्टम C-RAM सक्रिय हो गया और कई ड्रोन को हवा में ही मार गिराया गया.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. इधर अफगानिस्तान के आरोपों पर पाकिस्तान ने इनकार किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के प्रवक्ता मोशर्रफ जैदी ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया और कहा कि काबुल में किसी अस्पताल को निशाना नहीं बनाया गया.








