
DNA ANALYSIS: सुपर हीरो की तरह अब हवा में उड़ेगा इंसान, ब्रिटेन ने तैयार किया खास Jet Suit
Zee News
इस सूट में लगे Thrust किसी इंसान को हवा में ले जाने में सक्षम हैं. इसे पहनकर कोई भी इंसान 12,000 फीट की ऊंचाई तक उड़ सकता है. और 10 मिनट तक वो हवा में कहीं भी ट्रैवेल कर सकता है. इस जेट सूट की मदद से हवा में 136 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ान भरी जा सकती है.
नई दिल्ली: कोरोना वायरस के खिलाफ चल रहे युद्ध में इंसान भले ही पिछड़ रहा हो, लेकिन इंसानों के बीच होने वाले पारंपरिक युद्ध को जीतने के लिए, उसके पास एक से एक हथियार हैं और एक से बढ़कर एक तकनीक है. ब्रिटिश रॉयल नेवी (British Royal Navy) ने एक ऐसी तकनीक का परीक्षण किया है, जिसकी मदद से इंसान उड़ सकता है. Marvel Comics के सुपर हीरो आयरन मैन को आपने देखा होगा. आयरन मैन के पास उड़ने वाला आर्मर सूट होता है. जिससे वो अपने दुश्मनों को मात देता है. इसी तर्ज पर ब्रिटेन की एक कंपनी ग्रैविटी इंडस्ट्रीज (Gravity Industries) ने एक जेट सूट बनाया है. पहली बार ब्रिटिश रॉयल नेवी ने इस जेट सूट की मदद से युद्धाभ्यास किया, जिसमें एक खास अभियान को पूरा किया. ब्रिटिश सेना के 42 कमांडोज ने एक स्पीड बोट और इस जेट सूट के जरिए नेवी शिप को कब्जे में लिया.
Shia Mosque Suicide Bombing: यह घटना शुक्रवार, 6 फरवरी को हुई. अज्ञात हमलावर ने मस्जिद के गेट पर रोके जाने के बाद खुद को विस्फोट से उड़ा लिया. धमाका इतना जोरदार था कि मस्जिद के अंदर शीशे टूट गए. वहीं चारों ओर मलबा फैल गया. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में मस्जिद के फर्श पर खून से लथपथ शव दिखाई दिए.

M1A2T Abrams Battle Tanks: ताइवान अमेरिका से कुल 108 M1A2T टैंक खरीद रहा है. इस डील की कीमत करीब 40.5 अरब ताइवानी डॉलर बताई जा रही है. ये टैंक उन पुराने बख्तरबंद वाहनों की जगह लेंगे. जो पिछले 20 साल से ज्यादा समय से सेवा में हैं. इनका मकसद उत्तरी ताइवान की ग्राउंड डिफेंस क्षमता को मजबूत करना है. पहली खेप के 38 टैंक दिसंबर 2024 में ताइपे पोर्ट पहुंचे थे.

F-15K fighter jet: दक्षिण कोरिया की वायुसेना के F-15K फाइटर जेट्स को 4+ जेनरेशन स्तर तक आधुनिक बनाया जाएगा. बोइंग इन विमानों में नया एवियोनिक्स और मिशन सिस्टम आर्किटेक्चर लगाएगा. इसके तहत नया रडार, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम, आधुनिक कम्युनिकेशन सिस्टम, मिशन कंप्यूटर और नए कॉकपिट डिस्प्ले शामिल होंगे. इससे इन विमानों की सर्विस लाइफ भी बढ़ जाएगी.



